

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने “अमृत भारत स्टेशन योजना” के तहत 4355.2 करोड़ की लागत से उत्तर प्रदेश के 55 रेलवे स्टेशन तथा लगभग 24,470 करोड़ की लागत से देश के 508 रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण व पुनर्विकास कार्यां का शुभारम्भ कर देशवासियों को वीडियो कॅान्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी सहित केन्द्रीय व राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, विधायकों ने पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को सुना। उत्तर प्रदेश के 55 रेलवे स्टेशन चुनने के लिए धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार देश के सामान्य यात्रियों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम आज माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के 508 रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्यां की आधारशिला रखी है। हर अमृत स्टेशन शहर की आधुनिक आकांक्षाओं और प्राचीन विरासत का प्रतीक बनेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के 55 रेलवे स्टेशन विश्व स्तरीय बनेंगे और हर एक रेलवे स्टेशन एयरपोर्ट की तरह दिखेगा। डबल इंजन सरकार में उत्तर प्रदेश के विश्व स्तरीय विकास की प्रतिबद्धता समाहित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत, वैभवशाली भारत तथा देश के सभी नागरिकों को विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने का संकल्प रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण से मजबूत होगा। अमृत रेलवे स्टेशन अपनी विरासत पर होंगे गौरवान्वित
प्रधानमंत्री ने देश भर में 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी।नई ऊर्जा, प्रेरणा और संकल्पों के आलोक में एक नया अध्याय आरंभ हो रहा है।आज संपूर्ण विश्व की दृष्टि भारत पर है। भारत के प्रति विश्व का दृष्टिकोण बदल गया है।इतने सारे स्टेशनों के आधुनिकीकरण से देश में विकास के लिए एक नया वातावरण बनेगा।ये अमृत रेलवे स्टेशन अपनी विरासत पर गौरवान्वित होने और हर नागरिक में गर्व की भावना उत्पन्न करने के प्रतीक होंगे।हमारा बल भारतीय रेल को आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने पर है।अब यह हमारा उत्तरदायित्व है कि हम रेलवे को एक बेहतर पहचान और आधुनिक भविष्य से जोड़ें।नए भारत में, विकास युवाओं के लिए नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त कर रहा है, और युवा देश के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं।अगस्त क्रांति, कृतज्ञता और कर्तव्य का महीना है। ऐसे कई ऐतिहासिक अवसर, जिन्होंने भारत के इतिहास को नई दिशा दी, अगस्त में घटित हुए।हमारा स्वतंत्रता दिवस हमारे तिरंगे और हमारे राष्ट्र की प्रगति के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दोहराने का समय है। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी हमें हर घर पर तिरंगा फहराना है।
उत्तर प्रदेश में 55, राजस्थान में 55, बिहार में 49, महाराष्ट्र में 44, पश्चिम बंगाल में 37, मध्य प्रदेश में 34, असम में 32, ओडिशा में 25, पंजाब में 22, गुजरात में 21, तेलंगाना में 21, झारखंड में 20, आंध्र प्रदेश में 18, तमिलनाडु में 18, हरियाणा में 15 और कर्नाटक में 13 स्टेशन शामिल हैं।
प्रधानमंत्री ने विश्व में भारत के बढ़ते कद और भारत में बढ़ती वैश्विक रुचि को रेखांकित किया। उन्होंने इसके लिए दो प्रमुख कारकों को श्रेय दिया। पहला, भारत के लोगों द्वारा एक स्थिर पूर्ण बहुमत वाली सरकार का चुनाव और दूसरा, सरकार ने महत्वाकांक्षी निर्णय लिए तथा लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप उनके विकास के लिए निरंतर कार्य किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारतीय रेल भी इसका प्रतीक है। उन्होंने अपनी बातों को स्पष्ट करने के लिए रेल सेक्टर के विस्तार के तथ्य प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों में देश में बिछाई गई पटरियों की लंबाई दक्षिण अफ्रीका, यूक्रेन, पोलैंड, ब्रिटेन और स्वीडन में संयुक्त रेलवे नेटवर्क से अधिक है। भारतीय रेलवे में विस्तार परिप्रेक्ष्य को सामने रखते हुए, प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि केवल पिछले एक वर्ष में ही भारत ने दक्षिण कोरिया, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के संयुक्त रेलवे नेटवर्क की तुलना में अधिक रेलवे ट्रैक बिछाए। उन्होंने कहा कि आज सरकार रेल यात्रा को सुगम बनाने के साथ-साथ सुखद बनाने के लिए भी काम कर रही है। उन्होंने कहा, “हमारा प्रयास रेलगाड़ी से स्टेशन तक सर्वोत्तम संभव अनुभव प्रदान करना है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि रेलवे में रिकॉर्ड निवेश हुआ है। इस वर्ष रेलवे को 2.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट मिला, जो 2014 की तुलना में पांच गुना अधिक है। उन्होंने कहा कि आज समग्र दृष्टिकोण के साथ रेलवे के पूर्ण विकास के लिए काम किया जा रहा है। पिछले 9 वर्षों में लोकोमोटिव उत्पादन में 9 गुना की वृद्धि हुई है। आज 13 गुना अधिक एचएलबी कोचों का निर्माण किया जा रहा है।प्रधानमंत्री ने बताया कि पिछले 9 वर्षों में 2200 किलोमीटर से अधिक समर्पित फ्रेट कॉरिडोर का निर्माण किया गया है, जिससे मालगाडि़यों के यात्रा समय में कमी आई है। अब दिल्ली एनसीआर से पश्चिमी पत्तनों पर 24 घंटे में माल पहुंच जाता है, जिसमें पहले 72 घंटे लगते थे। अन्य मार्गों पर भी समय में 40 प्रतिशत की कमी देखी जा रही है, जिससे उद्यमियों, उद्योगपतियों और किसानों को अत्यधिक लाभ हो रहा है।
प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि अमृत स्टेशन योजना के तहत माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा किये जाने वाले शिलान्यास कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी राजधानी लखनऊ के बादशाहनगर स्टेशन पर तथा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज जंक्शन पर होने वाले कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। जबकि केन्द्रीय मंत्री माननीय स्मृति ईरानी अमेठी, डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय चंदौली, कौशल किशोर उतरेटिया जंक्शन, लखनऊ, मा. अनुप्रिया पटेल विन्ध्याचल, मा. साध्वी निरंजन ज्योति फतेहपुर, जनरल वीके सिंह गाजियाबाद, सांसद रमापति राम त्रिपाठी देवरिया सदर, राजवीर सिंह राजू भैय्या कासगंज जंक्शन, हरीश द्विवेदी बस्ती, सत्यदेव पचौरी कानपुर सेंट्रल, वीरेन्द्र सिंह मस्त बलिया, साक्षी महाराज उन्नाव जंक्शन, हेमा मालिनी गोवर्धन प्रेविजिनल, लल्लू सिंह दर्शननगर, राजेश वर्मा सीतापुर जंक्शन, उपेन्द्र रावत बाराबंकी जंक्शन, दिनेश लाल यादव निरहुआ आजमगढ, वीपी सरोज जौनपुर, रमेश चन्द्र बिन्द भदोही, अनुराग शर्मा वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, मुकेश राजपूत फर्रूखाबाद, सत्यपाल सिंह मोदीनगर, प्रदीप कुमार शामली, राजेन्द्र अग्रवाल हापुड़, घनश्याम लोधी रामपुर, जय प्रकाश रावत हरदोई, केशरी देवी पटेल फूलपुर, संगम लाल गुप्ता प्रतापगढ जंक्शन, पकौड़ी लाल चौपन, राजकुमार चाहर अछनेरा, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा ऐशबाग स्टेशन पर अमृत स्टेशन योजना के तहत होने वाले कार्यक्रमों में सम्मिलित रहे। अमृत रेलवे स्टेशन अपनी विरासत पर होंगे गौरवान्वित