ब्राह्मणों की हत्या पर चुप अब ब्राह्मणों की याद में-अंशू अवस्थी

82

ब्राह्मणों की हत्या पर चुप रहने वाले भाजपा नेताओं को चुनाव के समय अब ब्राह्मणों की याद आ रही है, भाजपा के षणयंत्र में ब्राह्मण समाज आने वाला नहीं ,2022 में भाजपा को हराएगा।अब जब चुनाव आया है तब भाजपा के नेताओं को ब्राह्मणों की याद आ रही है लेकिन जब उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों के पूरे परिवार के परिवार जिंदा जला दिए गए उस समय भाजपा के नेताओं ने मुंह में दही जमा रखा था।सबसे ज्यादा अत्याचार आदित्यनाथ जी जातिवादी सरकार में ब्राह्मण समाज पर हुआ ब्राह्मणों को निशाना बनाकर प्रताड़ित किया गया,मारा गया, अत्याचार किया गया उस समय कहां थे भाजपा के नेता और उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा?

चुनाव के समय ब्राह्मणों को रिझाने का नाटक करने वाले बताएं कि खुशी दुबे निर्दोष होने के बावजूद भी डेढ़ साल से जेल में क्यों बंद है ? जो 5 दिन पहले विवाहित होकर विकास दुबे के घर आई थी भाजपा सरकार ने ब्राह्मण होने के नाते जेल में डाल रखा है।सभी को पता है कि उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों को यदि सम्मान दिया है तो कांग्रेस ने 5-5 मुख्यमंत्री बनाकर,ब्राह्मण समाज अब भाजपा के किसी भी झांसे में आने वाला नहीं है 2022 के चुनाव में भाजपा सरकार को हराने का मन ब्राह्मण समाज ने बना लिया है ।