प्रतापगढ़। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के नोडल प्रधानाचार्य बीरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया है कि जनपद के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानांं में विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी विभागों, उद्योगों में 95 प्रतिशत से अधिक प्रशिक्षित युवा/युवतियों को रोजगार के अवसर प्रशिक्षण उपरान्त प्रदान करते है। प्रशिक्षण हेतु जनपद के समस्त राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश हेतु दिनांक 31 जुलाई 2022 तक वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन कर सकते है। आनलाइन आवेदन शुल्क रूपये 250 सामान्य वर्ग एवं पिछड़ी जाति हेतु तथा रूपये 150 अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति हेतु निर्धारित है। आम जनमानस उत्तर प्रदेश शासन की शिल्पकार प्रशिक्षण योजना में प्रवेश लेकर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकता है। इसकी जानकारी वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। विस्तृत जानकारी हेतु जनपद के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रशिक्षण अनुभाग से सम्पर्क किया जा सकता है।
Popular Posts
भारत युवाओं की ताकत पर एक दिन विश्व गुरु होगा-मुख्यमंत्री
उ0प्र0 के युवाओं ने हमेशा इतिहास बनाया, इतिहास बनते हुए देख भी रहे।मुख्यमंत्री ने जनपद आगरा में भारतीय जनता युवा मोर्चा के तीन दिवसीय...
Breaking News
लोकसभा चुनाव 2024: यूपी भाजपा उम्मीदवारों की सूची
लोकसभा चुनाव 2024: यूपी भाजपा उम्मीदवारों की सूची
देश में पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस मोदी की देन-योगी
देश में पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस मोदी की देन-योगी
भारतीय संविधान दुनिया का सबसे श्रेष्ठ संविधान इं.भीमराज
भारतीय संविधान दुनिया का सबसे श्रेष्ठ संविधान इं.भीमराज