अरविन्द सिंह ‘गोप’ ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र किया निरीक्षण दी राहत सामग्री

155

बाराबंकी। आज शनिवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव व पूर्व कैबिनेट मन्त्री अरविन्द कुमार सिंह “गोप” ने विधानसभा क्षेत्र रामनगर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया व राहत सामग्री का वितरण किया। इसी क्रम में हेतमापुर, सरसण्डा, खेसारी, बासूपुर, केदारीपुर, बेलाहरी, छुड़िया, ललपुरवा, सुन्दरपुर, कोड़री आदि दर्जनों गाँवों का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों का हाल चाल लिया व उनका दुख दर्द बाँटते हुये राहत सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, रामनाथ मौर्या, मा. गोप जी के सुपुत्र अविरल कुमार सिंह, अतीक चौधरी, पारस चौहान, पूर्व प्रमुख राजन सिंह, प्रभात सिंह मुजम्मिल अंसारी, अयूब प्रधान, प्रधान ताहिर खान, दिलशाद खान प्रधान, वसीम खान, विकास सिंह बिसेन, नंदलाल गौतम, राजेंद्र गुप्ता सतेंद्र मौर्या, रईस कुरेशी, हैप्पी सिंह सरदार, जगन्नाथ सिंह प्रधान, अनिल यादव बीडीसी, संतोष निषाद, आदिल, सुनील यादव, कृष्ण कुमार यादव, प्रभास शुक्ला, गणेश यादव, संदीप यादव सहित काफ़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।