युवाओं के बल पर 2022 में जीतेंगे 350 से अधिक सीटें-आशीष शर्मा

79

आशीष शर्मा को मिली संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,शीर्ष नेतृत्व ने भाजपा युवा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया । युवाओं के बल पर 2022 में जीतेंगे 350 से अधिक सीटें।

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

अयोध्या/भेलसर।भारतीय जनता पार्टी के तेज तर्रार युवा नेता आशीष शर्मा को उनकी मेहनत व निष्ठा पूर्ण सांगठनिक कार्यों के लिए भाजपा ने युवा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील मिश्रा ने यह जिम्मेदारी सौंपी। उनके साथ रूदौली के अंकुर सिंह महामंत्री व शुभम तिवारी को जिला मंत्री व आशीष वैश्य को कोषाध्यक्ष का दायित्व मिला है।ज्ञात हो आशीष शर्मा पूर्व में भाजपा व विचार परिवार के विभिन्न दायित्वो का सफलता पूर्वक निर्वहन कर चुके हैं और सदैव सक्रिय रहते हैं।जिले में वे विशेषकर रूदौली विधानसभा में युवाओं में उनकी अच्छी पैठ व लोकप्रियता है।छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कॉलेज मंत्री से अपने सफर की शुरुवात करने के बाद परिषद के रूदौली नगर मंत्री का पद सम्भल चुके हैं।रूदौली के युवा मोर्चा उपाध्यक्ष के रूप में उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया।लखनऊ विश्विद्यालय में अपने छात्र जीवन मे भी वह विचार परिवार के कार्यक्रमो में सक्रिय रहे और कई बार आंदोलनों व प्रदर्शन के दौरान हिरासत में भी लिए गए।

अयोध्या में चलाई गई 71 दिवसीय राम दर्शन यात्रा में रूदौली के ब्लॉक के समन्वयक के रूप में में उन्होंने बड़ी संख्या में आम जनमानस को जन्मभूमि का दर्शन करा कर यात्रा के उद्देश्य को सार्थक किया।श्रीराम मन्दिर के लिए चलाये निधि समर्पण अभियान के रूदौली के अभियान प्रमुख की भूमिका में उन्होंने इस अभियान को इसकी भावना के अनुरूप सर्वस्पर्शी बनाया और रूदौली की इसमे महत्वपूर्ण भूमिका रही। युवा मोर्चा के जिला कार्यसमिति सदस्य के रुप मे जिले संगठन के निर्देश और सभी कार्यक्रमो का उन्होंने सफल आयोजन कराया।पार्टी के सभी कार्यक्रमो में सक्रिय भूमिका निभाने वाले आशीष शर्मा की युवाओं में एक परिश्रमी और जुझारू नेता की छवि है।संघ,विहिप विद्यार्थी परिषद व अन्य वैचारिक कार्यक्रमों व अन्य सामाजिक में उनकी सहभागिता सदैव रहती है।संगठन द्वारा आशीष शर्मा को इस जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें लगातार शुभकामनाएं मिलने का क्रम जारी है।

भाजपा युवा मोर्चा के नव नियुक्त जिला उपाध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि यह पद नही दायित्व है।जिले के अध्यक्ष आदरणीय संजीव सिंह जी व मोर्चा अध्यक्ष सुनील मिश्रा जी व प्रदेश संगठन ने जिस अपेक्षा के साथ यह भूमिका दी है उस पर सभी साथी पदाधिकारियों के साथ मिलकर शत प्रतिशत सफलता के साथ कार्य करने का प्रयास रहेगा। आशीष शर्मा,शुभम तिवारी व अंकुर सिंह व आशीष वैश्य को इस जिम्मेदारी मिलने पर विधायक रामचंद्र यादव,पूर्व विधायक आचार्य रामदेव वैश्य,वरिष्ठ भाजपा नेता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रूदौली सर्वजीत सिंह,ब्लॉक प्रमुख मवई राजीव तिवारी,जिला महामंत्री अशोक कसौंधन,जिला उपाध्यक्ष सांसद प्रतिनिधि शिव गोविंद पाण्डेय,जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह,मण्डल अध्यक्ष रूदौली नगर शेखर गुप्ता,रूदौली देहात विजय शंकर शुक्ला,शुजागंज रामदीन वर्मा,बाबा बाजार संतोष मिश्रा,मवई अंजनी साहू,जिला पंचायत सदस्य चंद्रभान पासवान,पंकज शर्मा,संजय अग्रवाल,राजकिशोर सिंह,संजय अग्रवाल,अतुल पांडेय,आकाश शर्मा,दिवाकर शर्मा,जीत बहादुर लोधी,शुभम तिवारी,नीरज द्विवेदी,टोनी मिश्र,सुधीर तिवारी,अमित शर्मा,मनीष चौरसिया,प्रभाकर सहित भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।