डेनमार्क में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने फहराया तिरंगा

95

आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर आज डेनमार्क में उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री सतीश महाना ने फहराया झंडा I


लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री सतीश महाना ने डेनमार्क की राजधानी कोपेन हेगेन में कहा कि देश को ऐसे सभी प्रवासी भारतीयों पर गर्व है जिनके कारण विश्व में भारत का नाम बेहद सम्मान से लिया जा रहा है। श्री महाना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की मंशा के अनुरूप भारत कुछ वर्षाे बाद दुनिया में विश्व गुरू कहलाएगा।


कोपेन हेगेन में भारतीय राजदूत पूजा कपूर की उपस्थिति में प्रवासी भारतीयों के साथ आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आज स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना ने तिंरगा फहराया। इस मौके पर उन्होंने प्रवासी भारतीयों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद हमारा भारत लगातार उन्नति के रास्ते पर दिन दूनी रात चौगुनी आगे बढ़ रहा है। साथ ही प्रवासी भारतीयों का भी सम्मान बढ़ा है।


श्री महाना ने उपस्थिति प्रवासी भारतीयों से अपेक्षा की कि आप लोग ऐसा काम करे जिससे अपने देश का नाम उंचा हो सके और दुनिया में हम सबकी बेहतरीन छवि बन सके। साथ ही विदेशों में भारतीय संस्कृति का प्रचार प्रसार भी किए जाने की जरूरत है जिससे लोग भारत के गौरवपूर्ण इतिहास को जान सके। कनाडा के हेलीफैक्स में आयोजित कामनवेल्थ पार्लियामेंट्री कॉन्फ्रेंस में सम्मिलित होने गए उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री सतीश महाना ने कहा कि भारतीय दुनिया में कहीं भी जाए अपनी कर्म भूमि के लिए उस देश में पूरी ईमानदारी से कार्य करते हैं।  जब कभी किसी अन्य देश के नेता से मुलाकात होती है तो वह अपने देश में बसे भारतीय समुदाय की उपलब्धियों के बारे हमें गर्व से बताते हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भाषा कोई भी हो लेकिन हम सभी के संस्कार भारतीय ही हैं।  हम राष्ट्र निर्माण  मिलकर करते  है। भारतीय समुदाय एक ऐसी शक्ति है जो हम सबको प्रति पल जीवंतता का एहसास कराती है। इस मौके पर विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह सहित विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री प्रदीप दुबे व विधान परिषद के प्रमुख सचिव डॉ0 राजेश सिहं भी उपस्थित रहे।