अथर्व को मिलेगा नया जीवन योगी से मिली बड़ी मदद

181

किडनी के इलाज के लिए परेशान ‘अथर्व” को मिलेगा नया जीवन, सोशल मीडिया पर गुहार के बाद सीएम योगी से मिली बड़ी मदद।पिछले दो साल से मेदांता में अथर्व की किडनी का चल रहा था इलाज,सीएम योगी ने 8 लाख की मदद की स्वीकृत, परिजनों ने सीएम योगी को कहा धन्यवाद।

लखनऊ । पिछले दो साल से किडनी के इलाज के लिए परेशान लखनऊ के अथर्व पांडे को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बड़ी मदद मिली है। सोशल मीडिया पर अथर्व के वीडियो पोस्ट होने के बाद संवेदनशील सीएम योगी ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए अथर्व के इलाज के लिए आर्थिक सहायता दी। अथर्व के परिवारवालों ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार प्रकट किया।

अथर्व पांडे लखनऊ के बक्शी का तालाब के रहने वाले हैं और अथर्व पांडे का पिछले दो साल से मेदांता अस्पताल में डायलिसिस करा रहे हैं। जिसके बाद से अब अथर्व के परिजन किडनी के ट्रांसप्लांट के लिए परेशान थे। परिजनों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने की वजह से अथर्व पांडे ने सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगाते हुए वीडियो पोस्ट किया था। जिसके बाद उन्होंने सीएम योगी से आर्थिक मदद मांगी थी।

सोशल मीडिया पर अथर्व की अपील का संज्ञान लेते हुए सीएम योगी ने लिवर ट्रांसप्लांट के लिए तत्काल 8 लाख रुपए की मदद की है। किडनी ट्रांसप्लांट होने से उसको फिर से नया जीवन मिलने की आस जगी है। सीएम योगी के यहां से मिली मदद से पूरा परिवार खुश है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी जनसरोकारी छवि के लिए पहचाने जाते हैं। जब वह मुख्यमंत्री नहीं थे तब भी जनता दरबार लगाते थे और आमजन की समस्याएं सुनकर प्रशासन से उसका समाधान करवाते थे। तब वह गोरखपुर के सांसद थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद भी सीएम योगी का जनता दरबार चालू रहा। वहीं, सोशल मीडिया के जरिए भी उनसे लोग मदद की गुहार लगाते हैं। एक बार फिर सीएम योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ हो रही है, ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।