स्वामी प्रसाद मौर्या पर हमला

183
स्वामी प्रसाद मौर्या पर हमला
स्वामी प्रसाद मौर्या पर हमला

स्वामी प्रसाद मौर्या पर हमला

सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या पर बोला हमला। स्वामी प्रसाद मौर्या के सुंदरकांड पर ट्वीट को लेकर ओम प्रकाश राजभर का पलटवार कहा कि स्वामी जी स्वामी {मंत्री} रहते कभी नहीं उठाया रामचरित मानस का मुद्दा। बसपा की सरकार जाते देख स्वामी प्रसाद रामम् शरणम गच्छामी हो गए थे। तब तुलसी के रामचरित मानस पर माला फूल अगरबत्ती चढ़ाकार अपनी बेटी को सांसद बना लिया था। खुद 5 मंत्री रहे तब उनको हिन्दुओ का अपमान नहीं दिखा। आप चार बार सत्ता में थे नौकरी में नियुक्ति हो रही थी तो हिस्सेदारी दिलाने के लिए मायावती से जुबान नहीं खोल पायी। अगर उस समय जबान खोले होते तो मायावती जबान काट के हाथ में थमा देती। स्वामी जी आज सत्ता पाने के लिए आतुर है, इसलिए चिल्ला रहे हैं

अखिलेश यादव के थर्ड फ्रंट बनाने को लेकर ममता बनर्जी से मुलाकात पर कसा तंज कहा कि अखिलेश यादव भाजपा की सरकार बनाने के लिए काम कर रहे हैं। पिछड़े दलित के दो दुश्मन है अखिलेश और मायावती।अभी ईडी और सीबीआई कितने लोगों को दौड़ा रही है तो वह थर्ड फ्रंट देख रहे है। ईडी सीबीआई भाजपा को ले डूबेगी। वर्तमान समय के नेता लोग दो मुहा सांप हैं,अंदर कुछ बाहर कुछ।

READ MORE-विकास का आधार बनकर उभरी ‘खाकी’

सुभाषपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा, ”आजादी के बाद कांग्रेस ने जो काम किया, उतना किसी ने नहीं किया। लखनऊ को नवाबों का शहर मायावती ने बनाया। गोमती रिवर फ्रंट अखिलेश यादव ने बनाया। सरकार के अलग-अलग नाम हैं। सपा की सरकार गुंडों की थी। कांग्रेस गरीबों का अहित करने के नाम पर जानी जाती थी। बसपा की सरकार कानून के राज की सरकार के नाम से जानी जाती थी।

ओम प्रकाश राजभर ने सपा नेता रामगोपाल यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि 100 मुकदमे के आरोपी को बचाने के लिए मुख्यमंत्री से मिलने चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि 68500 शिक्षकों की भर्ती में पांच प्रतिशत रिजर्वेशन सामान्य वर्ग और बैकवर्ड को नहीं मिला। भर्ती में घोटाला हुआ। इसको लेकर रामगोपाल यादव मुख्यमंत्री से नहीं मिलेंगे, लेकिन अपराधी को बचाने के लिए मुख्यमंत्री से जरूर मिलेंगे।

ओम प्रकाश राजभर ने स्वामी प्रसाद मौर्या पर तंज कसा कहा कि सवामी जी पहले बसपा में थे फिर भाजपा में चले गए। अब सपा में भाग कर आ गए हैं। यह नेता लोग दोमुंहा सांप हो गए हैं। वह करें तो रासलीला दूसरा करे तो करेक्टर ढीला। इतना ही नहीं राजभर ने सपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव दिशाविहीन हो चुके हैं। बिहार से चली शूद्रों की सियासत ने सपा को गर्त में पहुंचा दिया है।

सपा को लोकसभा चुनाव 2024 में पता चल जाएगा कि ओम प्रकाश राजभर का क्या है। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में अगर सुभासपा समाजवादी पार्टी के साथ नहीं होती तो सपा तीसरे नंबर पर रहती। भविष्यवाणी करते हुए कहा कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी आजमगढ़ लोकसभा सीटों पर तीसरे नंबर पर ही रहेगी चाहे जितनी ताकत लगा लें। इसके साथ ही उन्होंने संभावना जताई कि विधानसभा लोकसभा चुनाव से पहले कई सपा विधायक पाला बदल सकते हैं। स्वामी प्रसाद मौर्या पर हमला