15 दिसम्बर को 12 राज्यों के मुख्यमंत्रियों/उपमुख्यमंत्रियों का अयोध्या धाम भ्रमण

78


अयोध्या। काशी विश्वनाथ कोरीडोर के लोकार्पण होने के बाद दिनांक 15 दिसम्बर 2021 को अयोध्या में लगभग 12 राज्यों के मुख्यमंत्री जी का भ्रमण कार्यक्रम है। इसमें मुख्यमंत्री अरूणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मणिपुर, असम, हिमांचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, गोवा, हरियाणा, उत्तराखण्ड, कर्नाटक, गुजरात एवं बिहार राज्य के उपमुख्यमंत्री का भी भ्रमण प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ द्वारा सभी मुख्यमंत्री महानुभावों का अयोध्या में आगवानी करेंगे। मुख्यमंत्रियों के भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुये आज जिलाधिकारी नितीश कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय द्वारा प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया गया। इसमें अयोध्या हवाई पट्टी, पंचशील होटल, हनुमानगढ़ी, राम की पैड़ी, सरयू आरती स्थल, राम जन्मभूमि परिसर आदि प्रमुख है। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मौके पर उपस्थिति अधिकारियों से कहा कि आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाय तथा साफ-सफाई व्यवस्था एवं अन्य सम्बंधित कार्यो को पूर्ण आज प्रत्येक दशा में कर लिया जाय। मुख्यमंत्री महानुभावों का संभावित आगमन दिनांक 15 दिसम्बर 2021 को अयोध्या हवाई पट्टी पर दोपहर के आसपास आगमन होगौ तत्पश्चात पंचशील होटल जायेंगे और उसके बाद हनुमानगढ़ी, सरयू घाट, राम की पैड़ी और वहां से लौटकर श्रीराम जन्मभूमि परिसर का अवलोकन एवं दर्शन पूजन तथा पुनः पंचशील होटल आगमन एवं लखनऊ आदि के लिए प्रस्थान प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम में कहीं भी मीडिया से वार्ता या संवाद नही है।

जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि दिनांक 15 दिसम्बर 2021 को देश के कई मा0 मुख्यमंत्री/उपमुख्यमंत्री व अन्य महानुभाव का जनपद अयोध्या धाम में आगमन प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि 11 राज्यों के मुख्यमंत्री-मध्य प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान, त्रिपुरा के मा0 मुख्यमंत्री बिप्लव देव, गोवा के मुख्यमंत्री डा0 प्रमोद सावंत, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, हिमांचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, कर्नाटक के मुख्यमंत्री वासव राज बोम्मई, असम के मुख्यमंत्री हेमानंद विश्वा शर्मा, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र भाई पटेल, अरूणांचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन0 विशेन सिंह सहित मा0 उपमुख्यमंत्री गोवा चन्द्रकांत कावेलकर, मा0 उपमुख्यमंत्री बिहार रेनू देवी एवं तारकिशोर प्रसाद, मा0 उपमुख्यमंत्री नागालैंड यथंगो पट्टन, मा0 उपमुख्यमंत्री त्रिपुरा जिष्णु देव शर्मा, मा0 उपमुख्यमंत्री अरूणांचल प्रदेश चोनामीन, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं डा0 दिनेश शर्मा व महापौर मुम्बई किशोरी पेडेकर का आना प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम के दृष्टिगत मा0 मुख्यमंत्री/उपमुख्यमंत्री गण/सम्पर्क अधिकारी से आवश्यक समन्वय कर यथा आवश्यक व्यवस्थाएं ससमय सुनिश्चित करने के लिए लाइजनिंग आफिसर की डियुटी लगायी गयी है, जो माननीय के साथ सम्पूर्ण जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान लाइजनिंग हेतु लाइजन और पुलिस अधिकारीगण की डियुटी लगायी गयी है। 


उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव सूचना, अपर मुख्य सचिव गृह एवं मण्डलायुक्त एमपी अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक के0पी0 सिंह, जिलाधिकारी नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय आदि ने बताया है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के साथ साथ अन्य मुख्यमंत्री महानुभावों को विशेष एवं हाई सुरक्षा प्राप्त है। उनके साथ स्थानीय सुरक्षा के साथ साथ उनके ही सुरक्षा कर्मी आ रहे है तथा इनके कार्यक्रमों के कवरेज करने के लिए सूचना विभाग उत्तर प्रदेश एवं ए0एन0आई0 आदि की टीम आ रही है जो आवश्यकतानुसार आवश्यक फोटोग्राफ एवं सूचनाओं को सोशल मीडिया, व्हाटसअप गु्रप के माध्यम से उपलब्ध करायेगी तथा स्थानीय स्तर पर जिला प्रशासन एवं सूचना विभाग द्वारा फोटो आदि उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गयी है। चूंकि यह कार्यक्रम विशिष्ट रूप से दर्शन एवं पूजा पर आधारित है तथा मुख्यमंत्री के साथ उनके परिवार के सदस्य भी आ रहे है इसलिए अयोध्या के परम्परा का ध्यान रखते हुये हमारे विशेष रूप से मीडिया कर्मियों को सहयोग करना है। कार्यक्रम स्थल पर सभी सूचनाएं एवं फोटोग्राफ उपलब्ध कराये जायेंगे तथा कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था एवं कोविड-19 के संक्रमण के फैलाव के दृष्टिगत सावधानी आवश्यक है। फिर भी मीडिया कर्मियों को आवश्यक सूचनाएं और फोटोग्राफ उप सूचना निदेशक डा0 मुरली धर सिंह एवं मुख्यमंत्री टीम उत्तर प्रदेश द्वारा फोटोग्राफ एवं दूरदर्शन द्वारा सूचनाएं उपलब्ध करायेंगी। सभी उत्तर प्रदेश के बाहर के मुख्यमंत्री हमारे राज्य के अतिथि है इनका सम्मान और इनके सुरक्षा मानकों का ध्यान रखना हम सभी का कर्तव्य है इसको पालन करने के लिए सभी से अनुरोध है। उप सूचना निदेशक ने बताया कि सामान्य मीडिया कर्मियों को आने जाने का या बाहर से कवरेज करने का कोई रोक नही है तथा कोई भी जिला प्रशासन द्वारा पास आदि जारी नही किया गया है। स्वयं कार्यक्रम स्थलों पर उपनिदेशक सूचना, सम्बंधित मजिस्टेªट, पुलिस अधिकारी आदि से समन्वय बनाकर बाहर से कवरेज किया जा सकता है तथा इस कार्यक्रम का ए0एन0आई0 एवं दूरदर्शन द्वारा सजीव प्रसारण करने की भी व्यवस्था की जा रही है जिसमें ए0एन0आई0 एवं दूरदर्शन से सूचनाएं ली जा सकती है।