केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार किसान विरोधी – अखिलेश यादव

87

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खां

भेलसर(अयोध्या) – किसान विरोधी तीन काले कानून को वापस लेने के लिये करीब तीन महीने से किसान आंदोलन कर रहे है लेकिन गूँगी बहरी यह सरकार पर जूं नही रेंग रही है।भाजपा सरकार के शासन काल मे आज किसान परेशान है किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य नही मिल पा रहा है।

किसानो के हितों का दावा करने वाली भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा किसान परेशान है।उक्त विचार जिला कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ब्लाक मवई के ग्राम सैमसी में किसान महापंचायत में व्यक्त किये।किसान महापंचायत की अध्यक्षता ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष परमानन्द शुक्ला ने की तथा संचालन युवा कांग्रेस विधान सभा अध्यक्ष राम अशीष तिवारी ने किया।


उन्होंने कहा कि तीन महीने से किसान तीन काले कानून को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।सैकड़ों किसानों की जाने भी जा चुकी है मगर सत्ता के अहंकार में डूबी मोदी सरकार को किसानों का दर्द दिखाई नही पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा यदि तीनो कानूनों को वापस नही लिया तो सत्ता के मद में चूर भाजपा सरकार को इस देश का अन्न दाता समय आने पर माकूल जवाब देगा।

जिला महासचिव तथा विधान सभा प्रभारी विजय पाण्डेय ने कहा कि देश का किसान देश का जवान इस देश का गौरव है हमारे देश के गौरव को कोई उत्पीड़न करे कांग्रेस पार्टी कतई बर्दाश्त नही करेगी।किसान विरोधी काले कानून को वापस लेने की लड़ाई में किसानो के साथ हैं।किसानों के हक की लड़ाई को सड़क से सदन तक लड़ने में पूरी कांग्रेस किसानों के साथ है।

जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष संजय तिवारी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार पूंजी पतियों की सरकार है।उद्योग पतियों को लाभ पहुंचाने के लिये कृषि कानून लाये गये है।किसान महापंचायत में जिला कोषाध्यक्ष अब्दुल हकीम,वीर बहादुर पाण्डेय,राम कृष्ण मिश्रा,धर्मेंद्र कौशल,हरिकेश कुमार,राम कृष्ण शुक्ला,हरिशंकर सिंह,कपिल शुक्ला,सद्दाम हुसैन,रिजवान खाँ,आदि लोग उपस्थित थे।