भाजपा ने अर्थव्यवस्था को किया खोखला

119
भाजपा ने अर्थव्यवस्था को किया खोखला
भाजपा ने अर्थव्यवस्था को किया खोखला

भाजपा ने अर्थव्यवस्था को किया खोखला


सपा सुप्रीमों ने कहा कि मंहगाई और बेरोजगारी से लोग त्रस्त हैं। युवा पीढ़ी का भविष्य अंधेरे में है। भाजपा बुनियादी मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए तरह-तरह की साजिशें कर रही है। भाजपा की फैलाई नफरत की राजनीति से सावधान रहना है। महंगाई, भ्रष्टाचार के विरुद्ध हमें फिर जयप्रकाश नारायण की सम्पूर्ण क्रांति के आवाह्न के साथ डाॅ0 राममनोहर लोहिया की सप्तक्रांति के लिए संघर्ष करना होगा। भाजपा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के संवैधानिक अधिकार को कुचलने में लगी है। भाजपा सरकार में प्रेस की आजादी पर हमलावर है। विपक्षी नेताओं पर झूठे आरोप लगाकर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। भाजपा सरकार की कुनीतियों से समाज में असंतुलन पैदा हो गया है। आरक्षण को खत्म करने के लिए निजीकरण का बढ़ावा दिया जा रहा है। बाबा साहब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर के सपनों को भाजपा से खतरा है।

भाजपा ने अर्थव्यवस्था को किया खोखला

आज बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 98वीं जयंती समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में सादगी से मनाई गई। समाजवादी पार्टी के सभी जिला-महानगर कार्यालयों में भी श्री कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती सादगी से मनायी गयी। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महान समाजवादी नेता तथा पूर्व मुख्यमंत्री बिहार के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। साथ में अवधेश प्रसाद, राजेन्द्र चौधरी, अम्बिका चौधरी, विधायकगण रफीक अंसारी, राकेश प्रताप सिंह, डाॅ0 राजपाल कश्यप, सुरेश यादव, पूर्व विधायक उदयवीर सिंह, उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष शम्भू पोखरियाल, रामतेज यादव, प्रदीप बजाज ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।अखिलेश यादव ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जी पिछड़ों को न्याय दिलाने के लिए आजीवन संघर्षरत रहे। कर्पूरी जी ने समाज के शोषित वंचित तबके को स्वाभिमान से जीवन जीने का रास्ता दिखाया।

यह भी पढ़ें – कर्नाटक यूपी में करेगा 25 हजार करोड़ का निवेश

अखिलेश यादव ने कहा कि, देश की एकता सर्वोपरि है। जो संविधान के साथ नही है, उसके विरोध में रहना चाहिए। यही देशभक्ति है। देश के साथ छल किया है। भाजपा की नीतियां राष्ट्र विरोधी है। भाजपा चौतरफा जनता को लूटने में लगी है। खुदरा एवं छोटे व्यापारियों का जीवन भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है।मंहगाई और भ्रष्टाचार से जनता बेहाल है। अखिलेश यादव ने कहा कि, सत्ता में आते ही भाजपा ने अपना विकास किया है। 2014, 2017 और 2019 के चुनावों में भाजपा ने जनता को धोखा दिया है। भाजपा सरकार ने देश को खोखला कर दिया है। भाजपा की अर्थनीति के कारण ही पूरी अर्थव्यवस्था को गर्त में चली गई है। सपा ही विकास के रास्ते पर चलती है। भाजपा के कारण विकास थम गया है। वह प्रायोजित एजेंडे पर काम करती है। समाजवादी सरकार में ही किसानों की पूरी सुरक्षा होगी। किसान और व्यापारी एक दूसरे के पूरक हैं। भाजपा ने दोनों को दुःख दिया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने देश की अर्थव्यवस्था को खोखला कर दिया है। अपनी विफलताओं पर वह झूठ का आवरण चढ़ाकर लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है। जनता उसकी सच्चाई से वाकिफ हो चली है। वह सन् 2024 में भाजपा को सबक सिखाएगी। भाजपा उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर इस बार हारेगी। इस अवसर पर सैय्यद शाह वासिफ हसन वारसी, कामरान बेग पार्षद, विनोद सविता, संजय विद्यार्थी सविता,एस.के.राय,मुकेश शुक्ला,अभिषेक दीक्षित,धीरज यादव एडवोकेट,अमरजीत यादव पप्पू,पासी जयवीर सिंह, शकील नदवी, कमाल अहमद, अभिषेक कटियार, मकबूल हुसेन, राहुल सविता, राजू सविता,लक्ष्मी धनगर, विजय प्रजापति,लक्ष्मीनाथ कश्यप, के.के. श्रीवास्तव, डाॅ0 हरिश्चन्द्र सिंह, राधेश्याम सिंह, फकीर चंद्र, आत्माराम आदि ने भी जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया

भाजपा ने अर्थव्यवस्था को किया खोखला