प्रदेश के जन मन में भाजपा

146
प्रदेश के जन मन में भाजपा
प्रदेश के जन मन में भाजपा

हिमांशु दुबे

झांसी/लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रदेश का जन और मन पूरी तरह से भाजपा के साथ है। यही कारण है कि निकाय चुनाव में सपा, बसपा व कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दल चुनाव मैदान में उतरने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे है। उन्होंने कहा कि आतंक, अत्याचार, अपराध व अराजकता को पोषित करने वाले सपा-बसपा-कांग्रेस का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है और इन दलों को जनता बार-बार नकार रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष झांसी में झांसी, ललितपुर, जालौन के पार्टी नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। प्रदेश के जन मन में भाजपा


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कि भाजपा के कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम तथा विचारधारा के प्रति अटूट निष्ठा हर बार विजय के नए प्रतिमान स्थापित करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री लोककल्याण तथा राष्ट्र को वैभवशाली बनाने के लिए अहर्निश कार्य कर रहे है। उनका परिवार देश और प्रदेश की जनता है। उन्होंने चुनाव प्रबंधन पर चर्चा करते हुए कहा कि सतत् सम्पर्क व संवाद और मतदान होने तक बूथ की अभेद्य संरचना ही विजय का मंत्र है और इस मंत्र को भाजपा कार्यकर्ता बखूूबी जानता है। उन्होंने कहा कि झांसी कमिश्नरी के तहत नगर निगम, नगर पालिकाओं तथा नगर पंचायतों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करते हुए पार्षद प्रत्याशियों की विजय सुनिश्चित करें, ताकि प्रत्येक निकाय भाजपा का बहुमत हो और विकास की अविरल गंगा में किसी भी प्रकार कोई व्यवधान ना हो।

उपमुख्यमत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कांग्रेस को डूबता हुआ जहाज बताते हुए कहा कि जो युवराज बनकर घुमते थे आज वे जमानत पर घूम रहे है। निकाय चुनाव में विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। सपा, बसपा और कांग्रेस को पता है कि निकाय चुनाव में भी उनकी हार सुनिश्चित है, इसीलिए सपा, बसपा और कांग्रेस के नेता प्रचार पर नहीं निकल रहे है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा जब से सत्ता में आई है तब से पूरे देश और प्रदेश में खुशहाली आई है। जनता से भाजपा को विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा उम्मीदवारों की जीत विकास की जीत होगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य दलित, शोषित, गरीब और जरूरतमंद लोगों के जीवन में खुशहाली लाना है और भ्रष्टाचारियों को जेल भेजना है। गुंडो अपराधियों, माफियाओं का युग समाप्त हो चुका है। उन्होंने कहा जनता ने सपा की साइकिल को 2014, 2017, 2019 और 2022 में पंचर कर दिया था। नगर निकाय के चुनाव में भी समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी बनेगी। उन्होंने कहा कि आज का युवा विकास, भ्रष्टाचार मुक्त सरकार और सख्त कानून व्यवस्था का हिमायती है, इसीलिए युवा वर्ग की पंसद भाजपा है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ‘‘100 में 75 हमारा है, 25 में बंटवारा है, बंटवारे में भी हमारा है‘‘। उन्होंने जनता से अपील की कि वे निकाय चुनाव में भी अपना समर्थन व आशीर्वाद देकर भाजपा को प्रचंड जीत दिलायें। प्रदेश के जन मन में भाजपा