विद्युत केन्द्र सैदपुर का भाजपा विधायक ने किया निरीक्षण

118

 

 

132 के वी विद्युत केन्द्र सैदपुर का भाजपा विधायक ने किया निरीक्षण,विधायक की उपस्थिति में 33/11 विद्युत उपकेंद्र सैदपुर से शुरू ही सप्लाई।

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

अयोध्या/भेलसर ।  लगातार विधुत की सप्लाई पूरी न मिलने से किसान आये दिन परेशान नजर आते थे।जिसके बाद भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने किसानों के दर्द को समझते हुए रूदौली वासियों को 132 केवी का विधुत स्टेशन की बड़ी सौगात दिये।लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में किसानों की समस्याओ का हल नही दिखा जिसके बाद 33/11केवी का विधुत उपकेंद्र सैदपुर की सौगात मिली और लंबे समय से इंतजार कर रहे किसानों की समस्याएं रविवार को समाप्त हो गई।

रविवार को इलाकाई विधायक रामचंद्र यादव ने 33/11केवी का बनकर तैयार हुए विधुत उपकेंद्र का निरीक्षण किया।जिसके बाद सैमसी न्याय पंचायत के सैदपुर,सुनबा,सैमसी,कसारी,बिहारा ग्रामसभाओं को विधुत सप्लाई भाजपा विधायक श्री यादव की मौजूदगी में शुरू कर दिया गया।विधुत उपकेंद्र सैदपुर से करीब 250 ट्यूबल व 2000 उपभोक्ताओं को विजली समस्याओं से निजात मिली है।उन्होंने आसपास के मौजूद किसानों से वार्ता करते हुए उनकी समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को समस्या को निराकरण करने को निर्देशित किया।इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमलेश यादव,भाजपा नेता शिवकुमार पाठक,श्री नाथ यादव,शीतला प्रसाद शुक्ला,छत्रपाल,रामकुमार पांडेय,अवर अभियंता श्रवण प्रसाद मौजूद रहे।

इस मौके पर ग्रामसभा बिहारा के शीतला प्रसाद शुक्ला ने कहा कि आज लंबे समय के बाद हम किसानों के लिए आज का दिन एक त्यौहार जैसा है और अब खेती किस किसानों को पानी की किल्लत नही उठानी पड़ेगी।सैदपुर ग्रामसभा के शशांक सिंह शीशु ने कहा कि पूर्व की सरकारों में मुश्किल से एक दो घंटे बिजली मिल पाती है औऱ यहां तक कि कर्मचारी फोन तक नहीं उठाते हैं।बिजली देने में भी भेदभाव करते थे।

भाजपा की सरकार बनते ही सबसे पहले किसानों के हित में कार्य शुरू किया गया था और आज ग्रामीण क्षेत्रो में 18 घण्टे विधुत सफ्लाई मिल रही है।वहीं कसारी ग्रामसभा के माता बदल पांडेय ने कहा जनपद के इकलौते विधायक रामचंद्र यादव है जो कि दिनरात एक करके किसानों के हित की लड़ाई लड़ते आये है।सपा सरकार में अयोध्या जनपद में भाजपा से इकलौते विधायक रहे।जब भाजपा का झंडा फहराया था और भाजपा सरकार बनते ही विधायक के प्रयास से किसानो को बड़ी उपलब्धि मिली है।