भाजपा ने सिर्फ़ विश्वासघात किया-राकेश प्रताप सिंह

107

समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने अनशन/धरना स्थल पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी राकेश प्रताप सिंह की मांगों को पूरा समर्थन देती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनप्रतिनिधियों की जनहित की मांगों की भी उपेक्षा कर रही है। सदन में दिया गया आश्वासन भी पूरा नहीं किया जा रहा है। लोकतंत्र में भाजपा की आस्था नहीं है। किसानों से, जनता से सरकार धोखा कर रही है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आज पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी तथा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल लखनऊ, हजरतगंज स्थित जीपीओ पार्क में गांधीजी की प्रतिमा स्थल पर धरना दे रहे जनपद अमेठी, गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश प्रताप सिंह को जाकर समर्थन दिया।

भाजपा ने किसान,मजदूर,महिला,युवा,व देश प्रदेश के साथ धोखा किया है। अब भाजपा प्रभु श्री राम के नाम पर धोखा कर भ्रष्टाचार को अंजाम दे रही है। वह हो प्रदेश में विकास के नाम पर कोई चर्चा करने को तैयार नहीं है। अब दी उत्सव के अवसर पर वह आस्था के साथ भी खिलवाड़ कर आम जनमानस को भ्रमित कर रही है। राम सबके हैं सब में राम हैं ।


सन् 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर राकेश प्रताप सिंह की सभी मांगे पूरी की जाएंगी। जो अधिकारी सदन में दिए गए आश्वासनों पर अमल नहीं कर रहे हैं उन्हें समाजवादी पार्टी की सरकार में दण्डित किया जाएगा। भाजपा ने विश्वासघात किया है। किसानों की भाजपा सरकार में हत्या हुई। अपनी आवाज उठाने पर उन्हें हर तरह से प्रताड़ित किया जाता है। लखीमपुर खीरी में हृदय विदारक घटी घटना लोकतंत्र के लिए कलंक है।


भाजपा सरकार में न तो एमएसपी मिली है और नहीं अतिवृष्टि पीड़ित किसानों को मुआवजा मिला है। कानून व्यवस्था चौपट है। स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल है।समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि किसानों में निराशा है, युवा हताश है। जनता में आक्रोश है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार में विपक्ष की तो क्या अपने सांसदों, विधायकों की भी सुनवाई नहीं होती है।श्री पटेल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार ने विकास कार्यों पर कतई ध्यान नहीं दिया है। जनता को उसने महंगाई और भ्रष्टाचार की सौगात दी है। गरीबों के घरों में दीपावली पर भी अंधेरा है।


राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि उनके विधान सभा क्षेत्र गौरीगंज, अमेठी में पीएम जीएसवाई योजना के अन्तर्गत दो मार्गों-कादूनाला से थौरी मार्ग व मुसाफिरखाना से पारा मार्ग के खस्ताहाल होने और आवागमन के कष्टकर हो जाने पर इनके निर्माण के लिए प्राक्कलन समिति एवं सदन में सवाल उठाता रहा। पर तमाम प्रयासों और आश्वासनों के बावजूद पुनर्निर्माण कार्य अभी तक प्रारम्भ नहीं हो सका।इससे क्षुब्ध होकर उन्हांने विधान सभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और अनशन पर बैठ गए है। राकेश प्रताप सिंह ने घोषणा की है कि वे 04 नवम्बर 2021 से आमरण अनशन पर बैठने को बाध्य होंगे।इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जयशंकर पाण्डेय तथा प्रदेश कोषाध्यक्ष राजकुमार मिश्र भी उपस्थित थे।