भाजपा अध्यक्ष ने जायसवाल महासभा को हरसंभव सहयोग का दिया आश्वासन

97
सुनील कुमार पाण्डेय

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने जायसवाल समाज के पदाधिकारियों को किया सम्मानित। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने जायसवाल महासभा को हरसंभव सहयोग का दिया आश्वासन।

महराजगंज/बृजमनगंज – भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के आवास लखनऊ में आठ फरवरी दिन सोमवार को अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ध्रुवचंद जायसवाल के नेतृत्व मे जायसवाल महासभा के एक प्रतिनिधिमंडल मुलाकात किया।


इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को समाज के तीन विभिन्न मुद्दों पर ज्ञापन देकर सरकार व पार्टी का सहयोग का आग्रह किया गया। जिस पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने जायसवाल महासभा को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।


इस दौरान महराजगंज जनपद के अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों को भाजपा अध्यक्ष ने सम्मानित किया। जिसमें बृजमनगंज निवासी अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के प्रदेश महासचिव संगठन युवा आशीष जायसवाल उर्फ सोनू, प्रदेश वरिष्ठ सचिव व मीडिया प्रभारी अमित जायसवाल को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने शाल ओढा कर सम्मानित कर जनपद का मान बढ़ाया।


इस अवसर पर अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ध्रुवचंद जायसवाल, पदुम जायसवाल प्रदेश प्रभारी, मीना जायसवाल नैनी प्रयागराज, प्रीति रानी जायसवाल प्रयागराज प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, कैलाशी विजय जायसवाल सुल्तानपुर, विजय जायसवाल महराजगंज, मुकेश जायसवाल कानपुर, पवन जायसवाल इलाहाबाद, रामलखन जायसवाल कोशाम्बी, दीपक जायसवाल बलरामपुर, कोषाध्यक्ष उ.प्र.राजू जायसवाल सिद्धार्थनगर, महासचिव संगठन उ.प्र आशीष जायसवाल, रविन्द्र जायसवाल पूर्व जिलाध्यक्ष इलाहाबाद, महासचिव संगठन युवा आशीष जायसवाल उर्फ सोनू (पत्रकार), अमित जायसवाल वरिष्ट सचिव युवा एवं मिडिया प्रभारी उ.प्र बृजमनगंज एवं महासभा के अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे।