भाजपा प्रदेश आई.टी. टीम घोषित

91

हिमांशु दुबे

लखनऊ।  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रदेश मीडिया टीम की घोषणा की है। मनीष दीक्षित को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया है। जबकि हिमांशु दुबे, धर्मेन्द्र राय, श्री प्रियंक पाण्डेय व अभय सिंह को प्रदेश सहमीडिया प्रभारी बनाया गया है। 


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, समीर सिंह,मनीष शुक्ला, हीरो बाजपेयी, आलोक अवस्थी, अशोक पाण्डेय, जुगल किशोर, अनिला सिंह, राकेश त्रिपाठी, प्रशान्त वशिष्ठ, संजय चौधरी, आनंद दुबे,साक्षी दिवाकर, आलोक वर्मा तथा महामेधा नागर को पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता घोषित किया है। 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रदेश के आई.टी. विभाग तथा सोशल मीडिया विभाग की घोषणा की है। कामेश्वर मिश्रा को आई.टी. विभाग का प्रदेश संयोजक तथा मांगीलाल चौधरी को आई.टी. विभाग का प्रदेश सहसंयोजक घोषित किया गया है। 


प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अंकित चन्देल को सोशल मीडिया का प्रदेश संयोजक तथा श्री हर्ष चतुर्वेदी, शशि शेखर सिंह, गौरव वाष्र्णेंय तथा सौरभ मरोदिया को सोशल मीडिया का प्रदेश सहसंयोजक घोषित किया है।