भाजपा के बूथ विजय अभियान का शुभारम्भ

131

हिमांशु दुबे

लखनऊ।  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बूथ विजय अभियान के शुभारंभ पर शनिवार को कहा कि  बूथ विजय अभियान को सफल बनाने के लिए प्रदेश का एक-एक कार्यकर्ता कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता परिश्रम की पराकाष्ठा से दिन-रात परिश्रम करके प्रत्येक परिवार तक भारतीय जनता पार्टी का संदेश पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में केवल एकमात्र पार्टी भारतीय जनता पार्टी है, जिसके पास ईमानदार, परिश्रमी एवं गरीबों की सेवा करने वाले नेता है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी गरीबों को आवास, आयुष्मान कार्ड से इलाज की मुफ्त व्यवस्था, मुफ्त गैस का कनेक्शन, शौचालय, गरीबों का बैंक में खाता खुलवाने जैसी योजनाओं से गरीबों की खुशहाली के निरंतर कार्य कर रहे हैं, क्योंकि मोदी जी को गरीबी का एहसास है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार व योगी सरकार गांव, गरीब किसान की खुशहाली के लिए अहर्निश कार्य कर रही है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से बूथ विजय अभियान का शुभारम्भ किया। प्रदेश के 27 हजार 700 शक्ति केन्द्रों पर पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से वर्चुअली जुडे़। बूथ विजय अभियान के साथ ही पार्टी का पन्ना प्रमुख बनाने का अभियान भी प्रारम्भ हुआ। बूथ विजय अभियान से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी प्रयाग से जुडे। इसके साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह भी डिजिटल माध्यम से जुडे़। पार्टी के राज्य मुख्यालय से प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने बूथ विजय अभियान से वर्चुअली जुडे़ पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संवाद किया। प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर ने संचालन किया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज, डा. दिनेश शर्मा गाजियाबाद से बूथ विजय अभियान से जुडे। इसके साथ ही केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार के मंत्री, संासद, विधायक, महापौर, नगर निकाय के अध्यक्ष व सदस्य, प्रदेश, क्षेत्र, जिला मण्डल, सेक्टर व बूथ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रदेश के 27 हजार 700 शक्ति केन्द्रों पर जुड़कर अभियान का हिस्सा बने।


भारत की जय जयकार के लिए मोदी जी दिन-रात काम करते हैं। श्री सिंह ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता निर्माण होता है और भाजपा का कार्यकर्ता जय श्री राम, भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष के पक्ष में खड़ा होता है। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा व कांग्रेस के लोग भ्रष्टाचार की दुकान चलाते हैं, उनकी सरकार में अत्याचार व गुंडागर्दी होती हैं। वहीं मोदी जी व योगी जी की सरकार में भव्य देव दीपावली मनाई जाती है, भव्य राम मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ होता है, गुंडागर्दी-अराजकता का अंत होता है और प्रदेश खुशहाल होता है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि वे प्रत्येक बूथ पर जाकर पार्टी के श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं को पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारी सौपकर आगामी चुनाव में पार्टी की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करें । उन्होंने कहा मजबूत बूथ समिति और पन्ना प्रमुखों की मजबूत संरचना भारतीय जनता पार्टी की जीत का आधार बनेगा।


प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने बूथ विजय अभियान के अवसर पर कहा कि प्रदेश के 1 लाख 63 हजार बूथों को 27,700 शक्ति केंद्रों पर जोड़कर बूथ विजय अभियान की योजना बनाई गई है। प्रत्येक बूथ पर विजय प्राप्त करने की योजना भाजपा द्वारा तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 1,58000 बूथों पर भाजपा की बूथ समितियां गठित हैं, जिनमें भाजपा के 30 लाख से अधिक कार्यकर्ता सम्मिलित हैं। पार्टी द्वारा विगत दिनों बूथ समितियों के सत्यापन का कार्य पूरा किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी द्वारा आज से बूथ विजय अभियान प्रारंभ करने के साथ ही पन्ना प्रमुख बनाने का अभियान भी प्रारंभ हो जाएगा। 20 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान में वोटरलिस्ट के प्रत्येक पन्ने के लिए एक पन्ना प्रमुख बनाने का काम पार्टी करेगी। श्री बंसल ने कहा कि 27,700 शक्ति केंद्रों पर संयोजक व प्रभारी तथा बूथ समितियां तैयार कर पार्टी ने संगठन का मजबूत ढांचा तैयार किया है।


श्री बंसल ने कहा कि पन्ना प्रमुख बनाने के बाद पार्टी प्रत्येक बूथ पर 100 नए सदस्य जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान प्रारंभ करेगी और प्रदेश में डेढ़ करोड़ नए सदस्य बनाएगी। इसके साथ ही आगामी दिनों में केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से घर-घर संपर्क का अभियान भी प्रारंभ होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार तथा प्रत्येक मतदाता तक पहुंचना ही बूथ विजय अभियान का लक्ष्य है। विगत लोकसभा चुनाव के दौरान 2019 में पार्टी ने एक लाख 23 हजार बूथों पर विजय प्राप्त की थी। बूथ विजय अभियान प्रत्येक बूथ पर विजय की रणनीति के साथ आगे बढ़ेगा।पार्टी के बूथ विजय अभियान से वर्चुअल प्लेटफार्म पर केन्द्रीय मंत्री डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय गाजीपुर, पार्टी के प्रदेश सह-संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह बरेली से, मा0 कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना जी बारापुर (शाहजहांपुर) से, मा0 कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य जी लखनऊ से, कैबिनेट मंत्री श्री बृजेश पाठक जी प्रयागराज से, मा0 कैबिनेट मंत्री श्री श्रीकांत शर्मा जी चिनहट (लखनऊ) से, श्री मुकुट बिहारी वर्मा जी बहराईच से, मा0 कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन ‘गोपाल’ जी हाथरस से, कैबिनेट मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ जी प्रयागराज से, कैबिनेट मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह प्रयागराज से, कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र सिंह अमरोहा से, कैबिनेट मंत्री राम नरेश अग्निहोत्री मैनपुरी से, राष्ट्रीय मंत्री एवं सांसद विनोद सोनकर जी प्रयागराज से, राष्ट्रीय मंत्री एवं सांसद हरीश द्विवेदी जी बस्ती से, केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति जी जहानाबाद (फतेहपुर) से, केन्द्रीय राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्र ‘टेनी’ जी लखनऊ से, केन्द्रीय राज्यमंत्री बी0एल0 वर्मा जी लखनऊ से, केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कौशल किशोर जी मलिहाबाद (लखनऊ) से, केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रोद्ध एस0पी0 सिंह बघेल जलेसर (एटा) से तथा प्रदेश महामंत्री श्री अश्वनी त्यागी जी, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल जी लखनऊ से, प्रदेश महामंत्री अमरपाल लखनऊ से, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता जी बी0के0टी0 लखनऊ से, क्षेत्रीय अध्यक्ष री मोहित बेनीवाल मेरठ से, क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकान्त माहेश्वरी जी अलीगढ़ से, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह जी गोविन्द नगर कानपुर से, क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा जी गोण्डा से, महेश श्रीवास्तव वाराणसी से, क्षेत्रीय अध्यक्ष डा0 धर्मेन्द्र सिंह गोरखपुर से जुड़े।