भाजपा का बढ़ता कारवाँ

98

हिमांशु दुबे

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आज बहुजन समाज पार्टी,कांग्रेस,राष्ट्रीय लोक दल सहित विभिन्न सामाजिक व व्यापारी नेताओ ने बडी़ संख्या में अपने समर्थकों के साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व ज्वाइनिंग कमिटी के अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकान्त बाजपेई और प्रदेश उपाध्यक्ष व ज्वाइनिंग कमिटी के सदस्य दया शंकर सिंह की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।प्रदेश मुख्यालय में आज काग्रेंस के वरिष्ठ नेता पूर्व गृह एवं वन-पर्यावरण मंत्री राजेन्द्र त्रिपाठी (प्रयागराज),झांसी के बबीना से बसपा के पूर्व विधायक, बसपा के पूर्व प्रदेश सचिव कृष्ण पाल सिंह राजपूत, लखनऊ से सेवा निवृत्त आई0पी0एस0 पूर्व ए0डी0जी0 गुरूबचन लाल (लखनऊ),रालोद के प्रदेश महामंत्री, पूर्व अध्यक्ष पश्चिम रालोद मुनि देव शर्मा (बिजनौर),बसपा के मण्डल एवं सेक्टर प्रभारी आगरा व मेरठ को-आर्डिनेटर, भाईचारा कमेटी पश्चिम क्षेत्र के पूर्व प्रभारी वीर सिंह प्रजापति (बुलन्दशहर),सपा के संस्थापक सदस्य कुँवर बलबीर सिंह चौहान (लखनऊ),सीतापुर पूर्व सांसद स्व0 गनेशी लाल चौधरी की पुत्रवधु केन्द्रीय विद्यालय की सेवा निवृत्त प्रधानाचार्या सावित्री देवी तथा झांसी के व्यापारी नेता सुशील गुप्ता बडी़ संख्या में अपने समर्थको के साथ भाजपा परिवार में शामिल हुए।


भाजपा परिवार में सभी का अभिनंदन करते हुए डा लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि सबका साथ-सबका विकास व सबका विश्वास के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय को आत्मसात करके हम सभी मिलकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन-जन की आत्मनिर्भरता से आत्मनिर्भर राष्ट्र निर्माण के संकल्प को पूर्ण करने में सहभागी बनेगें तथा प्रदेश में फिर एक बार भाजपा सरकार बनाने के लिए अपने-अपने क्षेत्र में अपनी सम्पूर्ण ऊर्जा के साथ जुटेगें।