भाजपा का प्रवास कार्यक्रम

88

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी कल बुधवार, 02 फरवरी 2022 को उत्तर प्रदेश के प्रवास पर रहेंगे, जहां कई सार्वजनिक सभाएं, जनसम्पर्क व संगठनात्मक बैठकें करेंगे और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगे।श्री शाह कल सुबह 11ः10 बजे केएमबी इंटर कालेज, अतरौली, अलीगढ़ में सार्वजनिक सभा को सम्बोधित करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 12ः55 बजे केवीएम इंटर कालेज, इस्लामनगर, बदायूं में सहसवांन विधानसभा में सार्वजनिक जनसभा को सम्बोधित करेंगे।अमित शाह जी कल दोपहर 02ः45 बजे गांधी ग्राउंड, बदायूं में सार्वजनिक सभा को सम्बोधित करेंगे तथा दोपहर 03ः35 बजे से घर-घर पहुंचकर जनसम्पर्क करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 03ः55 बजे भाजपा जिला कार्यालय बदायूं में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक करेंगे।

-प्रदेश सह चुनाव प्रभारी, सांसद संजय भाटिया रामपुर विधानसभा में बैठकों व घर-घर सम्पर्क करते हुए चुनाव प्रचार करेंगे।

-भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य नोएडा विधानसभा में बैठकों व घर-घर सम्पर्क करते हुए चुनाव प्रचार करेंगे।

-भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र नागर मुजफ्फरनगर जिले की खतौली व पुरकाजी विधानसभाओं में प्रभावी मतदाताओं के साथ बैठक व घर-घर सम्पर्क करेंगे।

-भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष, सांसद कान्ता कर्दम गाजियाबाद विधानसभा में बैठकों व घर-घर सम्पर्क करते हुए चुनाव प्रचार करेंगी।

-भारतीय जनता पार्टी पिछडा ़वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप बागपत जिले के छपरौली, बडौत व बागपत विधानसभाओं में बैठकों व घर-घर सम्पर्क करते हुए चुनाव प्रचार करेंगे।

-भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री संजय निर्मल मुजफ्फरनगर जिले की बुढ़ाना विधानसभा में बैठकों व घर-घर सम्पर्क करते हुए चुनाव प्रचार करेंगे।

-भाजपा नेताअर्पणा यादव रायबरेली की सलोन विधानसभा में महिलाओं तथा प्रभावी मतदाताओं के साथ बैठक तथा घर-घर जनसम्पर्क करेंगी।

-प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेन्द्र चौधरी अलीगढ जिले की खैर विधानसभा में बैठकों व घर-घर सम्पर्क करते हुए चुनाव प्रचार करेंगे।

-प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मवीर प्रजापति अलीगढ़ जिले की छर्रा व इग्लास विधानसभाओं में प्रभावी मतदाताओं के साथ बैठक व घर-घर सम्पर्क करेंगे।

-सांसद प्रदीप चौधरी शामली विधानसभा में बैठकों व घर-घर सम्पर्क करते हुए चुनाव प्रचार करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जी कल बुधवार, 02 फरवरी 2022 को बागपत व हापुड़ के प्रवास पर रहेंगे, जहां कई संगठनात्मक बैठकें करेंगे और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगे।श्री सिंह कल सुबह 11ः00 बजे जैन धर्मशाला, बागपत में बागपत विधानसभा के प्रभावी मतदाताओं के साथ संवाद तथा भाजपा सरकार की उपलब्धियों के साथ घर-घर पहुंचकर जनसम्पर्क करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष कल दोपहर 01ः30 बजे तीर्थंकर ऋषभदेव सभागार, दिगम्बर जैन डिग्री कालेज, बड़ौत में बड़ौत विधानसभा के प्रभावी मतदाताओं के साथ संवाद करेगें तथा घर-घर जनसम्पर्क करेंगे।श्री सिंह कल सायं 04ः45 बजे हापुड़ में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक करेंगे।

 उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा कल बुधवार, 02 फरवरी 2022 को झांसी के प्रवास पर रहेंगे।उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा कल सुबह 11ः30 बजे झांसी की बबीना विधानसभा के सिद्धी विनायक देवाय वाटिका, बबीना कैण्ट में प्रभावी मतदाताओं के साथ संवाद तथा घर-घर पहुंचकर जनसम्पर्क करेंगे। वहीं दोपहर 02ः00 बजे गरौठा विधानसभा के रामलीला मैदान, समथर में प्रभावी मतदाताओं के साथ संवाद व घर-घर जनसम्पर्क करेंगें।