भाजयुमो ने निकाली गई तिरंगा यात्रा

137

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में भाजयुमो द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा।उन स्वतंत्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि है यह तिरंगा यात्रा जिनकी वजह से आज हम आजाद हैं।

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व विजय तिवारी

भेलसर(अयोध्या)। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रुदौली में बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई।भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष आशीष शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस तिरंगा यात्रा को भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।तिरंगा रैली में जनप्रतिनिधियों,समाजसेवीयों सहित स्कूली बच्चों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।गाजे बाजे के साथ भारी संख्या में जनप्रतिनिधी,समाजसेवी सहित नंद किशोर हायर सेकंडरी स्कूल के बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।


नगर स्थित शहीद स्मारक पार्क से निकाली गई यह तिरंगा यात्रा कटरा,नवाब बाज़ार,टेढ़ी बाज़ार,मंगल बाज़ार,कोठी होते हुए पुनः शहीद स्मारक पार्क पहुँची।इस दौरान यात्रा में शामिल लोग डीजे पर बज रहे देश भक्ति गीतों पर थिरकते नजर आए।टेढ़ी बाज़ार में बृजेश वैश्य व कोठी में शिव प्रकाश कसौंधन ने फूल बरसाकर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अमृत महोत्सव के तहत तीन दिन तक प्रत्येक घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है।भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा यह तिरंगा यात्रा सिर्फ एक रैली नहीं बल्कि उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को सच्चे मन से श्रद्धांजलि है जिनकी मेहनत और बलिदान के बल पर आज हम आजादी की हवा में सांसें ले रहे हैं।

वहीं भाजयुमो नगर अध्यक्ष संदीप नवीन शुक्ला ने नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न भागों में 13 से 15 अगस्त तक अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए लोगों को जागरूक किया।तिरंगा यात्रा में जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय”खुन्नू”,अशोक कसौंधन,शेखर गुप्ता,समाजसेवी संजय अग्रवाल,चंद्रभानु पासवान,दुर्गेश श्रीवास्तव,राज किशोर सिंह,पंकज शर्मा,रामजी अग्रवाल,सभासद राम सनेही लोधी,कुलदीप सोनकर,आशीष वैश्य,बुधरामलोधी,उमाशंकर कसौंधन,विश्वनाथ तिवारी,हिमांशु गर्ग,सरिता बंसल,रोहित कौशल,मनीष चौरसिया,मनीष वैश्य,श्यामजी वैश्य,मनीष आर्य,हनुमान मिश्रा,वागीश शर्मा व आयुष्मान गुप्ता सहित नंदकिशोर व नेशनल स्कूल के बच्चे भी शामिल थे।इस दौरान क़िला चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार यादव के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल द्वारा सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद नजर आयी।