भाजपा पक्ष में चला बुल्डोजर

116
भाजपा पक्ष में चला बुल्डोजर
भाजपा पक्ष में चला बुल्डोजर

भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल ने निकाला बुल्डोजर जुलूस। भाजपा पक्ष में चला बुल्डोजर

लखनऊ। भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल (पंजी०) के प्रदेश उपाध्यक्ष, मिल रोड एवरेडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय अवस्थी बंटी एव प्रदेश उपाध्यक्ष/मीडिया प्रभारी ताज खान ने बताया कि आज लखनऊ की मेयर प्रत्याशी श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी एवं अंबेडकर नगर वार्ड के प्रत्याशी श्री संतोष कुमार धानुक, मालवीय नगर वार्ड की प्रत्याशी श्रीमती रीना विक्रम सिंह मोतीलाल नेहरू वार्ड की प्रत्याशी चरणजीत गांधी जी के समर्थन में मिल रोड के भूसा मंडी चौराहे से विशाल बिलडोजर जुलूस निकाला गया।

जुलूस का नेतृत्व भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल(पंजी०) के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मेयर प्रत्याशी लखनऊ भाजपा नेता अजय त्रिपाठी मुन्ना ने किया जो मालवीय नगर, मोती नगर, गढ़ी कनौरा, एवरेडी चौराहा, संजय नगर, करेहटा होते हुए मिल रोड होते हुए भारतीय जनता पार्टी के अंबेडकर नगर वार्ड के प्रत्याशी संतोष कुमार धानुक के कार्यालय पर समाप्त हुआ। बिल्डोजर जुलूस में बिल्डोजर के साथ साथ हजारों की संख्या में क्षेत्रीय व्यापारी एवं आम नागरिक साथ साथ चल रहे थे बिल्डोजर जुलूस इतना विशाल था की उसको देखकर सभी प्रत्याशियों की जीत लगभग सुनिश्चित है।

समापन के उपरांत भूसा मंडी चौराहे पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल पंजीकृत के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मेयर प्रत्याशी लखनऊ भाजपा नेता अजय त्रिपाठी मुन्ना ने कहा कि बड़ी संख्या में व्यापारी आम जनता ने आकर के देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी , उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बिल्डोजर बाबा के नाम से मशहूर योगी आदित्य नाथ, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के हाथो को मजबूत बनाने का काम किया है एवम तीनों प्रत्याशियों के सम्मान को बढ़ाने का काम किया है अजय त्रिपाठी मुन्ना ने यह भी कहा कि जिस तरह से इस बिल्डोजर जुलूस में जन सैलाब उमड़ा है हम सभी लोग अपनी जनता का आभार व्यक्त करते है और उनको यह भरोसा दिलाना चाहते है की चुनाव जीतने के बाद क्षेत्रों के रुके हुए सारे विकास के काम एवं जनता के मान सम्मान की सारी लड़ाई हम लोग लड़ने का काम करेंगे हम अपने क्षेत्र की जनता के दुख और सुख में सदैव साथ रहेंगे। अजय त्रिपाठी मुन्ना ने उपस्थित जनता से यह भी आवाहन किया कि आने वाले 4 मई को अपना एवम अपने परिवार का एक एक वोट भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिन्ह कमल को दिलाने की कृपा करे। भाजपा पक्ष में चला बुल्डोजर