Tuesday, April 23, 2024
Advertisement
Home सियासत

सियासत

भारतीय सियासत ने अजीब हाल कर दिया है मानव क़ौम का। आज़ादी से पहले उसका सिर्फ एक ही दुश्मन था। जिससे वतन को आज़ाद कराने के लिए क़ौम के हज़ारों बेटों ने अपनी जानों के नज़राने पेश किये थे। अपने मुल्क़ को अंग्रेजी हुकूमत से आज़ाद करके की दम लिया था। सोचा था अब दुश्मन चले गए। अब देश में अमन कायम होगा।उन्नति एवं तरक्की के रास्ते खुलेंगे।

देश में भाईचारे का माहौल होगा। आजादी के 75 सालों के बाद वही खुद को अपने ही देश मे सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। बचपन से हम ये बात सुनते आए हैं हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई आपस में हैं भाई भाई। मगर इस बात को सियासत नही मानती। क्या सियासत चाहती है कि नफरत का परचम बुलंद रहे? सियासत में विरासत के सहारे चुनावी जंग लडऩे की बात नई नहीं है।

विरासत की सियासत पर राजनीतिक दलों का भरोसा पहले के मुकाबले बढ़ा है।विरासत की राजनीति लगभग सभी प्रमुख दल खेला करते हैं। आज भारतीय सियासत की व्यवस्था बदली नज़र आती है। हमारे यहां संविधान में संसदीय शासन की व्यवस्था की गई है। विधायिका,कार्यपालिका और न्यायपालिका के मध्य शक्तियों एवं कार्यों का विभाजन है। हमारे यहाँ कानून निर्माण में विधायिका सर्वोच्च है।

आज राज्यों में विधायिका और कार्यपालिका की पूरी शक्ति मुख्यमंत्रियों में ही समाहित हो गई हैं। हमारे देश में पार्टी नहीं अपितु चेहरों का शासन हो रहा है। जैसे शिवराज सरकार,अखिलेश सरकार,कमलनाथ सरकार, योगी सरकार, रमन सरकार, खट्टर सरकार।यह नई राजनीतिक संस्कृति एक बड़ा संवैधानिक नुकसान भी कर रही है। धीरे-धीरे यह राज्यों में विधायिका का महत्व कम कर रही है।

भाजपा सरकार में योजनाएं बनते ही भ्रष्टाचार शुरू
नहीं लोकतंत्र बचा-अखिलेश यादव

आई.बी.टी. में सी.एम.एस. के चार छात्रों ने अर्जित की विश्व में...

0
इण्टरनेशनल बेन्चमार्क टेस्ट (आई.बी.टी.) में  सी.एम.एस. के चार छात्रों ने अर्जित की विश्व में प्रथम रैंक। लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस के चार...

विशेष

Breaking News

चर्चा में आये कांग्रेस के नीलेश भाजपा में होंगे शामिल..!

0
चर्चा में आये कांग्रेस के नीलेश भाजपा में होंगे शामिल..!

पुराने कश्मीर से नए कश्मीर के सफरनामें…

0
पुराने कश्मीर से नए कश्मीर के सफरनामें
अब ब्रज की बारी है-योगी

आतंकी वारदात के समय सोते थे कांग्रेसी-योगी

0
आतंकी वारदात के समय सोते थे कांग्रेसी-योगी
अब ब्रज की बारी है-योगी

अब ब्रज की बारी है-योगी

0
अब ब्रज की बारी है-योगी
तुष्टीकरण की राजनीति में लिप्त इंडी गठबंधन-भूपेंद्र चौधरी

तुष्टीकरण की राजनीति में लिप्त इंडी गठबंधन-भूपेंद्र चौधरी

0
तुष्टीकरण की राजनीति में लिप्त इंडी गठबंधन-भूपेंद्र चौधरी