सावधानी और सतर्कता ही कोविड नियंत्रण का आधार

83

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”इस समाचार को सुने”]

मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर सुदृढ़ रखे जाने के निर्देश दिए।सावधानी और सतर्कता ही कोविड नियंत्रण का आधार।वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत एन0सी0आर0 स्थित प्रदेश के जिलों को अलर्ट मोड पर रखा जाए।जनपद गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद में कोविड पॉजिटिव पाए गए मरीजों के सैम्पल की जीनोम सिक्वेंसिंग करायी जाए, इन जनपदों के जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से संवाद स्थापित कर स्थिति की गहन समीक्षा की जाए।राज्य में अब तक 10 करोड़ 97 लाख 49 हजार 617 कोविड टेस्ट सम्पन्न।संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान को पूरी तत्परता के साथ संचालित किया जाए।बरेली मण्डल में मलेरिया रोग के नियंत्रण पर फोकस रखने तथा आगरा एवं लखनऊ मण्डलों में डेंगू रोग से बचाव के प्रति जागरूकता बढ़ाने के निर्देश।पूर्वांचल क्षेत्र में इंसेफेलाइटिस के नियंत्रण के लिए घर-घर लोगों से सम्पर्क कर जागरूकता बढ़ायी जाए।

Total samples tested till date 109749617
Total samples tested over last 24 hours 73881
Total Positive till date 2071486
Total Negative till date 107678131

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सावधानी और सतर्कता ही कोविड नियंत्रण का आधार है। उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर सुदृढ़ रखे जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोविड टीकाकरण अभियान सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है। 12 से 14 वर्ष और 15 से 17 आयु वर्ग के टीकाकरण की प्रगति संतोषप्रद है, इसे और तेज किया जाए। प्रदेश के सीमावर्ती कुछ जनपदों में बीते कुछ दिनों से कोविड के केस में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एन0सी0आर0) के जिलों में  इसका असर है। गौतमबुद्धनगर में 70 और गाजियाबाद में 11 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत एन0सी0आर0 स्थित प्रदेश के जिलों को अलर्ट मोड पर रखा जाए। जनपद गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद में कोविड पॉजिटिव पाए गए मरीजों के सैम्पल की जीनोम सिक्वेंसिंग करायी जाए। साथ ही, इन जनपदों के जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से संवाद स्थापित कर स्थिति की गहन समीक्षा की जाए।


मुख्यमंत्री आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत टीम-09 की बैठक में प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में अवगत कराया गया कि पिछले 24 घण्टों में राज्य में कोरोना संक्रमण के 106 नए मामले सामने आए हैं। इस अवधि में 37 व्यक्तियों को सफल उपचार के उपरान्त डिस्चार्ज किया गया है। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 507 है। पिछले 24 घण्टे में प्रदेश में 73 हजार 881 कोरोना टेस्ट किए गए। अब तक राज्य में 10 करोड़ 97 लाख 49 हजार 617 कोविड टेस्ट सम्पन्न हो चुके हैं।
राज्य में गत दिवस तक 30 करोड़ 69 लाख 51 हजार से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 12 करोड़ 69 लाख 15 हजार से अधिक लोगों को टीके की दोनों डोज देकर कोविड सुरक्षा कवच प्रदान किया जा चुका है। इस प्रकार 86.09 प्रतिशत लोग कोविड टीके की दोनों डोज ले चुके हैं। 15 करोड़ 28 लाख 36 हजार से अधिक लोगों ने कोविड वैक्सीन की पहली डोज प्राप्त कर ली है।


विगत दिवस तक 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के 01 करोड़ 31 लाख 77 हजार से अधिक किशोरों ने कोविड वैक्सीन की प्रथम डोज तथा 84 लाख 36 हजार से अधिक किशोरों ने द्वितीय डोज प्राप्त कर ली है। इस प्रकार, 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग में अब तक कुल 02 करोड़ 16 लाख 13 हजार से अधिक डोज लगायी जा चुकी हैं। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 30 लाख 16 हजार से अधिक बच्चों ने टीके की पहली खुराक प्राप्त कर ली है। 25 लाख 69 हजार से अधिक प्रिकॉशन डोज प्रदान की जा चुकी हैं। प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को बूस्टर डोज दिए जाने के कार्य में तेजी लायी जाए। प्रदेश में लगभग 700 निजी टीकाकरण केंद्रों पर बूस्टर डोज लगायी जा रही है। इन टीकाकरण केन्द्रों पर बूस्टर डोज की महत्ता के बारे में आमजन को जागरूक किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि एक भी नागरिक टीका कवर से वंचित न रहें।मुख्यमंत्री ने निर्देशित करते हुए कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान को पूरी तत्परता के साथ संचालित किया जाए। उन्होंने बरेली मण्डल में मलेरिया रोग के नियंत्रण पर फोकस रखने तथा आगरा एवं लखनऊ मण्डलों में डेंगू रोग से बचाव के प्रति जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल क्षेत्र में इंसेफेलाइटिस के नियंत्रण के लिए घर-घर लोगों से सम्पर्क कर जागरूकता बढ़ायी जाए।[/Responsivevoice]