शतरंज ओलम्पियाड मशाल रिले का रामनगरी में स्वागत

178

शतरंज ओलम्पियाड मशाल रिले को जनपद अयोध्या में आगमन एवं लोहिया अवध विश्व विद्यालय में स्वागत समारोह।उ0प्र0 सरकार के वरिष्ठ मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा द्वारा 44वें शतरंज ओलम्पियाड के मशाल रिले का किया स्वागत।

अयोध्या। उ0प्र0 सरकार के वरिष्ठ मंत्री नगर विकास एवं उर्जा विभाग अरविन्द कुमार शर्मा द्वारा अयोध्या में वाराणसी से आयी शतरंज ओलम्पियाड मशाल रिले की आगवानी की गयी। शतरंज ओलम्पियाड मशाल रिले का उ0प्र0 के विधान भवन में दिनांक 26 जून 2022 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व विश्व शतरंज चैम्पियन विश्वनाथन आनन्द की उपस्थित में किया गया था तथा लखनऊ से यह मशाल रिले 27 जून को वाराणसी, जौनपुर, सुल्तानपुर आदि जनपदो के मार्गो से होते हुए अयोध्या के सर्किट हाउस में विश्राम किया तथा आज दिनांक 28 जून 2022 को प्रातः 07 बजे मा0 नगर विकास एवं उर्जा मंत्री श्री शर्मा एवं मा0 सांसद लल्लू सिंह, मेयर ऋषिकेश उपाध्याय, मण्डलायुक्त नवदीप रिणवा, पुलिस उप महानिरीक्षक ए0पी0 सिंह, जिलाधिकारी नितिश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय, नगर आयुक्त विशाल सिंह, मुख्य विकास अधािकरी अनीता यादव तथा संस्था के शतरंज संघ के अध्यक्ष संजय कपूर एवं सचिव भरत सिंह चैहान आदि की उपस्थिति में मशाल रिले का सर्किट हाउस अयोध्या से जनपद भ्रमण करते हुए डा0 राममनोहर लोहिया विश्वविद्यालय के विवेकानन्द प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह स्थल में पहुॅची जहाॅ शतरंज के प्रेमियो व खिलाड़ियो के मध्य मशाल रिले का भव्य स्वागत किया गया। 44वें शतरंज ओलम्पियाड मशाल रिले को नई दिल्ली से मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा 19 जून 2022 को रवाना किया गया था, यह मशाल रिले उत्तराखण्ड के देहरादून, हरिद्वार होते हुए 25 जून को मेरठ जनपद में पहुॅची जिसका स्वागत राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्रियो द्वारा किया गया था। अगली कड़ी में यह मशाल रिले कानुपर होते हुए 26 जून को लखनऊ पहुॅची जिसका मा0 मुख्यमंत्री एवं मंत्रियो सहित अन्य मंत्रीगणो द्वारा विधान भवन में स्वागत किया गया था। यह मशाल रिले लखनऊ से वाराणसी होते हुए अयोध्या के पश्चात बस्ती, संतकबीर नगर मार्ग से होते हुए गोरखपुर पहुॅचेगी जहाॅ पर भी उ0प्र0 सरकार के वरिष्ठ अधिकारी एवं मंत्रीगण द्वारा स्वागत किया जायेगा।


नगर विकास एवं उर्जा मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा जी ने शतरंज ओलम्पियाड मशाल रिले समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी ने विगत दिनांक 19 जून 2022 को इस मशाल रिले का उद्घाटन नई दिल्ली से किया गया। शतरंज ओलम्पियाड मशाल रिले को भारत की आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के तहत मनाया जा रहा है, इसलिए यह मशाल रिले 40 दिनांे में देश के 75 शहरो व प्रदेश के 09 शहरो से होकर गुजरेगी और 28 जुलाइ से 10 अगस्त 2022 तक तमिलनाडु में चेन्नई के पास महाबली पुरम में होने जा रहे 44वे शतरंज ओलम्पियाड में शामिल होगी। उन्होंने कहा कि शतरंज ओलम्पियाड में 188 देशो के लगभग 2000 खिलाड़ी भाग ले रहे है यह हमारे लिए गौरव का क्षण है। उल्लेखिनीय है कि महाबली पुरम पल्लव राजवंश की राजधानी रही है जो मूर्तिकलाओ एवं मंदिरो का केन्द्र रहा है। मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि आधुनिक ओलोम्पिक की शुरूआत सन् 1927 में हुई थी जिसमें भारत आजादी की 75वे वर्ष में पहली बार भारत के मेजवानी करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि शतरंज/चतुरंग यह खेल भारत के प्राचीनतम् खेल है इस खेल का उल्लेख महाशिव पुराण में मिलता है जिसमें परम पिता परमेश्वर महादेव एवं माता पार्वती के मध्य खेलने का उल्लेख मिलता है। इस खेल का उल्लेख महाभारत एवं भारत के राजा महाराजाओ के मध्य खेले जाने का उल्लेख मिलता है जिसके अलग-अलग नाम से जाना जाता है इसमें और अध्ययन की आवश्यकता है। मशाल रिले हमारे देश के 75 शहरो में जहाॅ जहाॅ जायेगी। वहाॅ-वहाॅ शतरंज के प्रति प्रेम बढ़ा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा मुझे नर्देश दिये गये थे। यह भगवान श्री राम की जन्म स्थली है यहा पर मैं स्वागत करते हुये गौरव का अनुभव कर रहा हूॅ यह यादगार पल भी है। शतरंज महासंघ के अध्यक्ष संजय कपूर के अलावा ग्रन्ड मास्टर एसएन पिगंले एवं कु0 वर्तिका एवं अन्य खिलाडियों तथा टीम के सदस्यों का स्वागत भी करता हूॅ। इस कार्यक्रम में मण्डल के अधिकारियो के अलावा जिलाधिकारी, सांसद, मेयर आदि जनप्रतिनिधियो का स्वागत करता हूॅ। मशाल रिले के प्रारम्भ होने के पूर्व मा0 सांसद, मेयर, मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मा0 नगर एवं उर्जा मंत्री जी का पुष्प देकर स्वागत किया गया। उक्त कार्यक्रम में मण्डलायुक्त नवदीव रिणवा, पुलिस उप महा निरीक्षक ए0पी0 सिंह, जिलाधिकारी नितिश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय, नगर आयुक्त विशाल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव, अपर नगर आयुक्त सच्चिदानन्द सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर सलिल कुमार पटेल, पुलिस अधीक्षक नगर विजय पाल सिंह, उप जिलाधिकारी गण, उप निदेशक सूचना डा0 मुरलीधर सिंह, विश्व विद्यालय के कुल सचिव, स्टाफ सहित शिक्षाविद एवं खेल प्रेमी  उपस्थित रहें।