मुख्यमंत्री ने सफाई अभियान का किया शुभारंभ

97
मुख्यमंत्री ने सफाई अभियान का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने सफाई अभियान का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने अयोध्या से वृहद सफाई अभियान की शुरुआत की तथा श्रद्धालुओं के लिए ई-वाहनों का फ्लैग ऑफ डिजिटल टूरिस्ट ऐप को लांच किया। मुख्यमंत्री ने सफाई अभियान का किया शुभारंभ

ब्यूरो निष्पक्ष दस्तक

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महर्षि अन्तर्राष्ट्रीय अयोध्या हवाई अड्डा पर उतरे जहां पर इनकी आगवानी प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, लोकप्रिय सांसद लल्लू सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक जोन, मण्डलायुक्त गौरव दयाल, पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर एवं विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, मेयर गिरीश पति त्रिपाठी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री जी को हेलीकॉप्टर से श्री राम कथा पार्क हेलीपैड पर आना था, लेकिन मौसम के खराब होने के कारण विमान से हवाई अड्डा पर आगमन हुआ। उतरने के तत्काल बाद मुख्यमंत्री जी का काफिला  लता मंगेशकर चैक/वीणा चौराहे पर पहुंचा तथा वहां पर वृहद सफाई अभियान की शुरुआत हुई। यह अभियान आज से शुरू होकर 21/22 जनवरी तक चलेगा। उक्त अवसर पर पूज्य संत, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, विभिन्न विद्यालय तथा लोहिया विश्वविद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित थे। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इस अभियान को सफल बनाना सभी का दायित्व है और सभी की भागीदारी होनी चाहिए तथा इस अभियान में शामिल छात्र/छात्रायें से भी बात की।

मुख्यमंत्री ने सफाई अभियान का किया शुभारंभ


मुख्यमंत्री अयोध्या धाम बस अड्डे से इलेक्ट्रॉनिक बस के फ्लैग ऑफ करके शुभारंभ किया तथा उक्त अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि अयोध्या धाम में प्रभु रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पूर्व आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बेहतरीन सुविधा उपलब्ध हो सकें। इस उद्देश्य से अयोध्या नगर निगम एवं अयोध्या सिटी में ई-बसे एवं ई-आटो व अयोध्या पुलिस की वेबसाइट के शुभारम्भ में उपस्थित प्रदेश के कृषि/प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चम्पत राय, महापौर अयोध्या महंत गिरीश पति त्रिपाठी, मा0 विधायक अयोध्या वेद प्रकाश गुप्ता, विधायक रामचन्दर यादव, डा0 अमित सिंह चैहान, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधान परिषद सदस्य डा0 हरिओम पांडेय, जिलाध्यक्ष भाजपा संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव नगर विकास, मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव, वरिष्ठ प्रशासन के अधिकारीगण सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य व्यक्ति उपस्थि थे। आज के इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी अयोध्या के उपस्थित भाईयों एवं बहनों 22 जनवरी की तिथि भारत के श्रद्धा और आस्था को सम्मान की तिथि है तथा भारत के स्वाभिमान और सम्मान को पदस्थापित करने की भी एक पावन तिथि है।

जब प्रभु श्रीराम 500 वर्षों के इंतजार के बाद नव्य, भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान होने का उत्सव सिर्फ अयोध्या का नहीं है, बल्कि यह हर गांव, हर घर और हर जन का उत्सव है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभूतपूर्व उत्सव है तो हर गांव और हर घर तक तैयारियां भी उसी अनुरूप होनी चाहिए। यह प्रयास होना चाहिए कि श्रीराम उत्सव पर हर घर, देव मंदिर पर दीपोत्सव मने, घरों, मंदिरों और सार्वजनिक/सामुदायिक स्थलों पर राम नाम संकीर्तन हो, गांवों के अमृत सरोवरों पर भी दीपोत्सव मनायें। उन्होंने कहा कि देश मे राम राज्य की स्थापना का कार्य जो 2014 में आरम्भ हुआ था इसे मूर्त रूप प्रदान करते हुए यशस्वी भविष्य की कामना के साथ हमें अपना आशीर्वाद प्रदान करेंगे। स्वाभाविक रूप से इस पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्वपूर्ण तिथि को आने वाले श्रद्धालुओं, भक्तों, आस्थावान पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अयोध्या सज धज रही है। यहां पर एयरपोर्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 30 दिसम्बर 2023 को किया था। क्या कोई सोचता था कि अयोध्या में फोर लेन सड़क होगी आज अयोध्या में रामथ, भक्ति पथ, जन्मभूमि पथ व धर्म पथ इन सबको देखेंगे हर कोई अभिभूत होगा। इस कार्य के लिए मैं आमजनमानस एवं अधिकारियों की भी सराहना करता हूं। तत्पश्चात मुख्यमंत्री जी को जनप्रतिनिधि, अधिकारियों ने हवाई अड्डा से लखनऊ के लिए रवाना किया। वरिष्ठ अधिकारियों सहित सभी लोगों ने सभी के सहयोग एवं मीडिया के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने सफाई अभियान का किया शुभारंभ