पहले वोटर बने मुख्यमंत्री योगी

163
पहले वोटर बने मुख्यमंत्री योगी
पहले वोटर बने मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री योगी ने किया ‘पहले मतदान फिर जलपान’ के मंत्र का अनुसरण। अपने बूथ के पहले वोटर बने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। मतदान अधिकार ही नहीं कर्तव्य भी। पीएम मोदी के विजन को धरातल पर उतारने को करें मताधिकार का बेहतर उपयोग। पहले वोटर बने मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर/लखनऊ। नगर निगम चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ‘पहले मतदान फिर जलपान’ के मंत्र का पालन करते हुए गोरखनाथ स्थित इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय (कन्या) के बूथ संख्या 797 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह 7:01 बजे ही इस आदर्श मतदान केंद्र के बूथ पर पहुंचे मुख्यमंत्री अपने बूथ के पहले वोटर भी बने। मतदान के बाद मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर लौटे और जलपान किया।

यूपी के बेहद शानदार एवं कर्मठ IAS अफ़सर निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (उप्र) शिशिर जी ने अपनी पत्नी डाo गरिमा सिंह के साथ गोमतीनगर स्थित एनी बेसंट विद्यालय बूथ पर किया मतदान।

मतदान के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मतदान हमारे महान संविधान के निर्माताओं द्वारा दिया गया लोकतांत्रिक अधिकार ही नहीं बल्कि कर्तव्य भी है। नगर निकाय के चुनाव में इस अधिकार का बेहतर उपयोग करते हुए हम नगरीय व्यवस्था को सुदृढ़ करने, स्मार्ट व सेफ सिटी बनाने की दिशा में योगदान दे सकते हैं। सीएम योगी ने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में सुव्यवस्थित विकास को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को धरातल पर उतारने के लिए मतदान के अधिकार को कर्तव्य मानकर इसका बेहतर उपयोग करें।

रक्षा मंत्री लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने गोमतीनगर विपुल खण्ड में स्कॉलर होम स्कूल में बने बूथ में डाला वोट।

मतदान को लोकतंत्र का उत्सव बताते हुए तथा इस उत्सव में सबका अभिनंदन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरे नगर निकाय चुनाव में प्रदेश में 4 करोड़ 32 लाख से अधिक मतदाता दो चरणों में भाग लेकर नगरीय व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए मताधिकार का प्रयोग करेंगे। आज गुरुवार को 37 जिलों में 10 नगर निगमों, 104 नगर पालिकाओं व 276 नगर पंचायतों में कुल 7288 बूथों पर मतदान हो रहा है। इसमें 2 करोड़ 40 लाख से अधिक मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि मतदान को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने अच्छी व्यवस्था की है। साथ ही ईश्वर की विशेष कृपा है कि मौसम इतना सुहावना हो गया है। 4 मई को प्रायः इतना सुहावना मौसम नहीं देखा जाता रहा है।

लोस, विस चुनाव में भी बूथ के पहले वोटर बने थे सीएम योगी


नगर निगम चुनाव में अपने बूथ के पहले मतदाता बनने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव 2019 और विधानसभा चुनाव 2022 में भी मतदान करने वाले पहले वोटर बने थे। लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान को लेकर वह न केवल सतत लोगों को जागरूक करते हैं बल्कि स्वयं भी इसके लिए प्रतिबद्ध रहते हैं। लगातार तीन चुनाव में बूथ का वोटर नम्बर वन बनना इसका प्रमाण है।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया मतदान, बड़ी जीत का दावा। महानगर के ब्वॉयज कॉलेज में सपत्नीक दिया वोट, अन्य बूथों की भी लेते रहे अपडेट।


यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बृहस्पतिवार को नगर निकाय के पहले चरण में अपना वोट डाला। महानगर के ब्वॉयज कॉलेज में सुबह नौ बजे पत्नी नम्रता पाठक के साथ मतदान किया। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से विकास के लिए मतदान करने की अपील की। उपमुख्यमंत्रीने नगर निकाय चुनाव में बड़ी जीत का दावा किया। लखनऊ में 110 वार्ड हैं।अधिकांश सीटें भाजपा के खाते में आ रही हैं। भाजपा के सभी महापौर प्रत्याशियों पर प्रदेश की जनता ने भरोसा जताया है। भाजपा को नगर निकाय चुनाव में प्रचंड जीत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों में शांतिपूर्वक मतदान हो रहा है। यह कानून व्यवस्था का आदर्श उदाहरण है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक चुनावी प्रबंधन में भी व्यस्त रहे। मतदान के बाद हर सीट के चुनावी समीकरण की जानकारी लेते रहे। प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं से उनके क्षेत्र में मतदान की गति के बारे में स्वयं जानकारी लेते रहे। पूरा फोकस अधिक से अधिक मतदान पर रहा।

अपर्णा यादव ने चिल्ड्रन पैलेस स्कूल में अपने मतदान का प्रयोग करते हुए भाजपा को विजयी बनाने के लिए वोट किया।
यूपी के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल में अपनी पत्नी गरिमा अग्रवाल के साथ किया मतदान।
आप मेयर प्रत्याशी अंजू भट्ट ने मतदान किया
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने चित्रगुप्त नगर वार्ड के सर्वांगीण विकास इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 1541 पर लोकतंत्र के महापर्व में सपरिवार मतदान किया ।
यूपी के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह राजकीय इंटर कॉलेज उरई में मतदान करने पहुंचे।

लखनऊ में नगर निगम के चुनाव में मतदाता सूची में भारी खामियों के कारण मत प्रतिशत में पिछली बार की अपेक्षा और गिरावट आई है ।जो चिंतनीय है ज्ञात हो कि पिछली बार 2017 में लगभग 38% मतदान हुआ था ।लेकिन इस बार यह मत प्रतिशत 35 से 36 प्रतिशत के मध्य की सूचना प्राप्त हुई है।मतदाताओं ने आरोप लगाया है कि विभिन्न मतदान केंद्रों पर उन लोगो ने बी एल ओ से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए फार्म भरे थे।लेकिन उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नही हुआ है।

पहले वोटर बने मुख्यमंत्री योगी

मुरादाबाद (यूपी): भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने वोट डाला।