6 मई को अयोध्या जाएँगे मुख्यमंत्री योगी

137

मुख्यमंत्री जी एवं प्रभारी मंत्री का अयोध्या भ्रमण कार्यक्रम 6 मई 2022 को प्रस्तावित।


अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 6 मई 2022 को अयोध्या भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। उल्लेखनीय है कि अयोध्या का महत्व प्रधानमंत्री, उ0प्र0 के मुख्यमंत्री एवं वर्तमान सरकार के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री के विकास के प्राथमिकताओं में सर्वोच्च स्थान है। यह जानकारी उ0प्र0 के उपनिदेशक सूचना अयोध्या मण्डल एवं मा0 मुख्यमंत्री मीडिया सेन्टर लोकभवन लखनऊ के प्रभारी ने प्राप्त सूचनाओं के आधार पर बताया है कि मा0 6 मई 2022 को अयोध्या में आयेंगे तथा अयोध्या आसपास के विकास के लिए 19 हजार करोड़ के परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा करेंगे। समीक्षा के अलावा श्रीरामलला, हनुमानगढ़ी के दर्शन पूजन एवं गुप्तारघाट के उद्यान में स्थापित राष्ट्रनायक महाराणा प्रताप जी की मूर्ति का अनावरण भी किया जायेगा। उनके साथ अयोध्या मण्डल के प्रभारी मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा भी आयेंगे। मुख्यमंत्री जी का 25 मार्च 2022 को दूसरे कार्यकाल के शपथ ग्रहण के बाद 1 अप्रैल 2022 को अयोध्या आगमन हुआ था। आगमन का मुख्य उद्देश्य अयोध्या की रेखांकित करना तथा श्रीराम नवमी मेले की तैयारी हेतु आवश्यक निर्देश देना था।

अयोध्या का मुख्यमंत्री का दूसरा भ्रमण होगा। अयोध्या मण्डल के प्रभारी मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा द्वारा प्रशासनिक सेवा के 11 जनवरी 2021 को शैक्षिक सेवानिवृत्त ली थी तथा 14 जनवरी 2021 मंकर संक्रांति के दिन भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया था तथा 18 जनवरी को विधान परिषद के लिए सदस्य के रूप में निर्वाचित हुये थे। मंत्री श्री शर्मा द्वारा प्राथमिकता के क्रम में श्रीरामलला का प्रथम दर्शन 18 फरवरी 2021 किया गया था तथा द्वितीय बार अयोध्या का भ्रमण 25 मार्च 2021 को कनक भवन रोड पर निर्मित साधनाश्रम के लोकार्पण के लिए भ्रमण किया गया था तथा 25 मार्च 2022 को मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद मीडिया सेन्टर के प्रभारी डा0 मुरलीधर सिंह से वार्ता के क्रम में बताया गया था कि अयोध्या का प्रथम दर्शन एवं भ्रमण शीघ्र करूंगा। उसी के क्रम में मंत्री होने के कारण 6 मई 2022 को प्रस्तावित है इसकी विस्तृत जानकारी अलग से समय पर दी जायेगी तथा मुख्यमंत्री जी के अयोध्या भ्रमण का सजीव प्रसारण ए0एन0आई0 द्वारा किया जायेगा तथा विस्तृत कार्यक्रम का विवरण अलग से जारी होगा।