मुख्य सचिव ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

114
मुख्य सचिव ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
मुख्य सचिव ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

मुख्य सचिव ने सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों को किया सम्मानित।


लखनऊ।
 मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने दीप प्रज्वलित कर सम्मान समारोह का उद्घाटन किया एवं सी.एम.एस. के ऑल इण्डिया टॉपर छात्रों को सम्मानित किया। दुर्गा शंकर मिश्र ने मेधावी छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपने अपने परिश्रम व लगन से सर्वश्रेष्ठ परीक्षाफल देकर न सिर्फ अपने माता-पिता, शिक्षकों व विद्यालय का गौरव बढ़ाया है, अपितु लखनऊ व प्रदेश का नाम भी रोशन किया है। उन्होंने कहा कि छात्रों के लिए इस समारोह का विशेष महत्व है क्योंकि यह आज सम्मानित होने वाले छात्रों को जीवन में और आगे बढ़ने व जीवन की दिशा तय करने का अवसर प्रदान करता है, साथ ही अन्य छात्रों को भी प्रेरणा देता है। उत्तर प्रदेश में लगभग साढ़े 35 लाख करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट प्रस्तावित है और जल्द ही एक नया उत्तर प्रदेश नजर आएगा। स्कूली बच्चों को मूलमंत्र देते हुए कहा कि अब आपको सही दिशा तय करना होगा, जीतता वही है, जो सोच ले कि जीतना है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों को अन्य गतिविधियों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिये। मुख्य सचिव ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

मुख्य सचिव ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित


        सम्मान समारोह में 99.75 प्रतिशत अंक अर्जित करने वाले आई.एस.सी. नेशनल टॉपर सी.एम.एस. राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) के छात्र मोहम्मद अर्यान तारिक, 99.50 प्रतिशत अंको के साथ आई.एस.सी. में राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय रैंक अर्जित करने वाले राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) के छात्र तनिष्क सोनकर, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) की छात्रा अर्पिता सिंह एवं गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की छात्रा आयशा खान एवं 99.25 प्रतिशत अंको के साथ आई.एस.सी. में राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय रैंक अर्जित करने वाले सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के छात्र अभिदीप शिखर व आदित्य यादव, सी.एम.एस. कानपुर रोड की छात्रा श्रेयसी गुप्ता, सी.एम.एस. महानगर कैम्पस की जान्हवी मिश्रा को विशेष रूप से पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया। आई.सी.एस.ई. (कक्षा-10) की बोर्ड परीक्षा में 99.60 प्रतिशत अंको के साथ द्वितीय नेशनल रैंक अर्जित करने वाले सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस के छात्र श्रेष्ठ मेहरोत्रा व सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की छात्रा अनुकृति दिनेश राय के साथ ही आई.सी.एस.ई. में 99.40 प्रतिशत अंकों के साथ ऑल इण्डिया तृतीय रैंक अर्जित करने वाले 13 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी 4169 टॉपर छात्रों को सम्मानित किया गया।



       सिटी मोन्टेसरी स्कूल अपने 69 टॉपर छात्रों को 70 लाख रूपये रूपयों के नगद पुरस्कार से नवाजेगा, जिन्होंने आई.एस.सी. एवं आई.सी.एस.ई. बोर्ड परीक्षा-2023 में 99 प्रतिशत से 99.75 प्रतिशत तक अंक अर्जित कर लखनऊ का गौरव सारे देश में बढ़ाया है, यह घोषणा आज सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम में आयोजित ‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह’ में की। इस अवसर पर डा. गाँधी ने कहा कि आई.एस.सी. में 99.75 प्रतिशत अंक अर्जित कर पूरे देश में टॉप करने वाले सी.एम.एस. छात्र मो. अर्यान तारिक को 2 लाख रूपयों के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा, जबकि शेष 68 छात्रों को एक-एक लाख रूपये के नगद पुरस्कार से नवाजा जायेगा। इस प्रकार, 99 प्रतिशत से 99.75 प्रतिशत तक अंक अर्जित करने वाले सी.एम.एस. के 69 छात्रों को 70 लाख रूपये का नगद पुरस्कार दिया जायेगा।इससे पहले आई.सी.एस.ई. एवं आई.एस.सी. बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से लेकर 99.75 प्रतिशत तक अंक अर्जित करने वाले सिटी मोन्टेसरी स्कूल के 4169 टॉपर छात्रों ने आज प्रातः अपनी रिकार्ड तोड़ सफलता का ‘विजय जुलूस’ निकालकर अन्य छात्रों को प्रेरणा दी। यह विक्ट्री मार्च गोमती नगर एक्सटेंशन स्थित मकदूमपुर पुलिस थाना से सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम तक निकाला गया।