बच्चों ने दिखाया कौशल

200
बच्चों ने दिखाया कौशल
बच्चों ने दिखाया कौशल

अजय सिंह

लखनऊ। ज्ञानकुंज स्कूल में बच्चों ने दिखाया अपना कौशल, विद्यालय में वार्षिक उत्सव के साथ हस्तनिर्मित क्राफ्ट प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी।इंदिरा नगर का प्रतिष्ठित शिक्षा संस्थान ज्ञानकुंज मान्टेसरी स्कूल में आज हर वर्ष की तरह इस बार भी वार्षिक उत्सव मनाया गया।कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा हस्तनिर्मित क्राफ्ट की प्रदर्शनी भी लगाई गई। मुख्यातिथि क्षेत्रीय सभासद सुरेन्द्र वाल्मीकि ने प्रदर्शनी का फीता काट कर शुभारंभ किया। उन्होंने उत्कृष्ट क्राफ्ट बनाने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

READ MORE-जाति आखिर क्यों नहीं जाती..?

बच्चों ने अपने स्तर पर खाने पीने के स्टाल भी लगाये, जिसमें प्रदर्शनी घूमने आये दर्शकों ने हर स्टाल पर बच्चों द्वारा लगाई गई खाने पीने की चीजों का टेस्ट लिया। एक दर्शक मुकेश शर्मा ने बताया कि उन्होंने हर चीजों को खा कर टेस्ट किया और स्वादिष्ट टेस्ट को अन्य लोगों में भी साझा किया।प्रदर्शनी के बारे में स्कूल की प्रधानाचार्या अदिला खातून ने बताया कि वैसे तो सभी बच्चों ने क्राफ्ट बनाने में बहुत मेहनत की है। लेकिन एक बच्चे ने कहीं ज्यादा खूबसूरती से लखनऊ प्राणीउद्यान का सम्पूर्ण माडल तैयार किया जो सभी का आकर्षण बना रहा।

बच्चों ने दिखाया कौशल