
नगर पालिका में चार माह से सफाई कर्मचारियों का नहीं हुआ भुगतान। चार माह से सफाई कर्मचारियों का नहीं हुआ भुगतान
अनिल साहू
रुदौली/अयोध्या। नगर पालिका में चार माह से ठेका सफाई कर्मचारियों के पारिश्रमिक का भुगतान न होने से आकोशित कर्मियों ने नपा कार्यालय पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की।ठेका सफाई कर्मियों ने पारिश्रमिक का भुगतान न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की निर्णय लिया।नपा में 25 वार्ड है।नपा सीमा विस्तार के बाद जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था के लिए चुनाव से पहले प्रशासक उपजिलाधिकारी स्वप्निल यादव की अनुमति से अधिशासी अधिकारी रणविजय सिंह ने ठेका कर्मचारी की वृद्धि की थी।117 ठेका कर्मचारियों को एक माह का पारिश्रमिक भुगतान भी किया जा चुका है।चुनाव बाद नपा अध्यक्ष जब्बार अली ने ठेका सफाई कर्मचारियों के पारिश्रमिक भुगतान रोक दिया।चार माह से बिना पारिश्रमिक के कर्मचारी काम कर रहे है।एक माह पहले भी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे।
पालिका बोर्ड की पहली बैठक में पालिकाध्यक्ष जब्बार अली ने कर्मचारियों के कार्यस्थल पर कार्य परीक्षण करने के बाद भुगतान करने का वादा भी किया था।इसके बाद उच्च न्यायालय लखनऊ में याचिका दाखिल कर दिया।उच्च न्यायालय ने तत्कालीन उपजिलाधिकारी और अधिशासी अधिकारी को नोटिस जारी की है। शनिवार को पारिश्रमिक भुगतान न होने से नाराज कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय करते हुए पालिका कार्यालय में प्रदर्शन किया।अधिशासी अधिकारी सुरेश मौर्य ने तीन दिन में भुगतान देने का आश्वासन दिया।जिस पर कर्मचारियों ने अपना प्रदर्शन स्थगित कर दिया है।सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने बताया कि कर्मचारियों का पारिश्रमिक भुगतान न होने पर पालिका के सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। पालिका अध्यक्ष जब्बार अली ने बताया कि प्रकरण उच्च न्यायालय में विचाराधीन है।उच्च न्यायालय के निर्णय का पालन किया जाएगा। चार माह से सफाई कर्मचारियों का नहीं हुआ भुगतान