सपा-कांग्रेस-बसपा कार्यकर्ताओं का भाजपा में संगम

72

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकान्त वाजपेई के समक्ष समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी व कांग्रेस के प्रमुख नेताओं के साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनो के प्रमुखों व्यक्तियों ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ ही कई सामाजिक व राजनैतिक संगठनों ने भाजपा के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। डा. लक्ष्मीकान्त वाजपेई ने भाजपा परिवार में शामिल हुए सभी लोगों को पटका पहनाकर अभिनंदन किया। इस दौरान पार्टी के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी हिमांशु दुबे उपस्थित रहें।


डा. लक्ष्मीकान्त वाजपेई के समक्ष समाजवादी पार्टी के नेता, अकबरपुर,  लोकसभा पूर्व प्रत्याशी, अध्यक्ष क्षत्रिय सभा कानपुर लाल सिंह तोमर, समाजवादी पार्टी की पूर्व विधायक रहीं अरूणा तोमर (कानपुर नगर), समाजवादी पार्टी के नेता व तमकुही से पूर्व विधायक पंडित नंदकिशोर मिश्रा (कुशीनगर), समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व जायसवाल सभा काशी के अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल (वाराणसी), पूर्व नगर पालिका प्रत्याशी राकेश जायसवाल (कुशीनगर), आल इण्डिया किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय ज्वाईंट कोआर्डिनेटर विनय राज सिंह, पूर्व प्रत्याशी नगर पंचायत अध्यक्ष ओंकार नाथ मिश्र (सुल्तानपुर), युवा अधिवक्ता एसो. के अध्यक्ष सिद्धनारायण त्रिवेदी (लखनऊ), लोकतांत्रिक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, नगर पालिका के पूर्व चेयरमेन सुरेश चन्द्र दूबे (भदोही), बहुजन समाज पार्टी के नेता व 6 बार ग्राम प्रधान रहें विश्वम्भर कुमार लोधी (लखनऊ), कांग्रेस पार्टी के महिला मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सीमा शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर राष्ट्रीय एकता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरूण कुमार शर्मा, अखिल भारतीय चौखम्भा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वी.के. पॉल, नव भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय महासचिव निर्मल शुक्ला, हिन्दुस्तान पीपुल्स पार्टी (राजपाल) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओ.पी. राजपाल तथा उजाला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील बैरागी (भोले बाबा) ने अपने संगठन का समर्थन पत्र डा. वाजपेई को सौंपा।


भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय पर सभी नवागन्तुकों का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि डा. लक्ष्मीकान्त वाजपेई ने कहा कि प्रदेश में  विधानसभा चुनाव दूसरे चरण को पूर्ण करके तीसरे चरण की ओर बढ़ चला हैं और दो चरणों के रूझान से अखिलेश यादव के चेहरें की रंगत उडी़ हुई हैं। पिछले तीन चुनावों से उत्तर प्रदेश लगातार भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में एकतरफा जनादेश दे रहा हैं और भाजपा की सरकारें लगातार जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप समृद्ध व खुशहाल प्रदेश बनाने के लिए अहर्निश काम कर रहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ जी के नेतृत्व की प्रदेश भाजपा सरकार अपने संकल्प पत्र के संकल्पों से कहीं अधिक जन-जन के सामाजिक, राजनैतिक उत्थान तथा आर्थिक समृद्धि से समृद्धशाली राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य किया है। प्रदेश में आज मां, बहन, बेटी का सम्मान सुरक्षित, किसान का खेत-खलिहान सुरक्षित, व्यापारी का मान सुरक्षित, जन-जन का अधिकार सुरक्षित हैं वहीं गुंडें, बदमाश, अपराधी, माफिया व शोहदों के लिए कानून का डंडा और योगी जी का बुल्डोजर हैं। उन्होंने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि जिला स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव में फिर एक बार भाजपा सरकार के संकल्प के साथ जुड़िये और अबकी बार फिर 300 पार का लक्ष्य पूरा कीजिए।