कांग्रेस ने योगी आदित्यनाथ से पोछे 5 सवाल

107

कांग्रेस के 5 सवाल जवाब दें योगी आदित्यनाथ सरकार, सवालों का दूसरा दिन।

भाजपा ने जनता से किया धोखा, बेरोजगारों के साथ किया वादा पूरा नहीं किया। भाजपा ने लोककल्याण संकल्प पत्र में किसानों  के साथ किये वादों में एक भी पूरा नहीं किया।गरीबी से मुक्ति के संकल्प पर एक कदम भी नहीं चली भाजपा सरकार। भाजपा द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के सम्बन्ध में किये गये एक भी वादा पूरा नहीं किया गया, जो जनता के साथ धोखा है। भाजपा द्वारा बुनियादी विकास के आधार एवं ग्राम पंचायतों के विकास के बारे में किया गया एक भी वादा पूरा नहीं किया, जो प्रदेश की जनता के साथ विश्वासघात है।

लखनऊ। केंद्रीय वर्किंग कमेटी के सदस्य, पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने भाजपा द्वारा 2017 के विधानसभा चुनाव में जारी अपने लोककल्याण संकल्प पत्र में किया गया एक भी वादा पूरा न करने का योगी आदित्यनाथ सरकार पर आरोप लगाते हुए तीखा हमला कर कहा कि जितने वादे किये थे, उनको पूरा करने में उसने कभी दिलचस्पी नही  दिखायी, उसने जनता को भ्रमित कर उसके साथ विश्वासघात किया है, उंन्होने कहा कि भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री जवाबदेही से लगातार बचने का प्रयास कर रहे हैं।

कांग्रेस द्वारा भाजपा की योगी सरकार से 5 सवाल जनता की तरफ से प्रतिदिन करने की श्रृंखला के अंतर्गत आज दूसरे दिन वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र का लगातार उपहास उड़ा रही है। उसने 2017 विधानसभा चुनाव में बड़े बड़े वादे किए जिसमे वह एक को भी पूरा करने के मार्ग पर चलने के बजाय छल, छद्म, तानाशाही, क्रूरता के साथ जिस तरह सत्ता संचालन कर रही है वह न लोकतांत्रिक है और न संवैधानिक है। सरकार ने जातीय विद्वेष की आड़ में जिस तरह मानव जीवन के साथ खिलवाड़ किया वह माफी के लायक नही है।

महिला अत्याचार, किसानो के साथ धोखा, युवाओ को बेरोजगारी का दंश झेलने के लिये विवश करना प्रदेश को गुमराह करने के एजेंडे पर चलने के अलावा इस सरकार ने कुछ नही किया।
कांग्रेस सी.डब्लू.सी. सदस्य प्रमोद तिवारी ने भाजपा द्वारा लोक संकल्प पत्र में किये गए उसके वादों की याद दिलाते हुए पूछा कि योगी जी बताये की उनके  संकल्पों का क्या हुआ उत्तर प्रदेश जानना चाहता है।

कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार से पूछें गए 05 सवाल।

01 बेरोजगारों के साथ किया वादा पूरा नही किया भाजपा ने ?….

संकल्प पत्र में स्वरोजगार के लिये 1 हजार करोड़ रुपये के स्टार्ट-अप वेंचर कैपिटल फण्ड की स्थापना क्यों नही हुई-जवाब दो भाजपा सरकार ….?
संकल्प पत्र में 5 वर्षों में 70 लाख रोजगार देने का वादा था, क्यों नही वादा पूरा किया-जवाब दो भाजपा सरकार ….?
मनरेगा कर्मियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण देकर उनके समायोजन के बड़े-बड़े दावे कोरे साबित हुए-जवाब दो भाजपा सरकार ….?
संकल्प पत्र में देश का सबसे बड़ा स्टार्ट-अप वेंचर कैपिटल इनयुवेटर राज्य में स्थापित करने के वादे का क्या हुआ-जवाब दो भाजपा सरकार ….?
संकल्प पत्र में पारदर्शी भर्ती के साथ सभी सरकारी रिक्त पदों को एक वर्ष में भरने का वादा, जो भर्तियां हुई उन्हें भटकने व अदालतों के चक्कर क्यों लगाने पड़ रहे है-जवाब दो भाजपा सरकार ….?

02 किसानों के साथ किया एक भी वादा क्यों नही पूरा किया ….?

संकल्प पत्र में हर खेत में पानी पहुचाने के लिये 20 हजार करोड़ रुपये के मुख्यमंत्री कृषि सिंचाई फण्ड का वादा था क्या हुआ-जवाब दो भाजपा सरकार ….?
संकल्प पत्र में बुन्देलखण्ड के सूखा-ग्रस्त इलाको में पानी पहुचाने का वादा था क्या हुआ-जवाब दो भाजपा सरकार ….?
संकल्प पत्र में नदी जोड़ो परियोजना के अंतर्गत केन-बेतवा नदियों  पर काम करने का वादा था क्या हुआ-जवाब दो भाजपा सरकार ….?
संकल्प पत्र में किसानों की आय दोगुनी करने व फसल बीमा योजना से आच्छादित करने का वादा था क्या हुआ-जवाब दो भाजपा सरकार ….?
संकल्प पत्र में भूमिहीन कृषि मजदूरों को गोधन योजना के अंतर्गत दुधारू गाय व अन्य पशुधन देने का वादा था क्या हुआ-जवाब दो भाजपा सरकार ….?

03 गरीबी से मुक्ति के संकल्प पर एक कदम भी नहीं चली भाजपा सरकार।
जवाब दो भाजपा सरकार ….?

गरीबी से मुक्ति के संकल्प पर एक कदम भी नहीं चली भाजपा सरकार।

संकल्प पत्र में शहरी झुग्गी झोपड़ियों के स्थानांतरण एवं पुनर्वास आश्रयहीनो के लिये रेन बसेरों के निर्माण के लिये किया था वादा, क्या हुआ-जवाब दो भाजपा सरकार….?
संकल्प पत्र में सामान्य वर्ग के गरीबो की आर्थिक प्रगति के लिये सामान्य निर्धन वर्ग आयोग के गठन का वादा था क्या हुआ-जवाब दो भाजपा सरकार….?
महिला श्रमिको के हितों के लिये राज्य स्तर पर समिति गठित करने के वादे का क्या हुआ-जवाब दो भाजपा सरकार….?
संकल्प पत्र में असंगठित श्रमिको के लिये 2 लाख रुपये का निशुल्क बीमा योजना लागू करने के वादे का क्या हुआ-जवाब दो भाजपा सरकार….?

04 स्वास्थ्य सेवाओं के लिये संकल्प पत्र में किये वादों का क्या हुआ ….?

संकल्प पत्र में हर गांव में आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण उप-स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना का वादा था क्या हुआ-जवाब दो भाजपा सरकार ….?
ऽ संकल्प पत्र में पीएचसी सीएचसी में आधुनिक प्रसव कक्ष बनाने के वादे का क्या हुआ-जवाब दो भाजपा सरकार ….?
ऽ संकल्प पत्र में कुपोषण मुक्त राज्य बनाने के वादे का क्या  हुआ -जवाब दो भाजपा सरकार ….?
ऽ संकल्प पत्र में 25 नए मेडिकल कालेज एवम  सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनाने के वादे का क्या हुआ-जवाब दो भाजपा सरकार ….?
ऽ संकल्प पत्र में पीएचसी सीएचसी में चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ की कमी दूर करने के वादे का क्या हुआ -जवाब दो भाजपा सरकार ….?

05 बुनियादी विकास के मजबूत आधार के संकल्प का क्या हुआ ….?

संकल्प पत्र में सभी गरीब घरों के को पहली 100 यूनिट बिजली रियायती दर पर देने का वादा था क्या हुआ-जवाब दो भाजपा सरकार ….?
ऽ संकल्प पत्र में सभी गांवों को मिनी बस सेवा से जोडने का वादा था क्या हुआ-जवाब दो भाजपा सरकार ….?
ऽ संकल्प पत्र में शहरी व ग्रामीण इलाकों में पीने योग्य पानी, अच्छी गड्ढा मुक्त सड़कें, तालाबो के संरक्षण, भ्रर्ष्टाचार रहित सेवाओ की आपूर्ति का वादा था क्या हुआ-जवाब दो भाजपा सरकार ….?
ऽ संकल्प पत्र में प्रत्येक ग्राम पंचायतों के लिये एक चन्द्रशेखर आजाद ग्रामीण विकास सचिवालय की स्थापना का वादा था क्या हुआ-जवाब दो भाजपा सरकार ….?
ऽ प्रदेश के कालेजों/विश्वविद्यालयों में शोध एवं विकास पर विशेष जोर देने का वादा था-क्या हुआ जवाब दो भाजपा सरकार ….?