कांग्रेस प्रदेश महासचिव सागर शर्मा सपा में शामिल

184

समाजवादी सरकार की उपलब्धियों और अखिलेश यादव के नेतृत्व से प्रभावित होकर आज युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सागर शर्मा ने अपने तमाम साथियों के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समक्ष समाजवादी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।


समाजवादी पार्टी में शामिल होने वालों में सर्वश्री फैज खान, सलीम राव कुंवर तथा नदीम खान नोएडा प्रमुख है। साथ ही नीरज चौहान संतकबीर नगर भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये।
सन् 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी को बहुमत में लाने तथा श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प सभी युवा नेताओं ने दुहराया।