महंगाई,तानाशाही,भ्रष्टाचार और बेरोजगारी पर कांग्रेस का प्रदर्शन

132

महंगाई,भ्रष्टाचार ,तानाशाही और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन। पुलिस से हुई नोकझोक-हाथापाई,प्रदर्शनकारियों को गिरफ़्तार कर पुलिस ले गयी इको गार्डन।

अजय सिंह

लखनऊ। महंगाई,भ्रष्टाचार,तानाशाही और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता देशव्यापी प्रदर्शन के क्रम में लखनऊ में भी जोरदार प्रदर्शन किया। महंगाई,तानाशाही, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेता सड़क पर उतरकर लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ता जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया।बैरिकेटिंग पार कर कांग्रेसी राजभवन की ओर बढ़ने लगे,जिन्हें भारी पुलिस बल द्वारा गिरफ्तार कर इको गार्डन ले जाया गया।महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने से पहले ही तमाम कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया गया।भारतीय ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व कांग्रेस नेता चौ. लौटनराम निषाद ने कहा कि यह तानाशाही सरकार विपक्षियों की आवाज दबाने का काम कर रही है, जो कि लोकतंत्र के लिए खतरा है।

यूपी सरकार की बुलडोजर कार्यवाही पर उन्होंने कहा कि कई साल पहले तो कोई सोच भी नहीं सकता था कि जो बुलडोजर मरम्मत के लिए होता है उसको लोगों का आशियाना उजाड़ने में इस्तेमाल किया जाएगा।उत्तर प्रदेश में बने लोगों के पुश्तैनी घरों को अवैध बताकर सीधे तोड़ दिया जा रहा है, जबकि कांग्रेस की सरकार में उसके लिए दूसरा विकल्प तलाशा जाता था कि निर्माण भी हो जाए और किसी का नुकसान भी ना हो।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार एमएस गोलवलकर की बंच ऑफ थॉट्स व वी ऑर अवर नेशनहुड डिफाइंड की नीतियों को लागू कर संविधान व लोकतंत्र को खत्म करने में जुटी हुई है।लेकिन, इस सरकार ने देश को बर्बाद करके रख दिया है।केवल पूंजीपतियों के हित को ध्यान में रखकर नीतियां बनाई जा रही हैं।आगे परिस्थितियां और भी खतरनाक होने वाली हैं।


उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ावर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव सोशलिस्ट ने कहा कि भले ही सरकार उन लोगों को घरों में कैद कर ले, लेकिन जो जनता में आक्रोश पैदा हो रहा है उससे कब तक बचेगी।गैस,डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश में अलग-अलग जगह प्रदर्शन किया। लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ता राजभवन की तरफ जा रहे थे पुलिस ने उन्हें पहले तो रोका पर जब नहीं माने तो हल्का बल प्रयोग किया और गिरफ्तार कर लिया।कांग्रेस ने देश में बढ़ती महंगाई को लेकर प्रदेश में अलग अलग जगह प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता अपने हाथों में महंगाई के खिलाफ नारे लिखे पोस्टर-बैनर लिए हुए थे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।कांग्रेस महंगाई के मुद्दे पर लगातार सरकार को घेरने का काम कर रही है।


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “लुट-पिट कर न हाथ मलो, कांग्रेस के साथ चलो” के पोस्टर लिए हुए थे।कांग्रेस नेताओं का कहना है कि लगातार महंगाई से आम जनता बेहाल है और केंद्र सरकार हर रोज पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा रही है।2014 में जो सिलेंडर 438 रुपया में सब्सिडी के साथ मिलता था,आज 1091 रुपया में मिल रहा है।खाद्य वस्तुओं व रोजमर्रा की चीजों का दम तेजी से बढ़ रहा है।जनता कमरतोड़ मंहगाई से बेहाल है और भाजपा के साथी पूँजीपति मालामाल हैं।


संगठन महासचिव दिनेश कुमार सिंह,पूर्व विधायक इंदल कुमार रावत,चौ.लौटनराम निषाद,उ प्र कांग्रेस कमेटी पिछड़ावर्ग विभाग के चेयरमैन मनोज यादव सोशलिस्ट, जेपी पाल,मनोज पटेल, अनुराग सिंह यादव,विजय पासी,रामअवध यादव,प्रदीप कन्नौजिया, परवेज़ खान,मनीराम कुशवाहा, अनीश खान,अभिषेक सिंह पटेल,अरशद अली गुड्डू,अनूप सोनी,सुबोध श्रीवास्तव,शिव पांडेय,विश्वविजय सिंह,जयकरन वर्मा,मोनिंदर सिंह लोधी,धर्मेन्द्र निषाद,श्रीराम यादव,मनोज कुमार शुक्ला,कु.रमा कश्यप,ममता चौधरी,शमशाद अहमद,गयादीन अनुरागी,दीपक कुमार,सुशील पासी,मनोज यादव,जितेंद्र वर्मा,रविन्द्र पटेल,कु.सोनम बिन्द, लालू प्रसाद बिन्द, देवेंद्र कश्यप,अनुराग सिंह यादव अन्नु,अनिल यादव,ममता लोधी,सुभाष पाल,मनोज वर्मा,अजय सारस्वत आदि ने प्रदर्शन में हिस्सेदारी किया।