देश के सर्वांगीण विकास में कांग्रेस का रहा योगदान- हनुमंत विश्वकर्मा

142

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खान

देश के सर्वांगीण विकास में कांग्रेस का रहा योगदान,कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली में महिलाओं की भारी भीड़।

अयोध्या/भेलसर। कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसने इस देश के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान किया है।बाकी राजनीतिक दलों ने सिर्फ जनता का शोषण किया।उक्त विचार उत्तर प्रदेश कांग्रेस  के सचिव तथा जिला प्रभारी हनुमंत विश्कर्मा ने मवई ब्लाक के ग्राम उमापुर के निकट पीसीसी सदस्य दयानन्द शुक्ला द्वारा आयोजित प्रतिज्ञा रैली में व्यक्त किये।श्री विश्वकर्मा ने कहा कि आज प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से त्रस्त है।भाजपा सरकार में युवाओं,किसानों तथा महिलाओं का सम्मान नही है।पूर्व विधायक राधेश्याम कन्नौजिया ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है।चारों और अराजकता का वातावरण है।जब किसान अपने हक के लिये शांति पूर्ण प्रदर्शन करता है तो उसे गाड़ी से कुचल दिया जाता है।पूर्व विधायक माधव प्रसाद ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा उत्पीड़न महिलाओं हुआ है।प्रदेश में आये दिन महिलाओं के साथ बलात्कार और छेड़खानी की घटनाएं हुई है।जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने उपस्थित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जितना संघर्ष जनता की समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने किया है उतना किसी भी पार्टी ने संघर्ष नही किया है।उन्होंने कहा कि सपा तथा बसपा के लोग सिर्फ घरों के अंदर बैठ कर ट्वीट करके जनता की समस्याएं उठाते है लेकिन कांग्रेस का कार्यकर्ता सड़क पर जनता की समस्याओं को लेकर संघर्ष करता है।


पीसीसी सदस्य दयानन्द शुक्ला ने कांग्रेस के शासन काल मे हुए कार्यों को सिसिलेवर गिनाते हुए कहा कि मैंने किसी पद पर न होते हुए भी पटरंगा,रूदौली स्टेशनों पर जनता की मांग पर कई ट्रेनों का ठहराव किया जिससे आज भी जनता को उसकी सुविधा मिल रही है।इसके अलावा तत्कालीन केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री केएच मुनियप्पा के प्रयास से क्षेत्र में कई सड़कों का निर्माण कराया तथा क्षेत्र के हजारों बेरोजगारों को रोजगार दिया है।सभा को जिला महासचिव विजय पाण्डेय,पीसीसी सदस्य कारिब करनी,सुशील त्रिवेदी रमरम,मुनीर अहमद खाँ,शरद त्रिवेदी,ममता त्रिवेदी,इरफान खाँ,शिव प्रताप कसौधन,प्रताप बहादुर सिंह,आदिनाथ मिश्रा आदि लोगों ने संबोधित किया।इससे पूर्व मुख्य अतिथि का पूर्व प्रधान सुरेंद्र तिवारी,राम कृष्ण शुक्ला,दिनेश तिवारी,दिलीप शुक्ला,राजकुमार सिंह गब्बर,सरवन सिंह नक्कू,ब्लाक रूदौली अध्यक्ष निक्कू राम,गौरव शुक्ला,मनीषा मिश्रा,जगत रावत आदि लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हाजी अकील खाँ ने की तथा संचालन परमानन्द शुक्ला ने किया।