भ्रष्टाचार के नए तरीके से भाजपा मालामाल
भ्रष्टाचार के नए तरीके से भाजपा मालामाल

देश की अर्थव्यवस्था चौपट

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता विरोधी दल अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमलावर रुख अपनाते हुए कहा है कि भाजपा बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी और हो रहे अन्याय के सवालों से बचने के लिए रणनीति के तहत नाम बदलती है। देश गहरे आर्थिक संकट में फंसता जा रहा है। एलआईसी बिक गई। एस.बी.आई डूबने जा रही है। महंगाई बढ़ रही है, बेरोजगारी ऐतिहासिक स्तर पर है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है। चंद उद्योगपति मित्रों की आमदनी में बेतहाशा वृद्धि हुई है। देश की कई आर्थिक संस्थाएं संकट में पड़ गई हैं। भाजपा को इन बड़े सवालों का जवाब देना होगा।

देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो रही है। मिडिया और सरकार आम जनता को हिन्दू मुस्लिम में उलझा कर रखती है जिससे जनता का ध्यान भटकाया जा सके।आम जनता को धार्मिक मामलो में न पड़कर देश की तरक्की की फ़िक्र करना चाहिये।आर्थिक व्यवस्था मजबूत रहेगी तभी देश सुरक्षित रहेगा।मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट। जब से मोदी सरकार आई है तब से आम लोगों को मुश्किल में डालने का काम किया जा रहा है। लोगों के अधिकारों को छीना जा रहा है और जाति धर्म के नाम पर गलत राजनीति की परंपरा की शुरुआत की गई। जो देश की एकता और अखंडता के लिए शुभ संकेत नहीं है। मोदी सरकार ने भारत की अर्थव्यवस्था को जर्जर बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की व्यापार समर्थित छवि होने के बावजूद वो अर्थव्यवस्था संभालने में अयोग्य साबित हो रहे हैं। 2025 तक अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन (खरब) डॉलर की इकोनॉमी बनाने का सपना अब पूरा होता नज़र नहीं आ रहा है।

यह भी पढ़ें – भाजपा OBC और SC/ST को शूद्र मानती है

देश की अर्थव्यवस्था चौपट


कन्नौज दौर पर पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि जिस तरह यूपी में कर्मचारियों का पैसा एक प्राईवेट फर्म में निवेश कराने वाले कई लोगों को जेल जाना पड़ा, उद्योगपतियों की कम्पनियों में निवेश कराने वाले भारत सरकार के लोग क्या जेल जाएंगे…? हर बार समाजवादी पार्टी के काम ही प्रदेश की साख बचाते हैं। जी-20 सम्मेलन की बैठक तक समाजवादी सरकार में बने अवध शिल्पग्राम में हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी चलती रहेगी। भाजपा सरकार ने खुद तो कुछ विकास कार्य किया नहीं तो भला क्या विकास कार्य दिखाएंगे? श्री यादव ने कहा कि कन्नौज में जितना विकास हुआ है, समाजवादी सरकार ने कराया है। भाजपा के लोगों को शर्म आनी चाहिए कि उन्होंने सब कुछ बर्बाद कर दिया

अखिलेश यादव आज भाजपा पर हमलावर रुख अपनाते हुए कहा कि एलआईसी व एसबीआई के चेयरमैन पर कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए। मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि अपने चंद पूंजीपतियों लाभ पहुंचाने के लिए सार्वजनिक कंपनियों को तबाह किया जा रहा है। जनता का पैसा पूंजीपतियों के कंपनी के शेयर खरीदने में लगाया जा रहा है। अमेरिका की एक रिसर्च कंपनी की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद इस कंपनी के शेयर औंधे मुंह नीचे आ रहे हैं जिससे स्टेट बैंक व एलआईसी को काफी नुकसान हुआ है।प्रधानमंत्री मोदी के दोस्त अडानी की कंपनियों में एलआईसी और एसबीआई का बहुत अधिक पैसा लगा हुआ है।


अखिलेश यादव ने कहा कि क्या अब भाजपा तय करेगी, कौन कहां जाएगा और क्या करेगा? समाजवादी सरकार ने कन्नौज में परफ्यूम पार्क, काऊ मिल्क प्लांट, मंडियां बनायी, भाजपा सरकार इन सब को बर्बाद कर बियर प्लांट लगा रही है।योगी सरकार अपने बयानों को भी पूरा नहीं करती है। कन्नौज में मुख्यालय की सड़कों पर गड्ढे दुरूस्त होने की जगह बड़े होते जा रहे हैं। गड्ढा मुक्त करने के नाम पर भाजपा सरकार बड़े-बड़े हवाई दावे करती हैं लेकिन असल में सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ है। अखिलेश यादव आज कश्मीर के आतंकी हमले में मारे गए कन्नौज के दन्नापुरवा के दो मजदूरों के परिजनों से भी मुलाकात की और उनको आर्थिक मदद भी दी।

देश की अर्थव्यवस्था चौपट