लखनऊ में रक्षा मंत्री ने 158 करोड़ की विकास परिजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

78

केंद्र और प्रदेश अर्थात मोदी और योगी की डबल इंजन की सरकार ने उत्तर प्रदेश को तीव्र गति से विकास की ओर आगे ले जा रहा है। उत्तर प्रदेश के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी यहां की कानून व्यवस्था साबित हो रही है। राजनाथ सिंह ने कहा कि किसी भी देश व प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए वहां की कानून व्यवस्था का चुस्त-दुरुस्त होना बहुत आवश्यक होता है। पूर्व के समय ऐसा माना जाता रहा है कि विकास के साथ भ्रष्टाचार होता है लेकिन वर्तमान कि मोदी सरकार में इसकी परिकल्पना बदल गई है।


एक समय था देश के प्रधानमंत्री राजीव गांधी कहा करते थे कि हम यहां केंद्र से 100 पैसा भेजते हैं तो लाभार्थी के खाते में 15 पैसे ही पहुंचते हैं। अब इसके विपरीत मोदी सरकार के युग में ऐसा नहीं हो रहा है। मोदी सरकार जो भी पैसा भेजती है लाभार्थी के खाते में पूरा का पूरा पैसा पहुंचता है। एक समय ऐसा आने वाला है कि भारत दुनिया Top Three विकसित देशों में आने वाला है। दुनिया में भारत की अर्थव्यवस्था सबसे तेजी से आगे बढ़ रही है। “मेक इन इंडिया में मेक फॉर वर्ड” । एक समय था देश की सुरक्षा के लिए हम आधुनिक उपकरणों का आयात करते थे लेकिन मोदी युग में अब हम देश की सुरक्षा के संसाधन खुद बना रहे हैं और दूसरे देशों को निर्यात भी कर रहे हैं।

राजनाथ सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी कन्वेंशन सेंटर में 185 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान रक्षामंत्री ने कहा कि इंफ्रा क्षेत्र में सबसे ज्यादा काम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार कर रही है। आने वाले समय में जल्द ही यूपी इस क्षेत्र में नंबर वन होगा।बोले, अत्यधिक व्यस्तता रहने के बावजूद कोशिश करता हूँ कि जनता के बीच आता रहूं। क्योंकि जनता अपने जनप्रतिनिधि से यह अपेक्षा करती है। वह बोले, जब भी लोकार्पण करता हूँ, अटल जी की याद आती है। लखनऊ के विकास के लिए जितना बन सका अटल जी ने किया। शहर को जाम से मुक्त करने के लिए उन्होंने सबसे बड़ा काम शहीद पथ बनवाकर किया। अटल जी के नक्शे कदम पर मैं भी चलने की कोशिश कर रहा हूं।

रक्षामंत्री ने पीएम जनधन योजना का उल्लेख करते हुए कहा है कि आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी होते तो उनको संतुष्टि मिलती। क्योंकि अब केंद्र से जो पैसा भेजा जाता है वह लोगों के खातों में पूरा का पूरा 100 पैसे पहुंचता है। उन्होंने कहा कि मेरा उद्देश्य किसी की निंदा करना नहीं है। भ्रष्टाचार को खत्म नहीं किया जा सकता है, लेकिन सिस्टम में बदलाव से इसे न्यूनतम जरूर किया जा सकता है। यही केंद्र सरकार ने किया है। वे शुक्रवार को लविवि में स्व. प्रमिला श्रीवास्तव मेमोरियल फाउंडेशन के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

रक्षा मंत्री ने कहा, लखनऊ में हर साल एक लाख वाहन बढ़ रहे हैं। ऐसे में जाम की समस्या लगातार बढ़ती जा रही। शहर में मैंने अभी तक छह फ्लाईओवर बनवाए हैं। छह और बन रहे हैं। 104 किमी का आउटर रिंग रोड का काम प्रगति पर है। इसका 70-80 फीसद काम पूरा हो चकु है। दिसंबर में लोकार्पण होगा। इंफ्रा के विकास में यूपी सबसे आगे होगा। राजनाथ सिंह ने कहा, हमारी ख्वाहिश है कि लखनऊ से लांस एंजेल्स और लन्दन की भी फ्लाइट चलनी चाहिए। लखनऊ में जल्द 5जी शुरू हो, इसके लिए काम कर रहा हूं। रक्षा मंत्री ने कांग्रेस की चुटकी लेते हुए कहा, जब भी 2जी का नाम आता है तो कांग्रेस के घोटाले की याद आ जाती है। आश्वस्त करता हूँ, जब तक मोदी जी हैं कोई माइ का लाल घोटाला नहीं कर सकता है। उन्होंने यूपी की कानून व्यवस्था की तारीफ करते हुए सीएम योगी को श्रेय दिया। पहले केंद्र से एक रुपये भेजा जाता तो सिर्फ 15 पैसा पहुंचता, अब 100 रुपये भेजा जाता है तो पूरा 100 रुपये पहुंचता है। इसलिए विकास कार्य प्रगति पर है।


राजनाथ सिंह ने आगे कहा, सिस्टम में बदलाव से ही भ्रष्टाचार दूर हो सकता है। दुनियाभर में भारत की साख बढ़ रही है। पहले अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत बोलता था तो लोग गंभीरता से नहीं सुनते थे। अब विदेशों में भी मोदी का भाषण सुनने के लिए भीड़ लगती है। हर मामले में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। अर्थव्यवस्था के आकार की दृष्टि से भारत दुनिया का पांचवा देश है। कोविड संकट से कई देश नहीं उभर पाए। लेकिन, भारत ने मजबूती से लड़ाई लड़ी। वर्तमान में भारत 13000 करोड़ का रक्षा उपकरण निर्यात कर रहा है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो 2025 तक 40 से 45 हजार करोड़ रक्षा उत्पाद का निर्यात होगा।

रक्षा मंत्री ने कहा, तीन हजार आइटम हम बाहर से नही मंगाएंगे। पाकिस्तान की धरती पर सर्जिकल स्ट्राइक की। रूस और यूक्रेन युद्ध के दौरान भारत अपने बच्चों को वापस लाने में सफल रहा। मोदी के नेतृत्व में 22 हजार छात्र-छात्राएं सफलतापूर्वक भारत लौटीं। उन्होंने कहा, पीएम गति शक्ति योजना पर काम शुरू हो गया है। भारत अपने सीमाओं की रक्षा कर सकता है। चीन के खिलाफ पहली बार इतना बड़ा कदम उठाया गया। भारत ने किसी के ऊपर पहले आक्रमण नहीं किया, एक इंच जमीन कब्जा नहीं की। ये भारत का चरित्र है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, पूर्व उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा, ऊर्जा और नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा और बख्शी का तालाब विधानसभा के विधायक योगेश शुक्ला सहित कई नेता मौजूद रहे।

भारत अब आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं भारत अब कमजोर नहीं रहा है भारत अब ताकतवर हो गया है। अब भारत की तरफ कोई भी देश नजर उठाकर भी नहीं देख सकता है।