जम्मू-कश्मीर में लोकतांत्रिक प्रक्रिया ध्वस्त

142
जम्मू-कश्मीर में लोकतांत्रिक प्रक्रिया ध्वस्त
जम्मू-कश्मीर में लोकतांत्रिक प्रक्रिया ध्वस्त

जम्मू-कश्मीर में लोकतांत्रिक प्रक्रिया ध्वस्त,भारत जोड़ो यात्रा की 4080 किमी दूरी पूर्ण हुई। राहुल गाँधी ने कहा कि यह सब तभी करना होगा, जब यहां पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया पूरी तरह से बहाल हो और जम्मू कश्मीर एक बार फिर भारतीय संघ का पूर्ण राज्य हो। लद्दाख भी अनुसूची-छह के तहत संवैधानिक शक्तियों का आनंद ले रहा हो। उन्होंने कहा कि नेहरू पार्क पहुंचने पर भारत जोड़ो यात्रा कुल 4080 किलोमीटर की दूरी पूर्ण हुई।कांग्रेस का मानना है कि राहुल गांधी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि जम्मू-कश्मीर में लोकतांत्रिक प्रक्रिया की बहाली अत्यंत जरूरी और प्राथमिकता है। जम्मू कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करना दूसरी प्राथमिकता है।

 विकास श्रीवास्तव

लखनऊ। भारत के प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर जम्मू-कश्मीर में लगभग 3 वर्षों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया ध्वस्त है। धारा 370 हटाए जाने के बाद से कोई भी राजनीतिक दल कश्मीर में राजनीतिक रैली नहीं कर सका है। इसके बावजूद राहुल गांधी के नेतृत्व में वहां पहुंची ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ का जम्मू और कश्मीर के सम्मानित नागरिकों ने ऐतिहासिक स्वागत किया है। लाखों कश्मीरी नागरिक शून्य से भी कम तापमान होने के बावजूद राहुल गांधी की झलक पाने के लिए पूरी यात्रा के दौरान उमड़े जिसे पूरे देश की राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय मीडिया ने दिखाया है। पूरी यात्रा के दौरान जम्मू से लेकर श्रीनगर तक जिस तरीके का प्यार, वैचारिक तथा राजनैतिक समर्थन वहां के नागरिकों से मिला है, उसने पुनः स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस पार्टी का जम्मू और कश्मीर के लोगों से बरसों का जो नाता है, प्यार है और जो कांग्रेस पार्टी और नेतृत्व के प्रति विश्वास है, वह आज भी ज्यों का त्यों बरकरार है। कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि राहुल गांधी द्वारा काश्मीरी पंडितों के पुर्नवास तथा जम्मू काश्मीर को पुनः राज्य का दर्जा दिये जाने की उठी मांग पर राहुल गांधी जी ने पूर्ण सहमति से काश्मीरियों में कांग्रेस पार्टी तथा राहुल गांधी जी के प्रति विश्वास जगा है

जम्मू-कश्मीर में लोकतांत्रिक प्रक्रिया ध्वस्त

आजादी के बाद 1948 में पंडित जवाहर लाल नेहरू जी ने लाल चौक से तिरंगा लहराकर देश को जो एकता और भाईचारा का संदेश दिया था। आज उसी इतिहास और परंपरा को दोहराते हुए पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने ( रविवार 29 जनवरी 2023 ) को कश्मीर के श्रीनगर, लाल चौक पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराकर आज एक बार फिर नफरत, डर व विघटन और आतंक को मुंहतोड़ जवाब दिया है। वहां उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गुनगुनाया, भारतीय ध्वज को सलामी देते हुए राष्ट्रगान जन गण मन भी गाया। लालचौक पर उपस्थित नागरिकों ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं के साथ मिलकर “नफरत तोड़ो भारत जोड़ों“ नारे को दोहराकर अपना वैचारिक समर्थन दिया श्री श्रीवास्तव ने बताया कि इस ऐतिहासिक यात्रा समापन के पूर्व लाल चौक में हुए झंडारोहण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी आदरणीय प्रियंका गांधी वाड्रा, संगठन प्रभारी के0सी0 वेणुगोपाल, मीडिया चेयरमैन जयराम रमेश, पूर्व मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह समेत राष्ट्रीय नेताओं के साथ साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस के भी लगभग दो दर्जन प्रदेश पदाधिकारी व नेता शामिल हुए हैं।

प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पूरे देश समेत आज कश्मीर से निकली राजनीतिक गूंज देश भर में राजनीतिक मौसम के बदलाव का संदेश देने में सफल रही है। केंद्र में भाजपा सरकार के माथे पर पसीना आने लगा है और राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी के जनविरोधी नीतियों का जो दुरगामी दुष्परिणाम बताया था वह भी अब जनता के बीच स्पष्ट होने लगा है। सरकार की लापहवाही के वजह से यात्रा के दौरान श्री राहुल गांधी जी की सुरक्षा व्यवस्था में कई बार भारी खामियां भी देखने को मिली हैं। जिसकी शिकायत केन्द्रीय गृह मंत्रालय और जम्मू कश्मीर सरकार से भी किया गया है।

कन्याकुमारी से लेकर श्रीनगर तक लगभग 3900 किलोमीटर चल चुकी “भारत जोड़ो यात्रा“ करीब 12 राज्यों व 2 केंद्र शासित राज्यों से होते हुए 30 जनवरी 2023 को महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर श्रीनगर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर पर संपन्न हो रही है। जहां पर माननीय राहुल गांधी जी द्वारा झण्डारोहण किया जायेगा जहां पर देश की लगभग दो दर्जन से ज्यादा राजनैतिक दलों के मुखिया और नेताओं को आमंत्रित किया गया है। देश भर के कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों के बीच ‘‘शेर- ए- काश्मीर स्टेडियम’’ में आयोजित समापन समारोह में प्रसिद्ध गायिका रेखा भारद्धाज, तथा विशाल भारद्धाज अपने सुरों का जादू बिखेरेंगे। इस कार्यक्रम के वैचारिक और मनोवैज्ञानिक समर्थन में देश भर के प्रदेश व जिला कांग्रेस मुख्यालयों पर प्रदेश अध्यक्षों, वरिष्ठ नेताओं द्वारा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में झंडारोहण कार्यक्रम निर्धारित है। इसी परिप्रेक्ष्य में उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय लखनऊ पर भी कल दिनांक 30 जनवरी 2023 को प्रातः 10ः30  बजे झंडारोहण तथा विचार संगोष्ठी आयोजित की गई है। जिसमें प्रदेश भर के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

विकास श्रीवास्तव ने कहा कि मा.राहुल गांधी जी के नेतृत्व में चली इस “भारत जोड़ो यात्रा“ ने महंगाई ,बेरोजगारी के साथ साथ देश भर में व्याप्त नफरत, बंटवारे की राजनीति से परेशान किसानों, नौजवानों ,महिलाओं व छोटे व्यापारियों के टूटे हुए दिलों में मा0 राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के प्रति विश्वास जगाया है। “भारत जोड़ो यात्रियों“ ने जाड़ा, गर्मी व बरसात हर परिस्थितियों में करीब 5 महीनों तक 135 सहयात्रियों ने पैदल चलकर आम जनमानस के दिल उनके जज्बातों को समझने का प्रयास किया और देश को एकता के सूत्र में पिरोए रखने का संदेश दिया है। इस पूरी यात्रा के दौरान आम जनमानस के जरूरी मुद्दों, सरकार से उनकी उम्मीदों और आम जनमानस के सपनों के भारत को समझने का काम माननीय राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने बखूबी निभाया है। इस यात्रा के दौरान उन्होंने लगभग 15 प्रेस कांफ्रेंस को भी संबोधित किया है और पत्रकारों के सभी प्रश्नों के उत्तर देते हुए देश एकता और अखंडता, आपसी भाईचारे, धर्मनिरपेक्षता और राजनीतिक सद्भावना के लिए कांग्रेस पार्टी के महत्व को उजागर किया है।