डंके की चोट पर करें सरकार के कार्यो का प्रचार- उपमुख्यमंत्री

167

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”इस समाचार को सुने”]

आगामी विधानसभा  चुनाव में विपक्ष के भविष्य पर मजबूत ताला लगाने के लिए जनता तैयार:  डा दिनेश शर्मचुनाव के समय में नजर आएंगे मौसमी राम भक्त.अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पलायन करने की नौबत नहीं आएगी.आगामी चुनाव में विपक्ष को लगेगा बडा झटका.आज यूपी में  पेट्रोल डीजल के दाम कम.मुद्दाविहीन  विपक्ष  जातिगत सम्मेलन करके  जमीन तलाशने की कर रहा है  कोशिश.किसान का कल्याण मोदी योगी सरकार की प्राथमिकता.

लखनऊ / अलीगढ । उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने  कहा कि ताला नगरी अलीगढ की जनता आगामी विधानसभा  चुनाव में विपक्ष के भविष्य पर मजबूत ताला लगाने के लिए तैयार है। विपक्षी दल भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार अभियान चला रहे हैं पर आने वाले चुनाव में विपक्ष को बडा झटका लगने वाला है। इगलास में  पार्टी के मण्डल अध्यक्ष , मण्डल प्रभारी , मण्डल कार्यसमिति , शक्ति केन्द्र प्रभारी , शक्ति केन्द्र संयोजक , विधानसभा क्षेत्र के मोर्चा प्रभारी , व अन्य पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि  यह परीक्षा की घडी अवश्य है लेकिन  कार्यकर्ताओं में जो उत्साह है उसे देखकर कहा जा सकता है कि पार्टी की यहां पर विजय तय है। सपा बसपा व कांग्रेस  पर बंगाल और महाराष्ट्र की राजनीतिक ताकतों के साथ मिलकर भाजपा के खिलाफ साजिश करने का आरोप लगाते  हुए  उन्होंने चुनौती दी कि विपक्ष कही से किसी को भी बुला ले  उनकी दाल नहीं गलने वाली है। आज  साम्प्रदायिक एवं  विघटनकारी ताकतों  के द्वार बन्द हो चुके हैं। जो माफिया जेल में बन्द हंै अथवा प्रदेश के बाहर भाग गए थे , अब पूर्व की सरकार में रही पार्टी के दूत उनके पास अराजकता फैलाने का संदेश लेकर जा रहे हैं। ऐसे लोग जाने लें कि अब वे सफल नहीं होने वाले हैं। उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होगी। अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पलायन करने की नौबत नहीं आएगी। माताओं बहनों  के साथ बुरा बर्ताव करने वालों पर सरकार का चाबुक चलना तय है।

पिछले साढे चार साल में एक भी दंगा नहीं हुआ है। पिछली सरकारों में त्योहारों पर माहौल खराब होना आम बात हो गई थी। उस  समय में साम्प्रदायिकता का जहर फैलाकर राजनीति की रोटी सेकी जाती थी पर वर्तमान सरकार ने उस प्रवृत्ति पर लगाम लगाई है। वर्तमान सरकार ने किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया है। सरकार ने पिछले साढे चार साल में  बिना किसी विवाद के साढे चार लाख नौकरियां दी गई हैं। 3.5 लाख युवाओं को संविदा पर नियुक्ति,82 लाख एमएसएमई इकाईयों को 2.16 हजार करोड के ऋण वितरण से 2 करोड को रोजगार , स्टार्टअप नीति से 5 लाख युवाओं को रोजगार जैसे तमाम रोजगार के अवसर पैदा किए गए हैं। डॉ शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश का चुनाव देश की पुकार है।  चुनाव के समय में मौसमी राम भक्त भी नजर आएंगे । ये ऐसे लोग हैं जो चुनाव के समय राजनैतिक पर्यटन पर निकलते हैं और राजनैतिक रोटी सेकने के लिए दुर्घटना के होने का इंतजार करते हैं। उन्होंने कहा कि पेट्रोल डीजल के दाम अन्तर्राष्ट्रीय कारणों से बढ रहे थे पर संवेदनशील मोदी और योगी सरकार ने इस परेशानी से भी जनता को निजात दिलाई है।

आज यूपी में  पेट्रोल डीजल के दाम कम हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि कोरोना काल में जब दिल्ली राजस्थान पंजाब की सरकारों ने लाखों श्रमिकों
को सडकांे पर छोड दिया था उस समय उत्तर प्रदेश की सरकार ने उनकेे लिए खानेे , आने जाने व दवा आदि का इंतजाम किया था। कोरोना काल में जनता को भूल जाने वाले दल आज चुनाव के समय साम्प्रदायिक ताकतों , माफियाओं व तालिबानी सोंच के लोगों को एकत्रित कर रहे हैं। इनका लक्ष्य लोगों को बांटकर सत्ता पर काबिज होने का है। जब जनता कोरोना के  कठिन दौर से गुजर रही थी तब केवल भाजपा के कार्यकर्ता मंत्री पदाधिकारी ही जनता की सेवा कर रहे है। कोरोना से पीडित होने के बाद भी मुख्यमंत्री  एक मिनट भी नहीं रूके और जनता को राहत पहुचाने के लिए व्यवस्थाएं करने के निर्देश देते रहे। इसके विपरीत विपक्षी दलों के नेता घरों में छिप  कर ट्विटर ट्विटर खेल रहे थे। जब कोरोना आरंभ हुआ तब प्रदेश में पिछली सरकारों से विरासत में मिला खस्ताहाल स्वास्थ्य तंत्र था जिसमें आक्सीजन बेड आदि  नहीं थे पर सरकार ने युद्ध स्तर पर कार्य करकर हर जिले में आक्सीजनयुक्त बेड दवा जांच आदि की सभी व्यवस्थाए कर दीं।

अपने नागरिकों को फ्री में उपचार की व्यवस्था दी। उन्होंने कहा कि अमेरिका जैसा विकसित देश अपने नागरिकों को सुरक्षित करने में असफल रहा था  पर यूपी सरकार ने अपने लोगों की सुरक्षा की थी। उत्तर प्रदेश के कोरोना प्रबंधन की डब्लूएचओ तक ने प्रशंसा की थी। पूर्व की सरकारें महामारी होने पर टीके के लिए विदेशों के आगे हांथ फैलाती थीं पर  कोरोना जैसी महामारी होने के बावजूद इस बार भारत ने अपने देश में ही टीका विकसित किया। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में इस उपलब्धि कोे हासिल कर भारत ने दुनिया को अपनी क्षमता का लोहा मनवा दिया है। यूपी सरकार वैक्सीन लगवाकर अपने नागरिकों को सुरक्षित करने में भी सबसे आगे है। वैक्सीन को लेकर  भ्रम फैलाने में विपक्ष ने कोई कोर कसर नहीं छोडी थी। उन्होंने  कहा कि सरकार के बेहतरीन काम काज के चलते विपक्ष  मुद्दाविहीन  है और  जातिगत सम्मेलन करके अपनी जमीन तलाशने की कोशिश कर रहा है।मोदी योगी सरकार के बेमिसाल काम जनता को राहत पहुचा रहे हैं।  महिलाओं के जनधन खाते में धन से लेकर जनता को राशन व किसान को सम्मान निधि , हर गांव में फ्री में गैस व बिजली के कनेक्शन , घर घर शौचालय का निर्माण  आम जनता के जीवन में बडा बदलाव लेकर आए हैं।शौचालय निर्माण ने माताओं बहनों के सम्मान की रक्षा की है। मिशन शक्ति महिलाओं में सुरक्षा की भावना का संचार कर रहा है। आज यूपी बदल गया है। भाजपा सरकार ने जो कहा उससे अधिक काम करके दिखाया है। जब वर्तमान सरकार ने काम संभाला था तब राजधानी में आधी अधूरी मेट्रो चल रही थी पर आज प्रदेश में 6 स्थानों पर मेट्रो का काम चल रहा है।

प्रदेश में 33 स्थानों पर हवाई अड्डो पर काम हो रहा है। जेवर का एयरपोर्ट तरक्की के नए द्वार खोलेगा। आज किसान को खाद के लिए लाइन नहीं लगानी पडती है। बुन्देलखण्ड में अब हर घर में नल से पानी की व्यवस्था हो रही है। प्रदेश में ज्ञान के प्रकाश को फैलाने के लिए 12 नए विश्वविद्यालय खोले गए है।  250 माध्यमिक विद्यालय खोले गए हैं।हर क्षेत्र में बदलाव आया है। पिछली सरकारों के समय में जो गुन्डे और माफिया जनता को आतंकित करते थे वे अब माफी की गुहार लगा रहे हैं। डा शर्मा ने कहा कि सरकार ने धारा 370 हटाकर कश्मीर में विकास की बयार बहाई है। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने 70 साल की समस्या को मात्र 70 मिनट में सुलझा दिया। एक समय ऐसा भी था जब राम मंदिर निर्माण को लेकर  भाजपा पर तंज कसे जाते थे पर  मोदी योगी सरकार ने भव्य मंदिर का निर्माण प्रारंभ कराकर उनकी जुबान बन्द कर दी है।


भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व कल्याण सिंह ने तो राम मंदिर के लिए सत्ता को भी ठोकर मार दी थी  पर कारसेवकों पर गोली नहीं चलने दी। इसके विपरीत ऐसे भी दल थे जिन्होंने कार सेवकों पर गोली भी चलवाई थी। प्रभु राम को लेकर तरह तरह की बात करने वाले अब अपने राजनैतिक कल्याण के लिए उन्हीं की शरण में आ रहे हैं। राम कण कण में व्याप्त है आज उन्हे भी इसका एहसास हो गया है। भाजपा कार्यकर्ता को सोने सा खरा बताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार के कार्यो का डंके की चोट पर प्रचार करें। विपक्षी दलों के पास बताने के लिए एक भी काम नहीं है। भाजपा  सरकार में जातिवाद सम्प्रदायवाद भ्रष्टाचारवाद नहीं बल्कि केवल विकासवाद चलता है। इसी राह पर चलते हुए प्रदेश को स्वर्णिम प्रदेश बनाया जाएगा । उनका कहना था कि पार्टी की जीत के पिछले रिकार्ड को तोडने के सकल्प के साथ काम करना है।  सबको याद रखना है कि भाजपा का प्रत्याशी कमल का फूल निशान है।  पूरा उत्तर प्रदेश  योगी जी का परिवार है। भारत की संस्कृति और संस्कार ही धर्म है। हिन्दू धर्म के संस्कार के अनुसार सबका साथ सबका विकास हमारा नारा है।  उन्होंने कहा कि मोदी और योगी सरकार की प्राथमिकता किसान का कल्याण है। किसान के बारे में आज तक किसी सरकार ने नहीं सोंचा था पर योगी सरकार ने गन्ना किसान के बकाए का भुगतान कराया है। किसानों को बिचैलियों से मुक्ति दिलाई है अब किसान से सीधे खरीद और किसान को सीधे भुगतान की व्यवस्था की है। 11 लाख करोड की अर्थव्यवस्था अब 22 लाख करोड की हो गई है। आज प्रदेश में बेरोजगारी दर सबसे कम है।


 उन्होंने माॅ शारदा अध्ययन कक्ष ई लाइब्रेरी का  लोकार्पण किया तथा विद्या भारती के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। वे सी बी गुप्ता  सरस्वती विद्यापीठ के वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए एवं डा एपीजे अब्दुल कलाम की प्रतिमा का अनावरण किया।
 उपमुख्यमंत्री ने संयुक्त शिक्षा निदेशक  , क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी , जिला विद्यालय निरीक्षक व रजिस्ट्रार राजा महेन्द्र प्रताप विश्वविद्यालय के साथ विभागीय कार्यो की समीक्षा की और निर्देश दिए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ भी भेंट की।

[/responsivevoice]