धर्म नगरी अयोध्या

244

सरयू नदी के तट पर स्थित अयोध्‍या एक लोकप्रिय तीर्थस्‍थल है। यह हिंदुओं का लोकप्रिय धार्मिक स्‍थान है। यह शहर, भगवान राम से जुड़ा हुआ है जिनके बारे में मान्‍यता है कि वह भगवान विष्‍णु के 7 वें अवतार थे। महाकाव्‍य रामायण के अनुसार, प्राचीन शहर अयोध्‍या सूर्यवंश की राजधानी थी जहां भगवान राम का जन्‍म हुआ था। रामायण की पूरी कहानी भगवान राम के इर्द – गिर्द ही घूमती है, इस महाकाव्‍य में उनके 14 साल के वनवास के बारे में बताया गया है जिसे उन्‍होने जंगलों में रहकर काटा, और कई मुश्किलों के बाद दीपावली के दिन वह अयोध्‍या अपने घर वापस आए।

अयोध्या उत्तर प्रदेश में स्थित है। जो देश के सबसे प्राचीन शहरों में से एक है। इस शहर का पहले नाम फैजाबाद था, जिसका नाम बदलकर अयोध्या रख दिया गया है। जिसके बाद से ये शहर दुनियाभर में अयोध्या के नाम से प्रसिद्ध है। ये जगह ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। मौजूदा समय में इस शहर में एक भव्य राम मंदिर बनाने का कार्य जारी है। वहीं, अगर आप धार्मिक स्थलों पर जाना पसंद करते हैं या अयोध्या जाने का प्लान बना रहे हैं तो ये जगह आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। आज हम आपको अयोध्या के ऐसे खास जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आपको घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए, आइए आपको बताते हैं…

दशरथ महल—

अयोध्या में भगवान श्री राम के पिता का दशरथ का महल स्थित है, जिसे दशरथ महल के नाम से जाना जाता है। इस जगह को तीर्थस्थल कहा जाता है। यहां की रंगीन और राजसी डिजाइन का प्रवेश द्वार इस जगह की खासित है। यहां रोजाना भक्ति गीतों का जाप होता है। इस महल को देखने के लिए कई संख्या में लोग आते हैं।

सीता की रसोई—

भगवान श्रीराम की पत्नी माता सीता की भी उतनी ही पूजा-अर्चना की जाती है, जितनी राम जी की होती है। अयोध्या में माता सीता का एक छोटा सा मंदिर स्थित है। सीता की रसोई के नाम से प्रसिद्ध ये मंदिर सरयू नदी से करीब आधे घंटे की दूरी पर स्थित है। यहां पारंपरिक बर्तनों से बने एक प्रातीकात्मक रसोई घर को देख सकते हैं। यहां आपको एक अलग अनुभव हो सकता है।

नागेश्वर नाथ मंदिर—

राम की पैड़ी में नागेश्वर नाथ मंदिर मौजूद है। ये भगवान शिव को समर्पित है। मान्यता है कि इस मंदिर का निर्माण भगवान श्री राम के छोटे पुत्र कुश द्वारा किया गया था। कहते है कि एक बार सरयू नदी में स्नान करने के दौरान कुश का बाजूबंद खो गया था, जिसे एक नाग कन्या ने लौटाया था। कुश पर मोहित हो गई नाग कन्या के लिए इस मंदिर का निर्माण किया गया था। इस मंदिर में शिवरात्रि के दिन लाखों संख्या में श्रद्धालु और दर्शनार्थी आते हैं।

हनुमान गढ़ी—

अयोध्या में सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक हनुमान गढ़ी है। हिन्दू पौराणिक कथाओं की मानें तो जब हनुमान जी श्री राम के साथ अयोध्या रहते थे तब उनको ये स्थान दिया गया था, जिसे अब हनुमान गढ़ी के नाम से जाना जाता है। ये भी कहा जाता है कि यहां से भगवान हनुमान पूरे शहर की रखवाली करते थे। बाद में इस स्थान को मंदिर बना दिया। यहां माता अंजनी की गोद में बाल रूप में हनुमान जी की बैठी हुई मूर्तियां हैं।


कनक भवन—

अयोध्या में एक सुंदर महल के तौर पर कनक भवन स्थित है। ये जगह पारंपरिक संगीत और भक्ति गीतों के लिए प्रसिद्ध है। मान्यता है कि ये वो महल था जहां भगवान श्री राम शादी के बाद कैकेयी मां के पास आए थे और वहां माता कैकेयी ने सीता जी को उपहार दिया था। कहते हैं कि यहां श्रीराम और माता सीता रहते थे। अयोध्या में आने वाले पर्यटन कनक भवन देखने के लिए जरूर जाते हैं।

अयोध्या में ये स्थान भी हैं खास—

अयोध्या में आप बिरला मंदिर भी देखने के लिए जा सकते हैं। ये मंदिर माता सीता और भगवान राम को समर्पित है। इसके अलावा देवकाली, राम की पैड़ी और जैन श्वेताम्बर मंदिर को देखने के लिए भी आप जा सकते हैं। राम की जन्मभूमि अयोध्या में जाकर आपका मन खुश हो सकता है और दिल को एक सुकून मिल सकता है।

घाघरा नदी के किनारे स्थित अयोध्या उत्तर प्रदेश का एक शहर है। यहाँ की सांस्कृतिक विरासत ही यहाँ की पहचान है।अयोध्या में पर्यटकों के लिए अनेक दर्शनीय स्थल है ,जो कि अयोध्या आने वाले पर्यटकों को अवश्य देखना चाहिए।इन पर्यटकों के लिए आकर्षण केन्द्रों में संग्रहालय ,मंदिर ,पार्क इत्यादि है जो की नगर की सुन्दरता में चार चाँद लगाते हैं।अयोध्या आने वाले पर्यटकों के द्वारा अयोध्या अवश्य भ्रमण करना चाहिए।अयोध्या शहर के भवनों की वास्तुकला से इस शहर की समृद्ध विरासत और राजसी परंपरा परिलक्षित होती है । शहर दुनिया भर से तीर्थयात्रियों और विरासत प्रेमियों का ध्यान आकर्षित करता है क्योंकि यह पौराणिक और आध्यात्मिक चमत्कार की दुनिया के लिए यात्री को खोलता है।अयोध्या पवित्रता, धर्म, परंपराओं, इतिहास और वास्तुकला का मिश्रण है जो ऐतिहासिक से धार्मिक के विभिन्न अनुभवों को प्रदान करता है।अयोध्या पवित्रता ,धर्म ,परंपरा ,वास्तुशिल्प का संगम केंद्र है।अयोध्या सांकृतिक धरोहर का प्रमुख स्थल है। अयोध्या प्रभु श्री राम की जन्मस्थली होने के कारण प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक है।अयोध्या विभिन्न धर्म सम्प्रदायों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र है।

अयोध्‍या का मौसम अयोध्‍या में भ्रमण करने का सबसे अच्‍छा समय नवंबर से मार्च के दौरान होता है। वैसे यहां साल के अन्‍य दौर में मौसम काफी गर्म और शुष्‍क रहता है। हालांकि, अयोध्‍या एक प्रसिद्ध धार्मिक स्‍थल है जहां साल के सभी दिन श्रद्धालु आते हैं और दर्शन करते हैं।