अखिलेश साथ डिम्पल ने संभाली कमान

69
अखिलेश साथ डिम्पल ने संभाली कमान
अखिलेश साथ डिम्पल ने संभाली कमान

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार ने तेजी पकड़ ली है। आज अखिलेश यादव के साथ सांसद डिम्पल यादव ने भी सभाएं की। इन सभाओं में बड़ी तादाद में लोग शामिल हुए। डिम्पल यादव ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस के विकल्प में समाजवादियों की मदद और सहयोग करेें। अखिलेश यादव ने आज मध्य प्रदेश की पन्ना विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी महेन्द्र के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित किया। राजनगर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बृजगोपाल उर्फ बबलू पटेल को भी जिताने की उन्होंने जनता से अपील की। मुझें मध्य प्रदेश की जनता पर भरोसा है और समाजवादियों को अपने सिद्धांतों और कार्यक्रमों पर भरोसा है। समाजवादी पार्टी जातीय जनगणना के पक्ष में है। वह जातीय जनगणना से सामाजिक न्याय की लड़ाई के नारे को तभी सार्थक मानती है जब 27 प्रतिशत आरक्षण पिछड़ों को मिले। अखिलेश साथ डिम्पल ने संभाली कमान

ये लड़ाई हजारों वर्ष पुरानी है। अभी भी इस लड़ाई का कोई हल नहीं निकला है। जब हमने अपना मुख्यमंत्री आवास खाली किया तो वर्तमान मुख्यमंत्री ने उसे गंगा जल से धुलवाया। सोचो अगर आप पिछड़ें, दलित, आदिवासी है तो आपके साथ क्या होगा? शिक्षा तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार में जो काम हुए उन्हें अभी तक मध्य प्रदेश में लागू नहीं किया जा सका। समय आने पर पीडीए वाले वोट डालकर गंगा जल से हमारे घर धुलवाने वाले सामंती और मनुवादी सोच वालों की जमानत जब्त करा देना। भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है। बेरोजगारी और अन्याय की पराकाष्ठा है। अशिक्षा और बेकारी से प्रगति रुकी हुई है। प्रधानमंत्री जी कह रहे थे कि उनके कार्यकाल में 13 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर हुए है। डबल इंजन की भाजपा सरकार में यह भी दावा है कि मध्य प्रदेश की प्रगति से देश की प्रगति जुड़ी है। इस हिसाब से मध्य प्रदेश में करीब एक करोड़ लोग तो गरीब नहीं रह गए होंगे।
अखिलेश यादव ने दावा किया कि मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी पहले से ज्यादा सीटे जीतेगी। मीडिया से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि गठबंधन के हिसाब से समझौता चुनाव बाद होगा।

अखिलेश साथ डिम्पल ने संभाली कमान


मध्य प्रदेश के अजयगढ़ जनपद पन्ना में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकार के वेश में एक अपराधिक किस्म का संदिग्ध व्यक्ति पहुंच गया है। मध्य प्रदेश की पुलिस इसकी जांच करें कि वह प्रेस कांफ्रेंस में कैसे पहुंचा? इस संदिग्ध व्यक्ति को राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा। वह अखिलेश जी के ऊपर आने की कोशिश कर रहा था। सांसद डिम्पल यादव ने पिछोर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी राजीव यादव के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित किया। उन्होंने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी आर्थिक सामाजिक एवं राजनीतिक बराबरी की लड़ाई लड़ रही है। हम चाहते हैं किसी के अधिकार का हनन न हो। उन्होंने कहा भाजपा सरकार में गरीब का जीना दूभर है। महंगाई ने लोगों को तबाह कर दिया है। नौजवान बेरोजगारी की मार झेल रहा है। समाज का हर वर्ग त्रस्त है। मध्य प्रदेश में भी गरीबी, अशिक्षा और बेकारी से लोग तबाह है। भाजपा और कांग्रेस दोनों की सरकारों ने यहां सिर्फ सत्ता का सुख भोगा है। अब मतदाता के समक्ष एक मात्र विकल्प समाजवादी पार्टी है। विश्वास है कि मध्य प्रदेश की जनता इस लड़ाई में समाजवादी पार्टी का साथ देगी। अखिलेश साथ डिम्पल ने संभाली कमान