डिम्पल यादव का जन्मदिवस

170
डिम्पल यादव का जन्मदिवस
डिम्पल यादव का जन्मदिवस

डिम्पल यादव का जन्मदिवस

मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से लोकप्रिय सांसद डिम्पल यादव का जन्मदिवस आज समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जनपदों में सादगी के साथ मनाया गया। लखनऊ मुख्यालय के समाजवादी पार्टी सभागार में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ डिम्पल जी की मौजूदगी से सैकड़ो महिला कार्यकर्ता उत्साह से भर उठीं और उन्होने गर्मजोशी के साथ फूल मालाएं भेंट कर डिम्पल जी का अभिनंदन किया।


डिम्पल यादव के कार्यालय आने पर किशन सिंह के ब्रास बैड ने संगीत की धुन पर बधाई गीत गाया। किन्नर पायल सिंह ने अखिलेश यादव और डिम्पल जी की आरती उतारी। तमाम महिलाओं ने पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी। डिम्पल ने सभी के प्रति उनके स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया।प्रारम्भ में राजस्थान के श्री गुरू महाराज श्री पवन जी और राज पुरोहित पं0 हरि प्रसाद मिश्र के स्वस्तिवाचन के साथ अखिलेश यादव की प्रबल विजय एवं दंपत्ति के दीर्घ-सुखी जीवन की कामना की

डिम्पल यादव समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, विधान मण्डल दल के नेता व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव की धर्मपत्नी हैं जो कि कन्नौज से निर्विरोध सांसद चुनी गई हैं। उनके तीन बच्चे हैं-अदिति, टीना और अर्जुन। राजनीति में आने से पूर्व डिम्पल अपने परिवार के सदस्यों सहित आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने के मामले में शामिल थीं।राजनीतिक क्षेत्र में पहला चुनाव वे हार गयीं लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। अन्तत: उनके पति अखिलेश यादव ने अपने द्वारा जीती गयी कन्नौज लोक सभा सीट उनके लिये खाली कर दी। डिम्पल ने इस सीट के लिये अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। राजनीति में अपने पति का हाथ बटाने के लिये वे मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव का ट्वीटर व फेसबुक अकाउण्ट स्वयं देखती हैं। सेलेब्रिटी सांसद बनीं डिंपल, डिंपल यादव उत्तर प्रदेश में सेलेब्रिटी सांसद के रूप में भी जानी जाती हैं। हर बड़े बिजनेस घराने और संस्थान अपने कार्यक्रमों में श्रीमती यादव को आमंत्रित करने की होड़ में रहती हैं।

अखिलेश यादव और डिम्पल की शादी डिम्पल बनीं तरक्की की सीढ़ी

25 साल के अखिलेश की मुलाकात 21 साल की डिंपल से कॉलेज के दिनों में हुई थी। डिम्पल लखनऊ यूनिवर्सिटी से कॉमर्स की पढ़ाई कर रही थीं और अखिलेश ऑस्ट्रेलिया से एन्वॉयरमेंट इंजीनियरिंग में मास्टर्स की डिग्री लेकर लौटे थे। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। देखते ही देखते प्यार परवान चढऩे लगा और 1999 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और मालती देवी के घर एक जुलाई 1973 को जन्में अखिलेश यादव यूपी के सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं। राजनीतिक परिवार में जन्में अखिलेश ने राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई है। राजनीति में उनका पदार्पण 2009 में हुआ जब उन्होंने कन्नौज लोकसभा सीट से जीत दर्ज की। इसके बाद 2012 में प्रदेश के सबसे युवा सीएम बने।

राजनीतिक रिकार्ड

डिम्पल यादव प्रदेश की पहली ऐसी महिला हैं जिनके ख़िलाफ़ चुनाव लड़ने के लिए कोई तैयार नहीं हुआ। यह संयोग भी एक रिकार्ड है कि डिम्पल जिस लोकसभा के लिए चुनाव हारीं, उसी में निर्विरोध जीतकर पहुंची। यह तथ्य भी विशिष्टता लिए हुए हैं कि वह ऐसी सांसद हैं जिनके पति मुख्यमंत्री हैं। लोकसभा में उनके साथ श्वसुर व देवर भी होंगे।उत्तर प्रदेश के उप चुनाव के आँकड़े,टिहरी में जीते मानवेंद्र शाह को यदि उत्तराखंड में मान लिया जाए तो प्रदेश मे 60 साल बाद यह अवसर आया है जबकि लोकसभा का चुनाव कोई उम्मीदवार निर्विरोध जीता है। एक संयोग ही है कि इससे पहले 1952 में पी.डी. टंडन भी उप चुनाव में ही जीते थे। डिम्पल की जीत भी उप चुनाव में ही हुई है। देश में उप चुनाव के दौरान निर्विरोध जीतने वाले लोगों की संख्या डिम्पल को मिलाकर 9 है। 22 उम्मीदवार सामान्य चुनावों में जीते हैं।

दो दशक बाद लोकसभा चुनाव में निर्विरोध

यह 31 वां अवसर है जबकि लोकसभा चुनाव में कोई उम्मीदवार निर्विरोध जीता है। इससे पहले 1989 नेशनल कांफ्रेस के मो. शफी बट श्रीनगर से निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। लगभग दो दशक बाद देश में कोई निर्विरोध चुना गया है। आजादी के बाद 1951 में हुए देश के पहले चुनाव में पांच प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए थे। इसके बाद 1952 में हुए उप चुनाव में इलाहाबाद पश्चिम में कांग्रेस के पुरुषोत्तम दास टंडन निर्विरोध जीते। 1962 में टिहरी गढ़वाल से वहां के राजा मानवेंद्रशाह ने जब चुनाव लड़ने का फैसला किया तो उनके मुकाबले कोई प्रत्याशी आगे नहीं आया। इस चुनाव में जनसंघ के रंगीलाल ने परचा भरा था लेकिन वापस ले लिया था। इससे पहले हुए चुनाव में बीकानेर के पूर्व महाराजा और निशानेबाज करणी सिंह भी निर्विरोध निर्वाचित हुए थे।

डिम्पल यादव का जन्म उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में हुआ। डिंपल ने अपनी पढ़ाई बठिंडा, पुणे और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से पूर्ण की। वर्तमान में, उनके माता-पिता उत्तराखंड स्थित काशीपुर में रहते हैं। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से वाणिज्य संकाय में अपनी स्नातक की पढ़ाई पूर्ण की। 21 वर्ष की आयु में डिम्पल यादव का विवाह अखिलेश यादव से हुआ। राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन जैसी बॉलीवुड की नामी हस्तियों ने डिम्पल यादव के विवाह में शिरकत की। वर्ष 2009 में, फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र के उप-चुनाव के दौरान राज बब्बर के खिलाफ डिम्पल यादव को हार का सामना करना पड़ा। वर्ष 2012 में, लोकसभा उपचुनाव के दौरान कन्नौज निर्वाचन क्षेत्र से डिम्पल यादव सांसद चुनी गईं और उत्तर प्रदेश के कन्नौज निर्वाचन क्षेत्र की एकमात्र निर्विरोध महिला होने के कारण उन्हें उपचुनाव में जीत प्राप्त हुई।

 “मैनपुरी की सांसद आदरणीय डिम्पल यादव भाभी जी को जन्मदिवस पर बहुत-बहुत बधाई एवँ शुभकामनाएं”–अपर्णा यादव

डिम्पल यादव एक चर्चित भारतीय राजनेत्री हैं, तथा वह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की धर्मपत्नी हैं, जो कि कन्नौज से लगातार दो बार सांसद रह चुकी हैं।वह वर्तमान में 2022 से मणिपुरी से लोकसभा सदस्य हैं।आज 15 जनवरी को डिंपल यादव का जन्मदिन है। डिंपल के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर नेताओं के साथ आम सोशल मीडिया यूजर्स भी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच एक तस्वीर के साथ बीजेपी नेत्री अपर्णा यादव ने भी डिंपल यादव को जन्मदिन की बधाई दी है।अपर्णा यादव ने डिंपल यादव के साथ एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “मैनपुरी के सांसद आदरणीय डिंपल भाभी जी को जन्मदिन पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।” वहीं समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने कई तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि मैनपुरी की माननीय सांसद आदरणीय डिंपल यादव को जन्मदिन की अनगिनत बधाई एवं शुभकामनाएं।

यह भी पढ़ें- क्राइम ग्राफ में UP अव्वल-अखिलेश


इस अवसर पर अन्नू टण्डन, जूही सिंह, लीलावती कुशवाहा, सुषमा पटेल, पूर्व विधायक संध्या कठेरिया, नेहा यादव, पूजा शुक्ला, जरीना उस्मानी, नाहिद लारी खान, पूजा यादव (काशीपुत्री), नीलम यादव, अनुपमा राजपूत, किरन पांडेय, पूजा यादव बुंदेलखंडी, मंजू यादव, किरन कठेरिया, मेहनाज कहकशां सिद्दीकी, अफसर जहां, चिंता यादव, शर्मिला महाराज, अरसेल सिंह, विनीता लोधी, शीला सिंह, प्रेमलता यादव, रेनू बाला, चांदनी कश्यप, शिवा सिंह, रमा यादव, कालिन्दी भारद्वाज, वंदना चतुर्वेदी, रश्मि पाल, लता जैसवार सहित सैकड़ो की संख्या में आई महिलाओं ने डिम्पल यादव को जन्मदिन की बधाई दी।

डिम्पल यादव का जन्मदिवस