क्या आप जानते हैं प्रियंका बचपन में कैसी दिखती थीं…

190

पवन सिंह की एक्ट्रेस प्रियंका महाराज बचपन में दिखती थीं ऐसी, क्या आप जानते हैं उनका असली नाम…..?

भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी एक्ट्रेस प्रियंका महाराज अपनी अदाओं और तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहती हैं. उनकी तस्वीरें वायरल होती है । वो बेहद ही खूबसूरत है। उन्होंने भोजपुरी में फिल्म ‘ज़िद्दी ‘ से करियर की शुरुआत की थी. ऐसे में आपको उनके बारे में बता रहे है। इससे पहले हम ये बता दें कि प्रियंका की बचपन के तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं, जिसमें वे बेहद खूबसूरत और मासूम नजर आ रही हैं ।बहरहाल, पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म ‘ज़िद्दी ‘ से सुर्खियों में आईं एक्ट्रेस प्रियंका महाराज के बारे में बता रहे हैं. क्या आपको उनका रियल नाम पता है? अगर नहीं तो आइए आपको हम बता रहे है।

प्रियंका महाराज मूलतः मुजफ्फरपुर ( बिहार ) की रहने वाली हैं। प्रियंका के आधार कार्ड पर उनका असली नाम इंगित है। उनका असली नाम प्रियंका कुमारी हैं। लेकिन भोजपुरी के दर्शक उन्हें प्रियंका महाराज के नाम से जानते हैं, क्योंकि उनका रूप इतना ही मनमोहक है कि वो किसी का भी मन मोह लेती है।

यकीन नहीं आ रहा, तो उनकी फिल्में और उनके सोशल मीडिया अकाउंट देख लीजिए. जहां, उनकी एक से बढ़कर एक छवि आपके मन को मोह लेगी. इन दिनों उनके बचपन की भी एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें वो अपनी दोनों हाथो में वाइट कलर का चूड़ी लगाए लाल ड्रेस में नजर आ रही है।

सोशल मीडिया पर सामने आई फोटो में एक्ट्रेस प्रियंका महाराज प्यारी लग रही हैं. इसे काफी पसंद किया जा रहा है. वो इंस्टाग्राम पर अपना रील वीडियो भी शेयर करती रहती हैं, जिसे दर्शकों से काफी पसंद किया जाता है।

प्रियंका महाराज समय के साथ चलने वाली अदाकारा हैं। सोशल मीडिया के साथ निजी जिंदगी में भी काफी अवेयर रहती हैं. वो अपने काम के प्रति सजग रहती हैं और यही वजह है कि आज भोजपुरी इंडस्ट्री में वो काफी चर्चित हैं.साथ ही अपने फैंस के दिलों पर राज भी करती है।

प्रियंका महाराज अभी तक दर्जन भर से ज्यादा भोजपुरी फिल्मे प्रदर्शित हो चुकी है जैसे – ”दिल धक् धक् करे”,”ईमान -धर्म”,”इशक़वाले”,”जय -जय”,”पागल दीवाना”,”नसीब” ,”केहू बा दीवाना नईहर में”, ”जिद्दी”,”दिलदार” ,”साथ निभईह सजना हमार” ”सजनिया आई लव यू” ,”हम हई सूर्यवंशम”, ”मेरी जान तिरंगा” आदि फिल्मे है।यह सब जानकारी प्रियंका महाराज के निजी फिल्म प्रचारक संजय भूषण पटियाला (हंगामा मीडिया ग्रुप )ने दी।