उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के वार्षिक चुनाव में डॉ आर के त्रिवेदी अध्यक्ष निर्वाचित

89

 अजय सिंह

  लखनऊ। उ0 प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद लखनऊ की कार्यकारिणी के वार्षिक निर्वाचन में अध्यक्ष पद पर डा0 आर0 के0 त्रिवेदी, जिला मंत्री पद पर महेश चन्द्र, कोषाध्यक्ष पद पर विश्वजीत सिंह और आय-व्यय निरीक्षक पद पर मीता श्रीवास्तव को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।    कार्यकारिणी के सभी 31 पदों पर केवल एक-एक ही नामांकन पत्र प्राप्त हुआ इसलिए सभी 31 पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निवचित घोषित किए गए। 
       
निर्वाचन अधिकारी एवं गोरखपुर के जिलाध्यक्ष डा0 दिग्विजय नाथ पाण्डेय ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर डा0 श्री कान्त मणि शुक्ल, आर0पी0 सिंह, आर0एस0 गौतम, राजकुमारी , मंजू चौधरी, आलोक पाठक एवं संयुक्त मंत्री के पद पर विनीता श्रीवास्तव, रजनेश कुमार षुक्ल, विनीत कुमार तिवारी, मनोज कुमार, सत्य प्रकाश त्रिपाठी तथा रश्मि सक्सेना निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
            
कार्यकारिणी के 15 पदों पर ज्योति गुप्ता, सैयद इसहाक हुसैन जैदी, राम शंकर, मो0 वसीम महमूद, विमलेश कुमार सिंह गौर, खालिद बिन शम्स, सत्य पाल सिंह, अशोक कुमार षर्मा, प्रीति गौतम, रमेश बहादुर सिंह, अनीता षर्मा, मुनीर अहमद, पुष्पेन्द्र कुमार, रवि प्रकाश सिंह, साधौं सिंह निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।  निर्वाचन अधिकारी डा0 दिग्विजय नाथ पाण्डेय ने जिला कार्यकारिणी के निविरोध निर्वाचन के लिए जनपद लखनऊ के शिक्षक एवं षिक्षकाओं को हार्दिक धन्यवाद दिया है। प्रदेशीय मंत्री डा0 आर0 पी0 मिश्र ने बताया कि दि0 04 जनवरी, 2022 को क्वीन्स इण्टर कालेज में सायं 03ः00 बजे नवगठित कार्यकारिणी की पहली बैठक होगी।  
           
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेशीय मंत्री एवं प्रवक्ता डा0 आर0पी0 मिश्र, प्रदेशीय मंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा, राज्य कार्यकारिणी सदस्य सुधा मिश्रा, अमीर अहमद, वीरेन्द्र राय, मण्डल अध्यक्ष तुलसी राम मिश्र, संस्क्षण समिति के संयोजक डी0पी0 श्रीवास्तव, शिक्षक महासंघ के संयोजक चन्द्र प्रकाश शुक्ल, संघर्ष समिति के संयोजक इनायतुल्लाह खां, समन्वय समिति के संयोजक इन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, राज्य परिषद सदस्य अनुराग मिश्र, अनिल शर्मा, डा0 पी0के0 पंत, निवर्तमान जिला मंत्री अरूण कुमार अवस्थी आदि प्रमुख उपस्थित थे।