योगी राज में सब कुछ ठप-अखिलेश यादव

138


अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में “स्वास्थ्य विभाग ठप, शिक्षा विभाग ठप। मैनपुरी के लोगों में क्रांति होगी, 22 में बदलाव होगा। मैनपुरी की सभी सीटें समाजवादी पार्टी के पक्ष में होगी।” इस बीच, उन्होंने यह भी दावा किया कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ मामलों की संख्या में वृद्धि हुई है, जिसकी राज्य सरकार अनदेखी कर रही है। “राष्ट्रीय मानवाधिकार रिपोर्ट कहती है कि 46% फर्जी मामले सामने आए हैं। कहीं न कहीं ज्यादातर महिलाओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। अगर देश में सबसे ज्यादा अनुसूचित जाति पर अत्याचार और अपराध हो रहे हैं तो यह यूपी में हो रहा है।”

अखिलेश ने कहा कि ये जनसैलाब जनता का है और ओस में डटे रहने पर ये साफ है कि इस बार भाजपा का सफाया होगा। चप्पल पहनने वाले लोग हवाई जहाज की यात्रा करेंगे, डीजल-पेट्रोल की इतनी कीमत बढ़ा दी कि गरीबों की गाड़ी नहीं चल रही। सरकार आने पर महंगाई बढ़ गई। सरसों की कीमत नहीं दे पा रहे हैं और तेल दो सौ पार हो गया। बाबा मुख्यमंत्री मोबाइल की लाइट नहीं समझते हैं कि ये कहां से जलती है। लैपटॉप, स्मार्टफोन और टैबलेट देने का वादा किया था, लेकिन नहीं दिया। बाबा लैपटाॅप चलाना नहीं जानते, इसलिए नहीं दिया। उत्तर प्रदेश को योगी सरकार मिले या योग्य सरकार बने। एटा में बिजली का सबसे बड़ा बिजली का कारखाना लगाने का काम हुआ था। एटा का कारखाना उत्तर प्रदेश और देश को सस्ती बिजली देता लेकिन चार साल में कारखाना नहीं बन पाया है।

माफियाओं की सूची जारी करे- सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि यदि सूची जारी होगी तो टॉप टेन माफिया भाजपा के होंगे। नौकरियां, रोजगार छीन ली। शिक्षामित्र, बीएड, बीपीएड वालों ने हक की लड़ाई लड़ी लेकिन सरकार ने अपमानित किया। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में परीक्षा होने से पहले पेपर लीक हो जाते हैं। गंगा में हजारों लाशें बहती देखी गईं। नोटबंदी कर व्यापारी को बर्बाद कर दिया। कोरोना के समय दवा के लिए लाइन लगानी पड़ी। आज किसानों को डीएपी और यूरिया के लिए लाइन लगानी पड़ रही है। किसानों के फसल की पैदावार की कीमत न दे पाए। धान की खरीद नहीं हुई, खाद नहीं मिली, मंडी के इंतजाम बर्बाद कर दिए। गरीबों का पैसा लूटकर अमीरों की तिजोरी भर रहे है।

सपा की आठवें चरण की विजय यात्रा से पूर्व क्रिश्चियन मैदान में जुटे सपा कार्यकर्ताओं को स्थानीय नेताओं ने भी संबोधित किया। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेमचंद्र कश्यप ने कहा कि समाज का हर वर्ग प्रदेश में बदलाव चाहता है। कहा कि सपा मुखिया समाज के हर वर्ग का उत्थान करना चाहते हैं। भाजपा केवल पूंजीपतियों के हित के लिए काम करती है। सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में गांव और किसान की सुनवाई नहीं हो रही है। विधायक सदर राजू यादव ने कहा सपा शासन में कराए गए विकास कार्यों का ही मुख्यमंत्री लोकार्पण कर रहे हैं।

सस्ती बिजली देने का किया वादा- सपा सरकार होती तो बिजली का कारखाना भी बन जाता और सस्ती बिजली मिल जाती। सपा सरकार बनने पर किसानों को सस्ती बिजली देगी। सिंचाई मुफ्त देंगे। बाबा मुख्यमंत्री ने साढ़े चार साल में इसका नाम भी रट पाया है। तंज कसते हुए कहा कि अकेले में बैठकर नाम रट रहे हैं।


एटा में अन्याय हुआ- बड़ी संख्या में लोगों पर मुकदमे लगे हैं। लोगों को परेशान किया। विकास नहीं हुआ। समाजवादियों ने सौ नंबर की व्यवस्था शुरू की, लैपटॉप बांटे, एंबुलेंस चलाई, समाजवादी लोग पेंशन दे रहे थे। सब छिन गया। आने वाले समय में सरकार बनने में तीन गुना माताओं-बहनों को पेंशन देने का काम करेंगे।
लाल टोपी देखकर घबराहट होती है।

अखिलेश वर्तमान में मैनपुरी में आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे हैं। सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले पांच साल से उत्तर प्रदेश की जनता को धोखा दिया है। सरकार की आलोचना करते हुए, यादव ने यह भी दावा किया कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।मैनपुरी से रिपब्लिक टीवी से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार अब सड़कों के उद्घाटन के लिए नारियल का इस्तेमाल बंद कर देगी क्योंकि उनकी सड़कों को कमजोर बनाया जा रहा है। सपा प्रमुख ने मैनपुरी में कहा, ‘अब सड़क का उद्घाटन होगा तो नारियल से नहीं टमाटर से होगा। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में नारियल नहीं टूटेगा, सड़क टूट जाएगी।” उन्होंने आगे सरकार की खिंचाई करते हुए कहा कि वे पिछले पांच सालों से लोगों को ‘धोखा’ दे रहे हैं।अखिलेश ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सब जातीय जनगणना चाहते हैं। सपा की सरकार बनने के तीन महीने के अंदर जातीय जनगणना कराकर सबको आबादी के अनुसार हक दिलाएंगे। सपा की नीतियों का हर वर्ग समर्थन कर रहा है। इसलिए हर वर्ग के लोग समाजवादी पार्टी से जुड़ रहे हैं।

भाजपा के रथ को बताया जुगाड़ का रथ- पूर्व विधायक रामेश्वर यादव का नाम न लिए बिना अखिलेश ने कहा कि यहां भी बुलडोजर चला था। बीजेपी के साथ पुलिस चुनाव लड़ रही थी। चुनाव जीतने के लिए बहनों-माताओं के कपड़े फाड़े थे। बाबा मुख्यमंत्री से पूछना चाहते हैं कि लखीमपुर में बुलडोजर चलेगा कि नहीं ? किसान कुचल दिए गए, गृह राज्यमंत्री के नाम आए भाजपा के लोग बताएं कि बाबा मुख्यमंत्री का बुलडोजर लखीमपुर जाएगा या नहीं? बुलडोजर चलाने वाले सांड़ नहीं पकड़ पा रहे हैं। सड़क पर नारियल तोड़ने पर सड़क टूट गई नारियल नहीं टूटा। अब टमाटर मारकर उद्घाटन करेंगे। ये बाबा मुख्यमंत्री की सरकार है। सपा में माफिया है कहते हैं, यदि कहीं माफिया है आज तो वे भारतीय जनता पार्टी में हैं। भाजपा अपराधियों की मदद कर रही है।

मैदान लाल-लाल दिख रहा है, लाल रंग क्रांति का है, आज जो टीवी देख रहे हैं वे लाल हो रहे होंगे। लाल रंग देखकर कुछ लोग घबराते हैं। उन्हें हटाना है। चुनाव करीब आने पर देश के बड़े-बड़े नेता उत्तर प्रदेश में आएंगे। भाजपा के सरकारी एजेंसी वाले भी आएंगे। चुनाव करीब आने पर आयकर विभाग, ईडी और सीबीआई भी आएगी। इनको देखकर घबराना नहीं है। कहावत कही कि जो डर गया वो मर गया और समाजवादी पार्टी के लोग मुकाबला करने वालों में से हैं। चुनाव की जल्द तारीख आ जाएगी। एटा से वोटों की गिनती का पूरे प्रदेश को पता लगे। कासगंज और मैनपुरी वो जिले हैं जिन जिलों से भाजपा का सफाया हो जाएगा। गाजीपुर से लेकर लखनऊ तक युवा और नौजवान साथ चले। वहीं जोश आज एटा और मैनपुरी में देखने को मिल रहा है। 


चाचा भी साथ आ गए- ओमप्रकाश राजभर, चाचा भी संग आ गए हैं। जबसे सब साथ आ गए हैं तब से बीजेपी घबराई हुई है। गठबंधन के लोगों ने तय किया है कि जातीय जनगणना होनी चाहिए, भाजपाई चुनाव के समय धर्म का चश्मा लगा लेते हैं। सरकार बनने के बाद तीन महीने के अंदर सभी जातियों को गिनने पर उन्हें हक और सम्मान दिया जाएगा।