बेटी से छेड़छाड़ के बाद पिता को गोलियों से भूना

119

बेटी से छेड़छाड़ का विरोध किया तो दबंगों ने पिता को गोलियों से भूना। सुनिए, एक बेटी की गुहार। यूपी के हाथरस में बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत करना एक पिता को महंगा पड़ गया । पिता की शिकायत के बाद बदमाशों ने उसके ऊपर कई राउंड गोलियां चलाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी।

हाथरस – उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में बेटी के साथ छेड़खानी का मुकद्दमा वापस न लेने पर उसके पिता की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। मामला सामने आते ही पुलिस से लेकर प्रदेश सरकार तक हड़कंप मच गया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जहां सभी आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) लगाने के निर्देश दे दिए, वहीं विपक्ष ने योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

पुलिस ने मुख्य आरोपी गौरव शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अब तक तीन गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। सीएम योगी ने सभी आरोपियों पर एनएसए लगाने के निर्देश दिए हैं। कुल छह आरोपी हैं, जिनमें से तीन की गिरफ्तारी बाकी है। पुलिस उनकी तलाश में ताबड़तोड़ छापामारी कर रही है।

भारी दबाव के चलते पुलिस ने दो आरोपियों को सुबह और शाम होने से पहले मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। अभी भी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 52 वर्षीय किसान अमरीष शर्मा ने 16 जुलाई 2018 को आरोपी गौरव के खिलाफ घर में घुसकर छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। आरोपी इस केस में जेल जा चुका है और अभी जमानत पर बाहर चल रहा था। आरोप है कि गौरव के साथ उसका परिवार भी इस केस को लेकर पीड़ित पक्ष से रंजिश पाले था।

सोमवार को आरोपी गौरव की पत्नी और चाची गांव के मंदिर में पूजा करने के लिए गई थी, जहां उनकी पीड़िता और उसकी बहन से पुराने केस को लेकर बहस हो गई। कुछ समय बाद आरोपी गौरव शर्मा और पीड़िता के पिता अमरीष शर्मा भी इस झगड़े में शामिल हो गए। आरोपी पक्ष केस वापस लेने का दबाव बना रहा था, जिसे मानने से पीड़ित पक्ष ने मना कर दिया।

बेटी से छेड़छाड़ के बाद पिता को गोलियों से भूना, गलत काम के लिए बना रहा थे दबाव पुलिस ने मुख्य आरोपी गौरव शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अब तक तीन गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। सीएम योगी ने सभी आरोपियों पर एनएसए लगाने के निर्देश दिए हैं। कुल छह आरोपी हैं, जिनमें से तीन की गिरफ्तारी बाकी है। पुलिस उनकी तलाश में ताबड़तोड़ छापामारी कर रही है। हाथरस कांड का आरोपी।