यौन उत्पीड़न के शिकार महिला पहलवान

191
यौन उत्पीड़न के शिकार महिला पहलवान
यौन उत्पीड़न के शिकार महिला पहलवान

भारतीय पहलवानों ने नेशनल फेडरेशनके अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। देश के शीर्ष रेसलर सुबह से दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। पहलवान विनेश फोगाट ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। विनेश फोगाट ने कहा कि नेशनल कैम्प्स में वुमन रेसलर्स का प्रेसिडेंट बृजभूषण शरण सिंह और कोच यौन उत्पीड़न करते हैं। नेशनल कैम्प्स में पोस्टेड कुछ कोच तो वुमन रेसलर्स का सालों से यौन उत्पीड़न करते आ रहे हैं। कई महिला पहलवानों ने इसकी शिकायत भी की।

फोगाट ने कहा वे (संघ) हमारे निजी जीवन में भी दखल देते हैं और हमें परेशान करते हैं। वे हमारा शोषण कर रहे हैं। जब हम ओलंपिक में गए थे तो हमारे पास फिजियो या कोच नहीं था। जंतर मंतर के पहलवानों का कहना है कि जब से हमने आवाज उठाई है, हमें धमकाया जा रहा है।भारतीय पहलवान और ओलंपियन विनेश फोगाट का कहना है कि महिला पहलवान को कई तरह की परेशानी होती है, कुश्ती संघ के अध्यक्ष ने महिला खिलाड़ियों का शोषण किया है। फेडरेशन खिलाड़ियों पर जबरदस्ती बैन लगाती है जिससे खिलाड़ी न खेल सके। किसी भी खिलाड़ी को कुछ होता है तो उसके जिम्मेदार कुश्ती संघ के अध्यक्ष होंगे। बता दें जंतर-मंतर पर साक्षी मालिक और बजरंग पुनिया जैसे खिलाड़ी धरने पर बैठे रहे। करीब दो दर्जन पहलवान धरने पर बैठे।

यह भी पढ़ें – जेपी नड्डा ने श्रीकाशी विश्वनाथ में किया पूजन

देश के लिए मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को न्याय के लिए सड़कों पर बैठना पड़ रहा है। यह बेहद शर्म की बात है। मैं आपके साथ हूं और हमने स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री को नोटिस जारी किया है। दिल्ली जंतर मंतर पर धरने पर बैठे खिलाड़ियों से स्वाति मालीवाल ने मुलाकात की है।

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों के आरोपों को लेकर केंद्र सरकार हरकत में आ गई है। एक दिन पहले खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ को नोटिस भेजकर 72 घंटे के भीतर जवाब मांगा था, लेकिन गुरुवार शाम तक खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने स्वयं मोर्चा संभाल लिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बृजभूषण शरण सिंह को 24 घंटे में इस्तीफा देने का अल्टीमेटम जारी कर दिया गया है। मतलब पूरे विवाद को खत्म करने के लिए सरकार आज कोई बड़ा एक्शन ले सकती है।

उत्तर प्रदेश गोंडा से कैसरगंज भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह हमेशा की तरह एक बार फिर चर्चा में हैं। हालांकि, इस बार उनकी साख दांव पर लगी है। कॉमनवेल्‍थ खेलों में गोल्‍ड मेडल जीत चुकीं स्‍टार महिला पहलवान विनेश फोगाट ने कोच समेत खुद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगा दिया।

बृजभूषण सिंह की बाहुबली की छवि रही है। दिसंबर 2022 में वह बल्‍लीपुर गोलीकांड में बरी हुए थे। साल 1993 के बल्लीपुर कांड में सपा नेता पंडित सिंह को गोली मारी गई थी। इसका आरोप बृजभूषण सिंह पर लगा था, लेकिन 29 साल बाद गोंडा की एमपीएमएलए कोर्ट ने सबूतों के अभाव में उन्‍हें बरी कर द‍िया।

बृजभूषण शरण सिंह अपने गर्म तेवर की वजह से भी जाने जाते हैं। उनका ठाकुर खून बहुत जल्द गर्म हो जाता है। उन्‍होंने झारखंड में आयोजित एक कुश्‍ती प्रतियोगिता के दौरान एक पहलवान को थप्‍पड़ जड़ दिया था। उनका कहना था कि अध्‍यक्ष महोदय पहलवानों को थप्‍पड़ तक मार देते हैं।

पहलवानों के आरोप पर कुश्ती संघ को झटका,खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ से जवाब मांगा है,महिला रेसलिंग कैंप भी खेल मंत्रालय ने रद्द किया,72 घंटे में जवाब नहीं तो कुश्ती संघ पर एक्शन,कुश्ती संघ अध्यक्ष सांसद बृजभूषण सिंह पर आरोप,पहलवानों को परेशान करने,उत्पीड़न करने का आरोप,जवाब नहीं मिलने पर कुश्ती संघ पर सीधे कार्रवाई,कुश्ती संघ अध्यक्ष बृजभूषण सिंह बीजेपी के सांसद,बजरंग पुनिया ने लोगों से समर्थन की अपील की है,शोषण के खिलाफ हमारे साथ आएं – बजरंग पुनिया

अध्यक्ष ने मानसिक रूप से प्रताड़ित किया: विनेश फोगाट


बजरंग पूनिया ने कहा कि हमारा विरोध WFI और जिस तरह वे पहलवानों के हितों को ध्यान में रखे बिना काम कर रहे हैं उसके खिलाफ है। इसका राजनीति से कुछ भी लेना-देना नहीं है। बजरंग पुनिया ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पर अपशब्दों का प्रयोग कर गाली देने का आरोप लगाया है। फोगट ने तो कहा कि टोक्यो ओलिंपिक में हार के बाद WFI के अध्यक्ष ने मुझे ‘खोटा सिक्का’ कहा। मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।इधर, WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने अपने उपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया। यूपी के कैसरगंज लोकसभा सीट से बीजेपी से सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अपने बचाव में कहा कि उनके पास आरोपों का कोई सबूत नहीं है। कोई पीड़ित है तो सबूत के साथ मेरे सामने आए। आरोप सही हुए तो फांसी पर लटक जाउंगा।