26 जनवरी से कांग्रेस समूचे देश में ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ विस्तार करते हुए, ग्राम और बूथ स्तर पर ‘‘हाथ से हाथ जोड़ो’’ अभियान शुरु करेंगी। भारत जोड़ो यात्रा से मानसिक और वैचारिक रूप से जोड़ने हेतु  कांग्रेस कार्यकर्ता बाटेंगे राहुल गांधी का मार्मिक अपील पत्र। कांग्रेस पार्टी ने व्यापक स्तर पर तैयार की मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ ‘‘चार्जशीट’’ वितरित करेंगे पदयात्रा के दौरान। फरवरी के दूसरे पखवाड़े में छत्तीसगढ़ ‘‘रायपुर’’ में तीन दिवसीय सत्र आयोजित कर बढ़ती महंगाई ,बेरोजगारी, नफरत विघटन इत्यादि मुद्दों पर व्यापक चर्चा करेगी कांग्रेस। देशभर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी निकालेंगी महिला मार्च और करेंगी ‘‘महिला घोषणा पत्र’’ का विमोचन।

लखनऊ।  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर युवाओं और महिलाओं में अपनी वैचारिक और सांगठनिक मजबूती के लिए व्यापक स्तर पर ग्राम ब्लॉक से लेकर के जिला और प्रदेश स्तरीय जन संवाद अभियान चलाने जा रही है। यह कांग्रेस पार्टी द्वारा चल रही “भारत जोड़ो यात्रा” का विस्तार हैं। कांग्रेस नेतृत्व ने इसे “हाथ से हाथ जोड़ो अभियान” कार्यक्रम नाम दिया है,जो तीन चरणों में आगामी 26 जनवरी 2023 से शुरू होकर पूरे 2 माह तक चलेगा।

जानकारी देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने बताया कि पहले चरण में प्रत्येक ग्राम और मतदान केंद्रों पर पदयात्रा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा । दूसरे चरण में जनपद स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन और युवा मेला के रूप में संपादित किया जाएगा। तीसरे स्तर पर  “कार्यकर्ता महासमागम और महामेला” के रूप में आयोजित किया जाएगा।जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय मल्लिकार्जुन खड़गे जी,पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय सोनिया गांधी जी और राहुल गांधी जी और केंद्रीय नेतागण शामिल होंगे। इसके साथ ही प्रत्येक राज्य में राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में महिला मार्च निकाला जाएगा और समापन रैली में “महिला घोषणा पत्र” का विमोचन किया जाएगा। ज्ञात हो कि महिला अधिकारों एवं महिला मुद्दों को लेकर आदरणीय प्रियंका गांधी और समूची कांग्रेस पार्टी पहले से ही संघर्षरत है।

विकास श्रीवास्तव ने मीडिया को बताया कि इसके अलावा अन्य महत्त्वपूर्ण विषय यह है कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस फरवरी के दूसरे पखवाड़े में छत्तीसगढ़ की राजधानी “रायपुर” में तीन दिवसीय पूर्ण सत्र आयोजित कर रही हैं। इस महत्वपूर्ण सत्र में देश में बढ़ती महंगाई ,बेरोजगारी, बढ़ती नफरत विघटन इत्यादि मुद्दों पर व्यापक चर्चा होगी।इसके साथ ही आगामी रणनीति,महत्वपूर्ण विषयों पर संकल्प लिया जाएगा और एक बड़ी जनसभा के साथ सत्र का समापन होगा।यह समस्त निर्णय कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस संचालन समिति की बैठक में लिया गया है।संगठन प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव श्री के.सी.वेणुगोपाल द्वारा  इस परिपेक्ष में उत्तर प्रदेश कांग्रेस को पत्र भेजा जा चुका है।

कांग्रेस प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने मीडिया को बताया कि यह जन संवाद कार्यक्रम,वर्तमान में चल रही सफल “भारत जोड़ो यात्रा” का विस्तार हैं।जिसके तहत उत्तर प्रदेश समेत समूचे देशभर में कांग्रेस पार्टी अब युद्ध स्तर पर तीन चरण में “हाथ से हाथ जोड़ो” महाअभियान चलाने जा रही है। पहले चरण में प्रत्येक गांव और पोलिंग बूथ को कवर करते हुए करीब दो माह तक कांग्रेस पदाधिकारी और नेतागण पदयात्रा करके प्रत्येक घरों पर झंडा लगाएंगे और पार्टी की को सीधे जनसंवाद करेंगे ।इस दौरान कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बीजेपी की मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों, चरम बेरोजगारी और आवश्यक जरूरतों एवं संसाधनों में बढ़ती महंगाई इत्यादि को आधार बनाकर तैयार व्यापक  “चार्जशीट” को जनमानस के बीच में वितरित करेंगे।

कांग्रेस प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने आगे बताया कि अभियान में प्रत्येक गांव में एक बैठक अवश्य करना है। गांव और ब्लॉक स्तर पर अधिक से अधिक डोर टू डोर जनसंपर्क करना है।जिसका मकसद पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष मा.राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा संबंधी मार्मिक अपील का एक पत्र वितरित करके आम युवा पीढ़ी की महिलाओं, छात्र ,किसानों, मजदूरों को कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से मनोवैज्ञानिक और वैचारिक रूप से जोड़ना है। युवक कांग्रेस और राष्ट्रीय छात्र संगठन प्रत्येक ब्लाक में मोटर बाइक रैली अयोजित करेंगी।आम जनमानस को भारत जोड़ो यात्रा के भावनात्मक उद्देश्य, विषय से अवगत कराने के लिए प्रत्येक गांव, शहर, ब्लॉक स्तर पर  व्हाट्सएप ग्रुप का गठन किया जाना है,जो इस अभियान का अहम व अनिवार्य हिस्सा है।

विकास श्रीवास्तव ने बताया कि “हाथ से हाथ जोड़ो अभियान” के तहत जन संवाद कार्यक्रम के दूसरे चरण में देशभर के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं, इनफ्लुएंसर्स का सम्मेलन किया जाएगा।जिसे एक कार्यकर्ता मेला का रूप दिया जाएगा। जिसमें प्रदेशों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ,सीएलपी लीडर ,सभी सांसद,विधायक ,पूर्व विधायक सांसद,वरिष्ठ नेता शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। वहीं तीसरे चरण में राज्य स्तर पर महा समागम रैली आयोजित की जाएगी।राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय सोनिया गांधी जी, मा. राहुल गांधी और केंद्रीय नेतागण शामिल होंगे और राज्यों में आयोजित होने वाली महासमागम रैलियों को संबोधित करेंगे।इस दौरान प्रदेश स्तरीय महा समागम रैली में युवा केंद्रित “भारत जोड़ो मेला आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रख्यात गायक कलाकारों और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स के साथ मिलकर सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।