गरीब कल्याण रोजगार अभियान

86

अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि गरीब कल्याण रोजगार अभियान के अन्तर्गत जनपद की ग्राम पंचायतो में पंचायत भवन निर्माण एवं सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जाय। इससे सम्बंधित कार्यो के निर्माण एवं तकनीकी सत्यापन हेतु विकासखण्ड वार जिला स्तरीय अधिकारियों को सत्यापन अधिकारी नामित किया गया है। विकासखण्ड अमानीगंज में सत्यापनकर्ता अधिकारी अशोक कुमार शर्मा जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा0 अनिल कुमार कुशवाहा, परियोजना अधिकारी नेडा केशव प्रसाद चैरसिया है।

सहयोगी में मनोज कुमार अवर अभियन्ता नलकूप, आलोक कुमार वर्मा अवर अभियन्ता ग्रा0अ0वि0, अजय कुमार अवर अभि0 लघु सिंचाई बनाये गये है। विकासखण्ड बीकापुर में सत्यापनकर्ता अधिकारी अमित कुमार सिंह जिला समाज कल्याण अधिकारी, विनय कुमार चतुर्वेदी प्र0जिला युवा कल्याण अधिकारी, श्रीयामिनी रंजन परियोजना अधिकारी डूडा, शीतला प्रसाद जिला पंचायत राज अधिकारी है। सहायक में सचिन कुमार अवर अभियन्ता ग्रा0अ0से0, प्रवेश कुमार अवर अभियन्ता लघु सिंचाई, रामानन्द गुप्ता अवर अभियन्ता सिंचाई, अशोक कुमार पांडेय अवर अभियन्ता नलकूप बनाये गये है। इसी तरह हरिग्टनगंज में सत्यापनकर्ता अधिकारी ओम प्रकाश प्र0क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जयनाथ गुप्ता जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी है।

सहायक में दीपक कुमार यादव अवर अभियन्ता लघु सिंचाई, योगेश श्रीवास्तव अवर अभियन्ता लघु सिंचाई बनाये गये है। विकासखण्ड मसौधा में सत्यापनकर्ता अधिकारी दिलीप कुमार कटियार जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकरी, वीके सिंह जिला कृषि अधिकारी है। सहायक में देवेन्द्र कुमार अवर अभियन्ता ग्रा0अ0वि0, विकास कुमार अवर अभियन्ता लघु सिंचाई बनाये गये है। विकासखण्ड मवई में सत्यापनकर्ता अधिकारी भूषण प्रसाद सिंह अधीक्षक राजकीय उद्यान, अरविन्द कुमार बाजपेयी सहायक निदेशक राष्ट्रीय बचत है। सहायक में मो0 रिजवान अवर अभियन्ता ग्रा0अ0वि0, संदीप यादव अवर अभियन्ता ग्रा0अ0वि0 है। विकासखण्ड मयाबाजार में सत्यापनकर्ता अधिकारी दिनेश कुमार जिला कार्यक्रम अधिकारी, आर0पी0 सिंह परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण है। सहायक में सुरेश कुमार शुक्ला अवर अभियन्ता लघु सिंचाई, आशीष कुमार अवर अभियन्ता ग्रा0अ0वि0 है।

विकासखण्ड मिल्कीपुर में सत्यापनकर्ता अधिकारी अशोक कुमार शुक्ला मुख्य कार्यकारी मत्स्य अधिकारी, आशुतोष सिंह उपायुक्त जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र है। सहायक में अशोक कुमार दूबे अवर अभियन्ता लघु सिंचाई, नरेन्द्र कुमार मौर्य अवर अभियन्ता लघु सिंचाई बनाये गये है। विकासखण्ड पूराबाजार में सत्यापनकर्ता अधिकारी डा0 संजय कुमार त्रिपाठी उप कृषि निदेशक, सुधाकर शरण पांडेय जिला प्रोवेशन अधिकारी है। सहायक में अनुराग यादव अवर अभियन्ता सिंचाई, अशोक कुमार अवर अभियन्ता नलकूप बनाये गये है। विकासखण्ड रूदौली में सत्यापनकर्ता अधिकारी के रूप में राकेश कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक, संतोष कुमार देव पाण्डेय जिला वेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रदीप कुमार जिला विकास अधिकारी, सहायक के रूप में बिन्दादीन पाल अवर अभियन्ता ग्रा0अ0वि0, राजनाथ राम अवर अभियन्ता बाढ़ कार्य खण्ड, रविकान्त अवर अभियन्ता ग्रा0अ0वि0 बनाये गये है।

विकासखण्ड सोहावल में सत्यापनकर्ता अधिकारी एपी सिंह जिला गन्ना अधिकारी, अनुभव सिंह जिलापूर्ति अधिकारी है। सहायक में राम भवन अवर अभियन्ता ग्रा0अ0वि0, राजेश कुमार केशरवानी अवर अभियन्ता ग्रा0अ0वि0 बनाये गये है। विकासखण्ड तारून में सत्यापनकर्ता अधिकारी आशीष कुमार श्रीवास्तव सामान्य प्रबन्धक दूध उत्पादक सहकारी संघ लिमि0, उमेश चन्द्र अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, के0के0 लाल प्राचार्य आईटीआई, नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी उपायुक्त (श्रम रोजगार) है। सहायक में राजेन्द्र कुमार विश्वकर्मा अवर अभियन्ता ग्रा0अ0वि0, दिलीप कुमार सिंह अवर अभियन्ता नलकूप, संजय सिंह अवर अभियन्ता ग्रा0अ0वि0, राहुल कुमार सिंह अवर अभियन्ता नलकूप को बनाया गया है। सम्बंधित आदेश मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव द्वारा जारी किया गया है।

मण्डलायुक्त एम0पी0 अग्रवाल की अध्यक्षता में दिनांक 16 सितम्बर 2021 को 11 बजे आयुक्त सभागार में मण्डलीय विकास कार्यो की समीक्षा की जायेगी। इस बैठक में मण्डल, जनपदों के जिलाधिकारीगण, मुख्य विकास अधिकारीगण एवं मण्डलीय अभियन्ता एवं मण्डलीय अधिकारी भाग लेंगे। यह जानकारी संयुक्त विकास आयुक्त अरविन्द चन्द्र जैन ने दी है।