कांग्रेस का बढ़ता कद

105
कांग्रेस का बढ़ता कद
कांग्रेस का बढ़ता कद

कांग्रेस का बढ़ता कद

 लखनऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नीतियों उसकी समावेशी विचारधारा एवं कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाई जा रही भारत जोड़ो यात्रा से प्रभावित होकर तथा राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा देश की जनता एवं संविधान की रक्षा हेतु लगातार सत्ता के विरूद्ध सड़क से सदन तक किये जा रहे संघर्षा से प्रेरित होकर बीएचयू प्रोफसर एवं बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर एम्प्लाईज फेडरेशन के चेयरमैन डॉ0 अमरनाथ पासवान के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के कई जनपदों के लोगों ने जिनमें शिक्षा प्रचारक,शिक्षाविद,म्यूजिशियन,व्यापार मंडल के अधिकारियों द्वारा आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी जी तथा अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस के अध्यक्ष आलोक प्रसाद के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में विभाग की प्रवक्ता/मीडिया प्रभारी सिद्धी श्री जी भी मौजूद रही।

यह भी पढ़ें – फ़िर होगी जाँच…

सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से पारसनाथ प्रसाद रिटायर्ड रजिस्टार, डॉ0 योगेश कुमार, एसोशिएट प्रोफेसर पीजी कॉलेज गाजीपुर, उमाशंकर आर्य, शंकर राम पासवान रिटायर्ड रीजनल कमिश्नर रेलवे, सत्य नारायण रिटायर्ड कृषि अधिकारी, राजेश कुमार सामाजिक कार्यकर्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष मूल निवासी संघ, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बामसेफ डॉ0 उमेश चन्द्र  गोंड  , अरुण कुमार वर्मा पूर्व प्रदेश महासचिव पी0 पी0आई0 डी0, रामचन्द्र गोंड पूर्व विधायक प्रत्याशी, राम दुलारे पाल सेवानिवृत्त कर्मचारी, सूर्यकांत निराला पूर्व जिलाध्यक्ष निवासी संघ सोनभद्र, एडवोकेट घनश्याम प्रसाद, एडवोकेट महेन्द्र बिन्द पूर्व विधायक प्रत्याशी, दिनेश कुमार गोंड समाज सेवक तथा म्यूजिशियन, महेन्द्र लाल, रविशंकर, घसीटा सिंह, सूरज प्रसाद, आदि प्रमुख रहे।

मल्लिकार्जुन खरगे को जब से कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है वह कांग्रेस के लिए एक अहम नेता के रूप में उभरे हैं। खरगे भारत के सबसे पुराने राजनीतिक संगठन का नेतृत्व करने वाले सबसे योग्य राजनेता हैं।80 वर्षीय नेता 1969 से पार्टी के साथ जुड़े रहे हैं।उन्होंने कांग्रेस की हर स्थिति को बेहद करीब से देखा है। दो बैलों की जोड़ी से लेकर दाहिनी हथेली के चिन्ह तक वह कांग्रेस के सफर में साथ रहे हैं।

सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा कि राहुल गांधी जी के नेतृत्व में चलाई जा रही भारत जोड़ो यात्रा चलाई जा रही है। जिसका मूल उद्देश्य देश में नफरत एवं भय के माहौल को समाप्त करके समाज में अमन चैन की स्थापना करना है। हमारे देश का संविधान एवं लोकतंत्र खतरे में है। जिसको बचाने के लिए हमारे नेता राहुल गांधी जी लगातार पैदल चलकर भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। हमें आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है देश के संविधान की रक्षा की लड़ाई में आप सभी हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाते हुए अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करेंगे।

कांग्रेस का बढ़ता कद